• Latest
  • Trending

स्वस्थ रखने के साथ ‘खजाना’ भी भर रहा योग

June 27, 2025
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
Friday, November 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

स्वस्थ रखने के साथ ‘खजाना’ भी भर रहा योग

- 2030 तक वैश्विक योग बाजार 200 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 27, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। योग अब केवल तन-मन की तंदुरुस्ती का जरिया नहीं रहा, बल्कि यह रोजगार और आय का मजबूत माध्यम भी बन चुका है। एक समय था जब योग को केवल आसन और ध्यान तक सीमित माना जाता था, लेकिन अब यही योग लोगों के लिए करियर और व्यापार के नए अवसर लेकर आ रहा है। अनुमान है कि वर्ष 2030 तक वैश्विक योग बाजार दोगुना होकर 200 अरब डॉलर के पार पहुंच सकता है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग तनाव, अनिद्रा, मोटापा, ब्लड प्रेशर और शुगर जैसी समस्याओं से परेशान हैं।
ऐसे में योग ने इनसे बचने के लिए एक सरल उपाय के रूप में जगह बनाई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ‘फिजिकल एक्टिविटी गाइडलाइंस के अनुसार, योग जैसी हल्की शारीरिक गतिविधियां तनाव कम करने, नींद बेहतर करने और क्रॉनिक बीमारियों (जैसे हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और मोटापा) में लाभकारी होती हैं।
योग शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य, दोनों के लिए फायदेमंद है। बीमारियों में दवा पर निर्भरता घटाने में मददगार है यह।
भारत समेत दुनियाभर में तेजी से उभर रहा बाजार
भारत समेत दुनियाभर में योग और वेलनेस का बाजार तेजी से उभर रहा है। वैश्विक स्तर पर यह सेक्टर अरबों डॉलर के बाजार में बदल रहा है, वहीं भारत में भी योग और आयुष उद्योग ने बीते कुछ वर्षों में वृद्धि दर्ज की है। इसके साथ ही इससे जुड़े स्टार्टअप्स, वेलनेस टूरिज्म, डिजिटल प्लेटफॉर्म और रोजगार के अवसरों में भी उल्लेखनीय इजाफा हुआ है।
भारत में आयुष मंत्रालय की पहल से नई उड़ान
– 05 करोड़ से अधिक लोग रोजाना योग कर रहे। 1.5 लाख से अधिक योग शिक्षकों को रोजगार मिला
– 24 से अधिक देशों के साथ एमओयू हुए योग पर, विदेशी मरीजों के लिए योग आधारित उपचार को बढ़ावा देने के लिए ‘हील इन इंडिया प्लेटफॉर्म शुरू किया गया। इसके साथ ही ‘नेशनल आयुष ग्रिड के जरिए देशभर में योग स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल किया जा रहा है।
दुनिया में प्रमाणित योग शिक्षकों की अनुमानित संख्या
– इंटरनेशनल योग फेडरेशन 2,00,000
– योग अलायंस (अमेरिका) 1,00,000
– यूरोपियन योग यूनियन 50,000
– भारत (आयुष मंत्रालय) 75,000
– अन्य संगठन 1,00,000

एक माह योग से ये संभव
1. ब्लड प्रेशरः 06 फीसदी तक राहत
2. शुगर : 10-12% की गिरावट संभव
3. तनाव : कोर्टिसोल लेवल में 15-20% तक की कमी 4. मोटापा 5-8% की कमी बीएमआई में, पेट की चर्बी 10% तक घटती है
(स्रोत: डब्ल्यूएचओ, जर्नल ऑफ डायबिटीज एंड मेटाबॉलिक डिसॉर्डर) ।

YOU MAY ALSO LIKE

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

दुनिया में योग बाजार का आकार (अरब डॉलर में)
2019- 76.2 n2023- 107.12
2030- 200.35 वार्षिक वृद्धि दर 9.4%
(स्रोत: अमेरिकी मार्केट रिसर्च और कंसल्टिंग कंपनी ग्रांड वीव रिसर्च का डाटा)
भारत में योग बाजार का आकार (करोड़ रुपये में)
2019- 29,000
2024- 58,500
वार्षिक वृद्धि दर 15%
(स्रोत : फिक्की और आयुष मंत्रालय)

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation