ब्लिट्ज ब्यूरो
कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्यसभा सांसद नागेंद्रनाथ रॉय उर्फ अनंत महाराज से ‘बंग विभूषण’ सम्मान वापस ले लिया है। यह सम्मान उन्हें इसी साल के फरवरी में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिया था।
राज्य के सूचना और सांस्कृतिक मामलों के विभाग ने विगत दिवस इसे रद करने का आदेश जारी किया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बारे में उनके कथित अपमानजनक बयानों के कारण इस सम्मान को वापस ले लिया गया है।
मुख्यमंत्री ने क्या निर्देश दिया?
यह कदम तब उठाया गया जब मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पुलिस को निर्देश दिया कि वे सोशल मीडिया पर नेताजी के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ गिरफ्तारी समेत सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने यह भी कहा कि कानून सांसदों, विधायकों और सरकारी अधिकारियों पर समान रूप से लागू होगा।














