• Latest
  • Trending

महिलाओं की सबसे बड़ी दुश्मन है एनीमिया की बीमारी

August 1, 2025
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

महिलाओं की सबसे बड़ी दुश्मन है एनीमिया की बीमारी

हमेशा लेटे रहने का करता है मन, डॉक्टर से भी मिस हो जाते हैं कुछ लक्षण

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 1, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। महिलाओं में कई तरह की बीमारियों का खतरा ज्यादा होता है। ऑस्टियोपोरोसिस, ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन और ऑटो इम्यून डिजीज से इन्हें सावधान रहने की बहुत जरूरत है। एक बीमारी इनके अंदर सबसे ज्यादा होने का खतरा होता है और 15 साल से 49 वर्ष की उम्र तक बहुत सतर्क रहना चाहिए।
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक, 15 से 49 वर्ष की उम्र की करीब 30 प्रतिशत महिलाओं और 37 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं को एनीमिया की बीमारी है। पीरियड्स और हॉर्मोनल बदलाव की वजह से यह महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशान करती है। सबसे चिंता की बात यह है कि आयरन की कमी का शुरुआत में पता ही नहीं चलता, जो कि एनीमिया का सबसे प्रमुख कारण है।
शरीर में खून की कमी बेहद खतरनाक हो सकती है और यह सारी ताकत निगल सकती है। हमेशा बस बिस्तर या सोफा पर लेटे या बैठे रहने का मन करता है। सैन डिएगो में रहने वाली लाइसेंस्ड नैचुरोपैथिक डॉक्टर और हॉलिस्टिक न्यूट्रिशनिस्ट डा. पेड़ी मिरामाडी ने आयरन डेफिशिएंसी के 3 गंभीर लक्षण बताए हैं, जिन्हें पहचानने में कई बार डॉक्टर भी चकमा खा जाते हैं।
फेरिटीन की जांच जरूरी
डॉक्टर का कहना है कि अधिकतर डॉक्टर इन 3 लक्षणों के दिखने पर आयरन लेवल टेस्ट करते हैं लेकिन इससे हम आयरन की कमी शुरू होने का पता नहीं लगा सकते हैं। कई बार आयरन लेवल सही होता है, लेकिन फेरिटिन का लेवल गड़बड़ा जाता है। यह एक प्रोटीन है, जो शरीर में आयरन को स्टोर करके रखता है। इसकी कमी से भी ये लक्षण दिखाई देते हैं।
शरीर में पर्याप्त आयरन न अपना होने से इसकी डेफिशिएंसी बन जाती है। रेड ब्लड सेल्स बनाने में आयरन खूब मदद करता है। इन्हीं रेड ब्लड सेल्स में हीमोग्लोबिन होता है, जो पूरे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाता है। जाहिर है कि आयरन कम होने से हीमोग्बोलिन भी कम हो जाएगा और आयरन की कमी से होने वाला एनीमिया हो जाता है।
अगर किसी महिला को हमेशा थकान रहती है और लेटने का मन करता है तो उसका आयरन कम हो सकता है। अक्सर यह लक्षण पहचानने में चूक हो जाती है। डॉक्टर का कहना है कि लो एनर्जी क्रोनिक फटीग से हो सकती है, जो खुद कई सारे खतरनाक समस्याओं का लक्षण है। कई बार यह बहुत ज्यादा तनाव लेने या नींद की कमी से भी हो सकता है।
सिर घूमना या चक्कर आना
इस न्यूट्रिएंट की कमी से जूझने वाले अधिकतर लोगों में सिर घूमने की शिकायत होती है। जो कि अक्सर खड़े होने या किसी फिजिकल एक्टिविटी करने में ज्यादा होती है। यह हीमोग्लोबिन कम होने का संकेत हो सकता है, जिससे शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने लगती है।
हाथ-पैर ठंडे होना
यह लक्षण महिलाओं में काफी आम है। उनके हाथ या पैर ठंडे हो जाते हैं। यह हाथ-पैर में ब्लड सर्कुलेशन बिगड़ने से हो सकता है, जो कि पर्याप्त आयरन न होने की निशानी है। इन 3 लक्षणों के दिखने पर बिना देर किए डॉक्टर को दिखाएं और आयरन के साथ फेरिटिन का टेस्ट भी करवाएं।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation