• Latest
  • Trending

सीने में दर्द के अलावा हार्ट अटैक के अन्य लक्षणों को भी जानें

July 4, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Monday, September 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

सीने में दर्द के अलावा हार्ट अटैक के अन्य लक्षणों को भी जानें

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 4, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। हार्ट अटैक दुनियाभर में मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक है, हाल के वर्षों में इसके मामलों में तेज वृद्धि देखी गई है। साल 2023 में हार्ट अटैक सहित हृदय रोग के मामले भारत में मृत्यु का प्रमुख कारण रहे हैं, जो सभी मौतों का लगभग 30% हिस्सा था। कम उम्र के लोगों, यहां तक कि 30 से कम आयु वालों में भी न सिर्फ हार्ट अटैक के मामले सामने आए बल्कि इसके कारण मौतों में भी वृद्धि देखी गई।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हृदय की समस्याओं पर निरंतर और गंभीरता से ध्यान देते रहना जरूरी है। आजकल का जीवन बहुत व्यस्त और तनावपूर्ण हो चुका है और इसका सीधा असर हमारी सेहत पर भी पड़ता है। लाइफस्टाइल-आहार में गड़बड़ी को हृदय रोगों का प्रमुख कारण माना जाता है, जिसपर कम उम्र से ही ध्यान देते रहना जरूरी है।
आमतौर पर हार्ट अटैक का नाम सुनते ही दिमाग में जो लक्षण सबसे पहले आता है वो है- सीने में दर्द होना। हालांकि, हार्ट अटैक के लक्षण इससे कहीं अधिक जटिल हो सकते हैं जिन्हें समय पर पहचानना बेहद महत्वपूर्ण है।
हार्ट अटैक होने पर सीने में दर्द का होना सबसे प्रमुख माना जाता है, फिल्मों में भी आपने यही देखा होगा। यह दर्द अचानक शुरू होता है और यह कंधे, पीठ, जबड़ा या गर्दन में भी फैल सकता है लेकिन सिर्फ यही लक्षण हार्ट अटैक का संकेत नहीं है। सीने में तीव्र दर्द, भारीपन या दबाव महसूस होने के अलावा हार्ट अटैक में कई सारी और भी दिक्क तें हो सकती हैं।
अन्य हिस्सों में दर्द और सांस लेने में कठिनाई
हार्ट अटैक के दौरान केवल सीने में दर्द नहीं होता, बल्कि यह दर्द शरीर के अन्य हिस्सों में भी फैल सकता है। ऐसे लक्षण विशेष रूप से महिलाओं में अधिक सामान्य हैं।
यहां ये समझना भी जरूरी है कि हार्ट अटैक के दौरान दिल का रक्त प्रवाह बाधित हो जाता है, जिससे शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने लगती है। इसके परिणामस्वरूप व्यक्ति को सांस लेने में भी कठिनाई महसूस होती है। यह लक्षण सीने में दर्द के साथ या बिना दर्द के भी हो सकते हैं। अगर आपको ये दिक्क तें महसूस हो रही हैं तो सावधान हो जाएं और तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।
ठंडा पसीना आना या मतली और उल्टी
हार्ट अटैक के दौरान शरीर में तनाव और रक्तचाप में बदलाव के कारण व्यक्ति को ठंडा पसीना आने की समस्या हो सकती है। यह लक्षण अचानक और बहुत तीव्र हो सकता है। कई बार हार्ट अटैक के दौरान व्यक्ति को पेट में असहजता, मतली और उल्टी का भी अनुभव हो सकता है। इसे सिर्फ पाचन की समस्या समझने की भूल न करें, ये हार्ट अटैक का संकेत भी हो सकता है जिस पर ध्यान देना जरूरी है।
क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ?
हृदय रोग विशेषज्ञ कहते हैं, हार्ट अटैक के लक्षणों की समय पर पहचान सबसे महत्वपूर्ण है। अगर किसी को सीने में दर्द, सांस में तकलीफ या ठंडे पसीने का अनुभव हो रहा है, तो तुरंत चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए। हार्ट अटैक के केवल एक लक्षण पर ध्यान न दें, कभी-कभी लक्षण बहुत हल्के होते हैं या किसी और स्थिति की तरह महसूस होते हैं। इसलिए इन सभी के बारे में भी जानना और समय रहते डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है। इसके अलावा, दिल की सेहत को बनाए रखने के लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, तनाव प्रबंधन बेहद आवश्यक है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation