• Latest
  • Trending
'Anora', based on the story of a sex worker, won five Oscars

यौन कर्मी की कहानी पर आधारित ‘अनोरा’ को पांच आस्कर

March 7, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Wednesday, September 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

यौन कर्मी की कहानी पर आधारित ‘अनोरा’ को पांच आस्कर

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 7, 2025
in the blitz
0
'Anora', based on the story of a sex worker, won five Oscars
ब्लिट्ज ब्यूरो

लास एंजेलिस। सीन बेकर के निर्देशन में एक यौन कर्मी के जीवन पर आधारित रोमांटिक कॉमेडी ‘अनोरा’ को 97वें अकादमी पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ फिल्म समेत पांच आस्कर पुरस्कार मिले हैं। कान फिल्मोत्सव में भी पाल्म डी’ओर पुरस्कार जीत चुकी ‘अनोरा’ ऐसी यौन कर्मी की कहानी को बयान करती है जिसका विवाह एक रूसी कुलीन वर्ग के युवक के साथ होता है। इस फिल्म को मात्र 60 लाख अमेरिकी डॉलर की लागत से बनाया गया है। ‘अनोरा’ ने ‘विकेड’, ‘ड्यूनः पार्ट टू’, ‘द ब्रूटलिस्ट’, ‘ए कम्प्लीट अननोन’, कॉन्क्लेव, ‘एमिलिया पेरेज’, ‘आई एम स्टिल हियर’, ‘निकेल बॉयज़’ और ‘द सब्सटेस’ को हराकर पुरस्कार जीता। व्यक्तिगत रूप से चार ऑस्कर जीतकर बेकर ने वॉल्ट डिज्नी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली जिन्होंने 1954 में चार अलग-अलग फिल्मों के लिए ऑस्कर जीता था। बेकर ने डॉल्बी थिएटर के मंच से चिल्लाकर कहा, ‘स्वतंत्र फिल्में अमर रहें!’

‘द ब्रूटलिस्ट’ में दमदार अभिनय
‘द पियानिस्ट’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीतने के 22 साल बाद एड्रियन ब्रॉडी ने ‘द ब्रूटलिस्ट’ में दमदार भूमिका निभाकर एक बार फिर यह पुरस्कार अपने नाम किया।

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

मिकी मैडिसन ने ‘अनोरा’ में अपनशानदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता। सीन बेकर ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ मूल पटकथा और सर्वश्रेष्ठ संपादन की श्रेणी में भी पुरस्कार जीते। बेकर ने कहा, ‘हमें फिल्मों से प्यार कहां से हुआ? सिनेमाघर से…। फिल्म निर्माता, बड़े पर्दे के लिए फिल्में बनाते रहे।’ उन्होंने कहा, ‘मै यौन कर्मी समुदाय को धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्होंने अपनी कहानियां साझा की।…’

अभिनेत्री जो सलदाना ने 97वें अकादमी पुरस्कार समारोह में ‘एमिलिया पेरेज’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री और किरेन कल्किन ने ‘द रियल पेन’ में दमदार भूमिका निभाकर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का ऑस्कर जीता। सर्वश्रेष्ठ एनिमेशन श्रेणी में ‘फ्लो’ ने पुरस्कार जीता। ‘विकेड’ ने सर्वश्रेष्ठ ‘कॉस्ट्यूम डिजाइन’ और सर्वश्रेष्ठ ‘प्रोडक्शन डिजाइन’ के पुरस्कार अपने नाम किए। सर्वश्रेष्ठ मेकअप और हेयरस्टाइल का पुरस्कार ‘द सब्स्टेंस’ को मिला। ‘ड्यूनः पार्ट टू’ को ‘विजुअल इफेक्ट्स और ‘साउंड’ दोनों के लिए पुरस्कार मिला। ‘विस्टाविजन’ में फिल्माई गई ‘द ब्रूटलिस्ट’ को उसकी ‘सिनेमैटोग्राफी’ के लिए पुरस्कार मिला। दिल्ली में बनी लघु फिल्म ‘अनुजा’ ऑस्कर 2025 में सर्वश्रेष्ठ ‘लाइव एक्शन शॉर्ट’ फिल्म श्रेणी में पुरस्कार हासिल नहीं कर पाई। इस श्रेणी में डच भाषा की ‘आई एम नॉट ए रोबोट’ को पुरस्कृत किया गया है। विक्टोरिया वार्मरडैम ने ‘आई एम नॉट ए रोबोट’ की पटकथा लिखी है और इसका निर्देशन भी किया है।

किसको क्या मिला
सर्वश्रेष्ठ फिल्म- अनोरा (सीन बेकर)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता-एड्रियन ब्रॉडी (द ब्रूटलिस्ट)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री-मिकी मैडिसन (अनोरा)
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ मूल पटकथा और सर्वश्रेष्ठ संपादन- सीन बेकर (अनोरा)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री-जो सलदाना (एमिलिया पेरेज)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता किरेन कल्किन (द रियल पेन)
सर्वश्रेष्ठ एनिमेशन- फ्लो
सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइन और सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन- विकेड
सर्वश्रेष्ठ मेकअप और हेयरस्टाइल- द सब्स्टेंस
विजुअल इफेक्ट और साउंड-ड्यूनः पार्ट टू
सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी- द ब्रूटलिस्ट
सर्वश्रेष्ठ ‘लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म-आइ एम नॉट ए रोबोट

मेजबान ने हिंदी में अभिवादन से हैरान कर दिया
ऑस्कर 2025 पुरस्कार समारोह को देखने वाले भारतीय दर्शक उस समय आश्चर्यचकित रह गए जब मेजबान कॉनन ओ ब्रायन ने हिंदी में उनका अभिवादन किया। इस बार 97वें अकादमी पुरस्कार का भारत में ‘जियोहॉटस्टार’ और टीवी चैनल ‘स्टार प्लस’ पर सीधा प्रसारण हुआ। ऑस्कर की पहली बार मेजबानी कर रहे ओ’ब्रायन ने कार्यक्रम की शुरुआत में भारतीय दर्शकों को संबोधित करते हुए हिंदी में कहा, ‘आप में से जो लोग भारत से देख रहे है, मैं उनसे कहना चाहता हूं कि भारत के लोगों को नमस्कार। वहां सुबह हो चुकी है तो मुझे उम्मीद है कि नाश्ते के साथ वे ऑस्कर समारोह देख रहे हैं।’ सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कई लोगों ने हिंदी बोलने की कोशिश करने पर ओ’ब्रायन की प्रशंसा की। एक ‘यूजर’ ने कहा, कॉनन ओ’ब्रायन विदेशी भाषा में बोलने के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के लिए ऑस्कर के हकदार है!

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation