• Latest
  • Trending
असम में बनेगा ₹48,000 करोड़ का चपर पावर प्लांट

सीएम ने 48,000 करोड़ की अडाणी बिजली परियोजना की आधारशिला रखी

October 5, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
Wednesday, November 4, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

सीएम ने 48,000 करोड़ की अडाणी बिजली परियोजना की आधारशिला रखी

20,000 नौकरियां होंगी सृजित, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 5, 2026
in East
0
असम में बनेगा ₹48,000 करोड़ का चपर पावर प्लांट

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने अडाणी पावर लिमिटेड (एपीएल) द्वारा धुबरी जिले के चपर में स्थापित किए जाने वाले 3200 मेगावाट के थर्मल पावर प्लांट की आधारशिला रखी।

48,000 करोड़ रुपये की इस परियोजना से निर्माण चरण में 20,000 तक रोजगार सृजित होने की उम्मीद है और परिचालन शुरू होने के बाद लगभग 5,000 रोजगार सृजित होंगे। असम की बिजली उत्पादन क्षमता में भी वृद्धि होगी।

इस अवसर पर सीएम सरमा ने कहा, असम तेजी से ऊर्जा केंद्र के रूप में उभर रहा है, जहां कई मेगा ऊर्जा परियोजनाएं पाइपलाइन में हैं। 3200 मेगावाट की चपर परियोजना एडवांटेज असम इन्वेस्टर समिट 2.0 द्वारा उत्पन्न विश्वास का गौरवपूर्ण परिणाम है। लगभग 48,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ , यह परियोजना असम में अब तक किए गए सबसे बड़े एकल निवेशों में से एक होगी।

उन्होंने आगे कहा, बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर प्रदान करने के अलावा, राज्य को बढ़ी हुई आर्थिक गतिविधि और एसजीएसटी राजस्व से भी लाभ होगा, जबकि स्थानीय उद्योगों और उद्यमों को उभरते हुए पारिस्थितिकी तंत्र में भाग लेने के अवसर मिलेंगे।

एक विज्ञप्ति में बताया गया कि चपर संयंत्र, अडाणी समूह द्वारा असम में किए जा रहे 63,000 करोड़ रुपये के बिजली निवेश का हिस्सा है, जिसका संचालन दिसंबर 2030 से चरणबद्ध तरीके से शुरू होगा।

राज्य में विभिन्न क्षेत्रों में निवेश 80,000 करोड़ रुपये से अधिक होगा , परियोजनाएं पहले से ही प्रतिबद्धता से कार्यान्वयन की ओर बढ़ रही हैं और अगले तीन से चार वर्षों में पूरे असम में रोजगार, बुनियादी ढांचा और नए आर्थिक अवसर पैदा करने के लिए तैयार हैं।

अडाणी समूह के निदेशक जीत अडाणी ने इस अवसर पर कहा
आज असम के लिए एक महत्वपूर्ण नए अध्याय की शुरुआत है। चपर परियोजना से रोजगार के अवसर पैदा होंगे और स्थानीय ठेकेदारों, आपूर्तिकर्ताओं और व्यवसायों के लिए नए रास्ते खुलेंगे। असम में निवेश करने और राज्य के आर्थिक विकास में भागीदार बनने पर हमें गर्व है।

चपर संयंत्र में 800 मेगावाट की चार इकाइयां होंगी और यह उच्च दक्षता प्रणालियों और आधुनिक पर्यावरणीय सुरक्षा उपायों के साथ अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल तकनीक का उपयोग करेगा।

63,000 करोड़ रुपये के इस बिजली निवेश में चपर संयंत्र के लिए लगभग 48,000 करोड़ रुपये और अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) के माध्यम से 2,700 मेगावाट की संयुक्त क्षमता वाले दो पंप स्टोरेज प्लांट (पीएसपी) के लिए लगभग 15,000 करोड़ रुपये शामिल हैं।

विमानन और सीमेंट क्षेत्रों में, समूह ने गुवाहाटी में लोकप्रिया गोपीनाथ बारदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एलजीबीआईए) के टर्मिनल 2 में निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई है, जो इस साल फरवरी में चालू हो गया था।


राइटर्स बिल्डिंग के जीर्णोद्धार की दौड़ में अडाणी ग्रुप आगे

कोलकता। अडाणी ग्रुप ने कोलकाता की ऐतिहासिक राइटर्स बिल्डिंग के पुनरुद्धार और कायाकल्प की दिशा में इस विशाल विरासती ढांचे का प्रारंभिक आकलन करना शुरू कर दिया है।

लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता और उनकी टीम ने अडाणी ग्रुप के सलाहकार और सेवानिवृत्त आइएएस अधिकारी संजय थाडे के साथ इस ऐतिहासिक इमारत का निरीक्षण किया। इसका मुख्य उद्देश्य भवन की वर्तमान स्थिति, संरचनात्मक कमियों और जीर्णोद्धार के दायरे का आकलन करना था।

YOU MAY ALSO LIKE

पश्चिम बंगाल के स्कूलों में मोबाइल पर लगेगा बैन

अपोलो सिस्टम्स की सब्सिडियरी ने बंगाल में नई यूनिट शुरू की

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation