• Latest
  • Trending
कनाडा ने माना, एअर इंडिया फ्लाइट ब्लास्ट खालिस्तानियों ने किया

अब महंगा नहीं होगा हवाई सफर, 10 हजार करोड़ की योजना को मंजूरी

July 4, 2026
भारत के सरकारी, कौशल, प्रवासी और जनकल्याण अपडेट

भारत के कौशल, प्रवासी, रक्षा, खाद्य और सरकारी योजनाओं से जुड़े प्रमुख अपडेट

September 24, 2026
भारत स्वास्थ्य, रेलवे, रक्षा और विकास अपडेट

भारत के स्वास्थ्य, रेलवे, रक्षा, आयुर्वेद और विकास से जुड़े प्रमुख अपडेट

September 24, 2026
infra

भारत का निर्यात, मैन्युफैक्चरिंग, एफटीए और एआई इंफ्रास्ट्रक्चर: प्रमुख आर्थिक अपडेट

September 24, 2026
भारत मंडपम, नई दिल्ली में 9वें भारत अंतरराष्ट्रीय जल सप्ताह का उद्घाटन करते उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, 22 सितंबर 2026। श्रेय : पीआईबी।

भारत की सरकारी योजनाएं, उड़ान, जल सप्ताह और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: प्रमुख अपडेट

September 24, 2026
आयुर्वेद, कोयला, सेमीकंडक्टर, MMA और सिने हब

22 सितंबर 2026 की प्रमुख खबरें: आयुर्वेद, कोयला, सेमीकंडक्टर, MMA और सिने हब

September 23, 2026
EPF स्कीम 2026 नए नियम

22 सितंबर 2026 की प्रमुख खबरें: पीएफ सीमा, न्यूजीलैंड FTA, फिल्म पुरस्कार और CAG रिपोर्ट

September 22, 2026
daily-news

भारत की प्रमुख खबरें 22 सितंबर 2026: बुजुर्ग योजना, कोर सेक्टर, हाईवे और रक्षा

September 22, 2026
daily-news

भारत की प्रमुख खबरें 21 सितंबर 2026: तेजस उड़ान, ग्वालियर टेलीकॉम जोन, खेल और फिल्म पुरस्कार

September 21, 2026
ब्रिक्स ने पहलगाम आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की

ब्रिक्स 2026: भारत की कूटनीतिक विजय

September 21, 2026
केदारनाथ यात्रा 2026

केदारनाथ पर बढ़ता प्राकृतिक जोखिम

September 21, 2026
पीएम मोदी का ‘दिमागी नक्सल’ बयान: विपक्ष की प्रतिक्रिया और वैचारिक बहस

सेवा के 25 वर्ष सुशासन का संकल्प और राष्ट्र निर्माण की सतत यात्रा।

September 21, 2026
modi

पीएम मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प अभियान’

September 21, 2026
Friday, September 25, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अब महंगा नहीं होगा हवाई सफर, 10 हजार करोड़ की योजना को मंजूरी

एविएशन सेक्टर के शेयरों में तेजी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 4, 2026
in the blitz
0
कनाडा ने माना, एअर इंडिया फ्लाइट ब्लास्ट खालिस्तानियों ने किया

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। भारत के एविएशन सेक्टर को बड़ी राहत देते हुए केंद्र सरकार ने एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) की बढ़ती कीमतों से निपटने के लिए 10,000 करोड़ रुपये के एटीएफ प्राइस स्टेबिलाइजेशन फंड को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्रिमंडल के इस फैसले का उद्देश्य एयरलाइंस और यात्रियों को ईंन्धन की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव से बचाना है। खासतौर पर पश्चिम एशिया में जारी तनाव और संघर्ष के कारण वैश्विक स्तर पर एविएशन फ्यूल की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला है, जिसका सीधा असर भारतीय एयरलाइंस की लागत और यात्रियों के किराये पर पड़ रहा था।

करीब ढाई गुना बढ़ी एटीएफ की कीमत

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि मार्च 2026 में एटीएफ की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 60.5 रुपये प्रति लीटर थी, जो मई 2026 तक बढ़कर 142 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई, यानी महज दो महीनों में इसकी कीमत करीब ढाई गुना बढ़ गई। विमानन उद्योग में एटीएफ कुल ऑपरेशन लागत का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा होता है, जबकि असामान्य परिस्थितियों में यह 60 प्रतिशत तक पहुंच सकता है। ऐसे में ईंन्धन की बढ़ती कीमतों ने एयरलाइंस और ऑयल मार्केटिंग कंपनियों, दोनों पर भारी वित्तीय दबाव बना दिया था।

YOU MAY ALSO LIKE

भारत के कौशल, प्रवासी, रक्षा, खाद्य और सरकारी योजनाओं से जुड़े प्रमुख अपडेट

भारत के स्वास्थ्य, रेलवे, रक्षा, आयुर्वेद और विकास से जुड़े प्रमुख अपडेट

किसे मिलेगा 10,000 करोड़ फंड का लाभ?

सरकार द्वारा स्वीकृत यह 10,000 करोड़ रुपये का फंड ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को ब्याज-मुक्त एडवांस राशि के रूप में दिया जाएगा। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के माध्यम से यह सहायता उपलब्ध कराई जाएगी और इसका लाभ घरेलू तथा अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित करने वाली सभी इच्छुक भारतीय एयरलाइंस को मिलेगा। इस व्यवस्था के तहत एयरलाइंस को निश्चित कीमत पर एटीएफ उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उन्हें ईंन्धन लागत को लेकर बेहतर योजना बनाने और वित्तीय स्थिरता बनाए रखने में मदद मिलेगी।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में एटीएफ की कीमतें सामान्य स्तर पर लौट आएंगी, तब कीमतों के अंतर की राशि ऑयल कंपनियों से वसूलकर भारत सरकार के समेकित कोष में वापस जमा कर दी जाएगी। इस तरह यह योजना एक आत्मनिर्भर और दीर्घकालिक समाधान के रूप में काम करेगी।

यात्रियों को क्या फायदा?

इस योजना का एक और बड़ा फायदा यात्रियों को मिलेगा। अगर फ्यूल की कीमतों में लगातार वृद्धि होती रहती, तो एयरलाइंस टिकट किराए में भारी बढ़ोतरी कर सकती थीं लेकिन इस फंड की मदद से किराए में अचानक बढ़ोतरी को रोका जा सकेगा और यात्रियों को राहत मिलेगी। साथ ही यूरोप, उत्तरी अमेरिका और मध्य एशिया जैसे महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर भारतीय एयरलाइंस की सेवाएं भी सुचारू रूप से जारी रह सकेंगी।

विमानन उद्योग में एटीएफ कुल ऑपरेशन लागत का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा होता है, जबकि असामान्य परिस्थितियों में यह 60 प्रतिशत तक पहुंच सकता है।

36 महीनों तक लागू रहेगी योजना

सरकार के अनुसार यह कदम विमानन क्षेत्र से जुड़े लगभग 77 लाख रोजगारों की सुरक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण है। इसके अलावा उड़ान योजना के तहत शुरू किए गए टियर-2 और टियर-3 शहरों के हवाई अड्डों की कनेक्टिविटी बनाए रखने में भी यह फंड अहम भूमिका निभाएगा। योजना 36 महीनों तक लागू रहेगी और इसकी हर साल समीक्षा की जाएगी।

इंडिगो के शेयरों में तेजी

इस फैसले का सकारात्मक असर शेयर बाजार में भी देखने को मिला। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन के शेयरों में 1.62 प्रतिशत तक की तेजी दर्ज की गई। हालांकि, 4 जून को इंडिगो का शेयर एनएसई पर 0.10% (या -4.60 अंक) गिरावट के साथ 4,507.50 पर कारोबार कर रहा था। एक्सपर्ट का मानना है कि सरकार का यह कदम विमानन उद्योग को स्थिरता देने के साथ-साथ यात्रियों को महंगे हवाई किराए से बचाने में भी मदद करेगा।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation