• Latest
  • Trending
Amitabh surpassed Shahrukh and paid tax of Rs 120 crore

अमिताभ ने शाहरुख को पछाड़ा 120 करोड़ रुपए का टैक्स भरा

March 21, 2025
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
Friday, October 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अमिताभ ने शाहरुख को पछाड़ा 120 करोड़ रुपए का टैक्स भरा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 21, 2025
in the blitz
0
Amitabh surpassed Shahrukh and paid tax of Rs 120 crore

YOU MAY ALSO LIKE

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। अमिताभ बच्चन साल 2024-25 में सबसे ज्यादा टैक्स भुगतान करने वाले भारतीय सेलिब्रिटी बन गए हैं। एक्टर ने फाइनेंशियल ईयर 2024-25 में 120 करोड़ रुपए का टैक्स भरा है। बिग बी ने टैक्स भरने के मामले में एक्टर शाहरुख खान को पीछे छोड़ दिया है।
350 करोड़ की कमाई पर इतना टैक्स
इस साल अमिताभ बच्चन की कुल कमाई 350 करोड़ रुपए रही है। उन्होंने ये कमाई ब्रांड एंडोर्समेंट, फिल्में और कौन बनेगा करोड़पति शो के होस्ट के रुपए में अर्जित की। इस शो के वो पिछले दो दशक से होस्ट हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल एक्टर ने 71 करोड़ रुपए का टैक्स भरा था। इस साल के लिए एक्टर की तरफ से 15 मार्च 2025 को टैक्स की अंतिम किस्त 52.5 करोड़ रुपए भरी गई है।
पिछले साल शाहरुख थे हाईएस्ट टैक्स पेयर
बता दें कि पिछले फाइनेंशियल ईयर में शाहरुख खान ने 92 करोड़ रुपये का टैक्स दिया था। ऐसा करके वो सबसे बड़े भारतीय टैक्सपेयर सेलिब्रिटी बन गए थे। वहीं, सलमान खान ने 75 करोड़ रुपए और साउथ एक्टर थलपति विजय ने 80 करोड़ रुपए का टैक्स भुगतान किया था।
अमिताभ मुंबई में 5 बंगलों के मालिक
अमिताभ बच्चन के मुंबई में पांच बंगले हैं। उनके 4 बंगलों के नाम जलसा, जनक, प्रतीक्षा, वत्स है। अमिताभ अपने परिवार के साथ मुंबई के जुहू इलाके में स्थित जलसा बंगले में रहते हैं। इस बंगले की कीमत लगभग 120 करोड़ रुपए बताई जाती है। ये बंगला निर्देशक रमेश सिप्पी ने बिग बी को फिल्म ‘सत्ते पे सत्ता’ के सफल होने पर भुगतान के रूप में दिया था।
अमिताभ का इलाहाबाद वाला पैतृक आवास अब एक शैक्षणिक ट्रस्ट है
उनके दूसरे बंगले ‘प्रतीक्षा’ की कीमत 160 करोड़ बताई जाती है, जहां वह अपने पिता के साथ रहते थे लेकिन उन्होंने पिछले साल जुहू स्थित अपना बंगला प्रतीक्षा बेटी श्वेता नंदा के नाम कर दिया है। बिग बी के ‘जनक’ बंगले में उनका कार्यालय है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में उनका पैतृक आवास भी है। इस जगह को अमिताभ ने एक शैक्षणिक ट्रस्ट में तब्दील कर दिया है। देशभर में उनकी कई और प्रॉपर्टी भी हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रांस में भी अमिताभ बच्चन की एक प्रॉपर्टी है।
कौन बनेगा करोड़पति, ब्रांड एंडोर्समेंट से 8 करोड़ की कमाई
साल 2024 में जारी हुरुन इंडिया रिच लिस्ट से पता चलता है कि अमिताभ बच्चन की नेटवर्थ 1,600 करोड़ रुपए है। अमिताभ बच्चन की इनकम का मेन सोर्स फिल्म, टीवी शो- कौन बनेगा करोड़पति और ब्रांड एंडोर्समेंट (लगभग 5-8 करोड़ रुपए) है। इसके अलावा शेयर बाजार या प्रॉपर्टी में निवेश भी उनके इनकम के बड़े सोर्स हैं। 80 के दशक के ज्यादातर स्टार्स धर्मेंद्र, जीतेंद्र जैसे सभी सितारों की चमक फीकी पड़ गई, लेकिन अमिताभ की चमक आज भी बरकरार है।
अमिताभ के पास लग्जरी कारों का शानदार कलेक्शन
बिग बी के पास लग्जरी ब्रांड्स की कुल 11 कारें हैं। जिनमें लेक्सस, रॉल्स रॉयल फैंटम, 2 बीएमडब्ल्यू, 3 मर्सडीज शामिल हैं। बिग बी 2 नंबर को लकी मानते हैं। उनकी जन्म की तारीख का जोड़ भी यही है। उनकी सभी कारों के नंबरों में भी 2 अंक जरूर होता है। सफेद रंग की रॉल्स रॉयल फैंटम गाड़ी उन्हें प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा ने फिल्म ‘एकलव्य’ में शानदार एक्टिंग के लिए गिफ्ट की थी। ये उनके कार कलेक्शन की सबसे महंगी कार है, जिसकी कीमत करीब 9 से 11 करोड़ रुपए है।
260 करोड़ रुपए के प्राइवेट जेट के मालिक हैं अमिताभ
अमिताभ बच्चन भारत की उन चंद हस्तियों में शामिल हैं, जिनके पास एक प्राइवेट जेट भी है। बिग बी अपने इस जेट में ही यात्रा करना पसंद करते हैं। रिपोर्ट्स की माने तो इसकी कीमत 260 करोड़ रुपए है। सबसे पहले हमें उनके जेट की एक झलक तब मिली थी जब अभिषेक बच्चन ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की थी। ये पोस्ट उन्होंने अपने पिता को प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के पुरस्कार जीतने की बधाई देने के लिए की थी।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation