• Latest
  • Trending

भारत में 86 हजार करोड़ निवेश करेगा एशियन डेवलपमेंट बैंक

June 5, 2025
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
Friday, November 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भारत में 86 हजार करोड़ निवेश करेगा एशियन डेवलपमेंट बैंक

पीएम मोदी से मिले एडीबी के प्रेसिडेंट, देश के शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर में होगा सुधार

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 5, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) ने भारत के शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में 10 बिलियन डॉलर यानी करीब 86 हजार करोड़ रुपए तक निवेश करने के लिए 5 साल के प्लान का एलान किया है। इस प्लान में मेट्रो रेल एक्सपेंशन, रीजनल रैपिड ट्रांजिट कॉरिडोर्स (आरआरटीएस) और वाटर, सेनिटेशन, हाउसिंग जैसी सिटी-लेवल सर्विसेज पर फोकस किया जाएगा।

एडीबी के प्रेसिडेंट मासातो कांडा ने अपनी भारत विजिट में कहा कि इस प्लान में सॉवरेन लोन्स, प्राइवेट सेक्टर फंडिंग और थर्ड-पार्टी कैपिटल को शामिल किया जाएगा। यह निवेश भारत की ऑर्गेनाइजेशन स्ट्रेटजी को सपोर्ट करेगा, क्योंकि देश का टारगेट 2030 तक अपनी 40% से ज्यादा आबादी को शहरों में रहने की उम्मीद में इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार करना है।

YOU MAY ALSO LIKE

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

यह फंडिंग भारत के अर्बन चैलेंज फंड के जरिए की जाएगी। एशियन डेवलपमेंट बैंक के प्रेसिडेंट ने पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की थी। मीटिंग के बाद कांडा ने कहा कि यह पहल उन प्रोजेक्ट्स को सपोर्ट देगी, जो कनेक्टिविटी और शहरी सेवाओं में सुधार करती हैं। यह फंडिंग भारत के अर्बन चैलेंज फंड (यूसीएफ) के जरिए की जाएगी।

इसका उद्देश्य सिटी इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए प्राइवेट कैपिटल को आकर्षित करना है। एडीबी इन प्रोजेक्ट्स को डिजाइन करने और स्थानीय सरकारों का सपोर्ट करने में मदद के लिए 3 मिलियन डॉलर यानी लगभग 26 करोड़ रुपए का टेक्निकल असिस्टेंट भी प्रोवाइड करेगा।

शहरी पोर्टफोलियो में 44 हजार करोड़ के 27 एक्टिव लोन
एडीबी 22 राज्यों के 110 से ज्यादा भारतीय शहरों में शहरी प्रोजेक्ट्स में शामिल रहा है, जिसमें वाटर सप्लाई, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, सैनिटाइजेशन और हाउसिंग जैसे सेक्टर्स शामिल हैं। बैंक के वर्तमान शहरी पोर्टफोलियो में 5.15 बिलियन डॉलर यानी 44 हजार करोड़ रुपए की राशि के 27 एक्टिव लोन शामिल हैं।

34.22 हजार करोड़ का कमिटमेंट किया
अर्बन ट्रांसपोर्ट की बात करें तो एडीबी ने पिछले 10 सालों में मेट्रो और आरआरटीएस प्रोजेक्ट्स के लिए 4 बिलियन डॉलर यानी 34.22 हजार करोड़ रुपए का कमिटमेंट किया है, जो दिल्ली, मुंबई, नागपुर, चेन्नई और बेंगलुरु समेत 8 शहरों में लगभग 300 किलोमीटर तक विस्तारित होंगे।

फाइनेंस और हाउसिंग मिनिस्टर से भी मिले कांडा
कांडा ने फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण और हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स मिनिस्टर मनोहर लाल के साथ मेट्रो नेटवर्क के विस्तार, ट्रांजिट-ओरिएंटेड डेवलपमेंट (टीओडी) को जोड़ने और रूफटॉप सोलर कैपेसिटी बढ़ाने पर चर्चा की। चर्चाओं में अर्बन चैलेंज फंड को बढ़ाने और अन्य क्षेत्रों में मौजूदा अर्बन ट्रांसपोर्ट मॉडल को दोहराना भी शामिल था। अपने दौरे के दौरान कांडा ने एडीबी सपोर्टेड दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर का निरीक्षण किया और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स से जुड़े स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम्स के लाभार्थियों से मुलाकात भी की। उन्होंने गुरुग्राम में रिन्यूएबल एनर्जी फर्म रीन्यू का भी दौरा किया। इसके अलावा उन्होंने इंफ्रास्ट्रक्चर, फाइनेंस और एनर्जी समेत कई सेक्टर्स के कॉर्पोरेट नेताओं के साथ राउंड टेबल मीटिंग की। 1966 में स्थापित एडीबी एक मल्टीलेटरल डेवलपमेंट बैंक है जिसके 69 मेंबर देश हैं, जिनमें 50 एशिया-पैसिफिक रीजन के हैं।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation