• Latest
  • Trending

6 से 14 वर्ष की आयु के हर बच्चे को स्कूल पहुंचाने की कवायद

August 1, 2025
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

6 से 14 वर्ष की आयु के हर बच्चे को स्कूल पहुंचाने की कवायद

उत्तर प्रदेश के अभिभावकों के खाते में जल्द आएंगे 1200 रुपये

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 1, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से अभिभावकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी गत दिनों आई । प्रदेश की योगी सरकार सरकारी बेसिक स्कूलों में पढ़ाई करने वाले बच्चों के खातों में 1200 रुपये जमा कराने जा रही है। इस संबंध में अधिकारियों को आदेश जारी किया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में बेसिक शिक्षा विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की थी। इसमें प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने, छात्र उपस्थिति सुनिश्चित करने और विद्यालयीय अधोसंरचना सुदृढ़ करने को लेकर कई अहम निर्देश जारी किए गए।
सीएम योगी ने स्पष्ट कहा कि राज्य में 6 से 14 वर्ष की आयु का कोई भी बच्चा विद्यालय से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने स्कूल चलो अभियान को और प्रभावी ढंग से लागू करने की बात कही, ताकि हर बच्चा स्कूल पहुंचे। उन्होंने ग्राम प्रधान और विद्यालय प्रधानाध्यापक की जिम्मेदारी तय करते हुए कहा कि वे यह सुनिश्चित करें कि कोई बच्चा पढ़ाई से न छूटे।

मुख्यमंत्री ने परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत सभी छात्रों के अभिभावकों के बैंक खातों में यूनिफॉर्म, जूते-मोजे, स्टेशनरी और पाठ्य सामग्री जैसे खर्च के लिए राशि भेजने का आदेश दिया है। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सीएम ने 1200 रुपये की सहायता राशि सीधे भेजने का निर्देश दिया।

YOU MAY ALSO LIKE

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ हो, जिससे छात्रों को समय पर सारी सुविधाएं मिल सकें।
सीएम योगी ने इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी वाले स्कूलों को लेकर आदेश दिया कि वहां त्वरित रूप से आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने कहा कि बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधायुक्त वातावरण में पढ़ाई का अवसर मिलना चाहिए।
पेयरिंग सिस्टम पर जोर
सीएम योगी ने विद्यालयों की पेयरिंग व्यवस्था को व्यापक और दूरदर्शी दृष्टिकोण से लागू करने पर बल दिया। सीएम योगी ने कहा कि इससे संसाधनों का बेहतर उपयोग होगा और शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। जिन विद्यालयों में 50 से अधिक छात्र हैं, उन्हें स्वतंत्र विद्यालय के रूप में संचालित करने के निर्देश भी दिए गए ताकि शैक्षणिक निगरानी और जवाबदेही को सशक्त किया जा सके।
मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देशित किया कि पेयरिंग के चलते जो भवन खाली हुए हैं। वहां बाल वाटिकाएं या प्री-प्राइमरी स्कूल संचालित किए जाएं। आंगनबाड़ी केंद्रों को वहां स्थानांतरित किया जाए। उन्होंने इस पूरी प्रक्रिया को तय समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation