• Latest
  • Trending
Ayodhya Haat is attracting tourists at Saryu Ghat

सरयू घाट पर पर्यटकों को लुभा रहा अयोध्या हाट

August 30, 2024
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Saturday, October 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

सरयू घाट पर पर्यटकों को लुभा रहा अयोध्या हाट

- लग्जरी कॉटेज के साथ नौका विहार भी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 30, 2024
in उत्तर-प्रदेश
0
Ayodhya Haat is attracting tourists at Saryu Ghat
ब्लिट्ज ब्यूरो

अयोध्या। पर्यटकों को लुभाने के लिए सरयू घाट पर अयोध्या हाट योजना शुरू की गई है। चौधरी चरण सिंह घाट पर शुरू की गई इस योजना का मकसद अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को यहां का स्वाद चखाने के साथ लग्जरी लाइफ का अनुभव देना है। योजना के तहत घाट के कैनाल के किनारे लग्जरी कॉटेज व दुकानों को सजाकर पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया गया है। यहां पर रोजाना एक हजार से ज्यादा पर्यटक पहुंच रहे हैं जबकि खास मौकों पर यह संख्या दोगुनी हो जाती थी।

पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का काम एजेंसी को
अयोध्या विकास प्राधिकरण के वीसी अश्विनी कुमार पांडे ने बताया कि धर्मपथ के बगल में स्थित चौधरी चरण सिंह घाट पर अयोध्या हाट का निर्माण करवाया गया है। इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का काम एक एजेंसी को सौंपा गया है। अयोध्या हाट में फूड कोर्ट में आठ दुकानें हैं। इनमें पर्यटक स्थानीय व्यंजनों के अलावा अन्य प्रांतों के स्वाद का लुफ्त भी उठा सकते हैं। साथ ही रात में सरयू घाट का आनंद लोने के लिए लोगों के लिए स्टे पॉइंट भी विकसित किए गए हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

14 लग्जरी कॉटेज का निर्माण
पांडे ने बताया कि अयोध्या हाट के पास 14 लग्जरी कॉटेज का निर्माण करवाया गया है, जहां पर्यटक स्टे कर सकते हैं। कॉटेज में सभी तरह की आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। घाट और कैनाल का इलाका रात को खूबसूरत लाइटिंग से जगमग करता है। लग्जरी कॉटेज में ठहरने वाले पर्यटक नौका विहार के साथ ही रात को सरयू नदी के विहंगम दृश्य को निहार सकते हैं।

हाट के पास ही नदी पर जेट्टी का निर्माण भी
एडीए वीसी ने बताया कि अयोध्या हाट के पास ही नदी पर जेट्टी का निर्माण भी करवाया गया है, जहां पर्यटक बोटिंग का आनंद उठा रहे हैं। सरयू तट के पास के राम की पैड़ी, लता मंगेश्कर चौक, सरयू आरती, सरयू स्नान स्थल पर भ्रमण करने का मौका मिलता है। उन्हें राम कथा पार्क में आयोजित होने वाली रामलीलाओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आनंद उठाने का मौका मिलता है।

‘धर्मपथ को किया जा रहा है चौड़ा’
वीसी ने बताया कि सरयू तट पर पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए धर्मपथ को चौड़ा करने के लिए एक और सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इस सड़क के निर्माण की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी को सौंपी गई है। साथ ही नगर निगम एडीए के भवन के निर्माण, जेबी कॉलोनी के निर्माण, क्षीर सागर, सुरवारी झील, समदा झील को पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करने की योजनाओं पर काम कर रहा है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation