• Latest
  • Trending
India can play an important role in ending the war between Russia and Ukraine

ट्रंप के टैरिफ वॉर के बीच भारत अपने पुराने दोस्त रूस के साथ करेगा बात

March 7, 2025
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

October 31, 2026
Wednesday, November 4, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

ट्रंप के टैरिफ वॉर के बीच भारत अपने पुराने दोस्त रूस के साथ करेगा बात

विदेश सचिव विक्रम मिसरी रूस का करेंगे दौरा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 7, 2025
in the blitz
0
India can play an important role in ending the war between Russia and Ukraine
आस्था भट्टाचार्य

नई दिल्ली। डोनाल्ड ट्रंप सरकार ने दुनियाभर के देशों से आयात पर टैरिफ बढ़ाने का फैसला किया तो वैश्विक व्यापार के क्षेत्र में खलबली मच गई। सभी देश ट्रंप प्रशासन के फैसले के असर को कम करने की जुगत में जुट गए हैं। बढ़े हुए अमेरिकी टैरिफ का ताप भारत भी महसूस कर रहा है। इस बीच भारत और रूस के विदेश विभाग के बीच वार्षिक परामर्श कार्यक्रम का वक्त आ गया है। इसके लिए भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी रूस जा रहे हैं। 7 मार्च को होने वाली मीटिंग में दोनों देशों के रिश्तों की समीक्षा की जाएगी। स्वाभाविक है कि इस समीक्षा बैठक में ट्रंप प्रशासन की तरफ से छेड़े गए ‘टैरिफ वॉर’ के मद्देनजर मुद्दे उठ सकते हैं।

मीडिया जगत ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि विदेश सचिव विक्रम मिसरी अपने रूसी समकक्ष के साथ गहन विचार विमर्श करेंगे। इसके अलावा, मिसरी अपने एक दिन के दौरे में रूस के शीर्ष नेतृत्व से भी मिलेंगे। इस दौरे से दोनों पक्षों को महत्वपूर्ण क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने का मौका मिलेगा।

क्या होगी बात

सूत्रों के मुताबिक, दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश को बढ़ाना एक अहम मुद्दा होगा। खासकर भारतीय निर्यात को बढ़ाकर दोतरफा व्यापार को और संतुलित बनाने की पहल पर गंभीर चर्चा होनी है। पश्चिमी देशों के अतिरिक्त प्रतिबंधों के बावजूद भारत को रूसी ऊर्जा आपूर्ति बनाए रखना भी चर्चा का विषय होगा। सूत्रों के मुताबिक, विदेश सचिव की रूस में होने वाली बैठकों में ये मुद्दे प्रमुखता से उठेंगे।

YOU MAY ALSO LIKE

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

रूस से व्यापार घाटा घटाने पर भारत का जोर
अभी दोनों देशों के बीच लगभग 66 अरब डॉलर का व्यापार होता है लेकिन यह रूस के पक्ष में झुका हुआ है क्योंकि 2022 से भारत बड़ी मात्रा में कच्चा तेल खरीद रहा है। भारत ने व्यापार को संतुलित बनाने के लिए रूसी बाजारों में अधिक पहुंच की मांग की है। पिछले साल, दोनों पक्षों ने 2030 तक 100 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य रखा था।

तेल निर्यात पर यूरोपीय देशों की कड़ाई
यूरोपीय देशों ने रूस से तेल निर्यात को रोकने के लिए प्रतिबंध बढ़ा दिए हैं। रूस, भारत के लिए शीर्ष दो ऊर्जा आपूर्तिकर्ताओं में से एक है। रूस के शैडो फ्लीट पर नए प्रतिबंधों ने दुनिया भर में तेल की आपूर्ति करने की देश की क्षमता को प्रभावित किया है। ये शैडो फ्लीट ऐसे जहाज होते हैं जो प्रतिबंधों से बचने के लिए गुप्त रूप से काम करते हैं।

और मजबूत होंगे संबंध
विदेश सचिव का यह दौरा रूस के लिए भारत को यूक्रेन में संघर्ष को समाप्त करने के नवीनतम प्रयासों के बारे में जानकारी देने का एक अवसर माना जा रहा है। खासकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से संपर्क करने और यूरोप को सुरक्षा गारंटी प्रदान करने की पारंपरिक अमेरिकी स्थिति से दूर हटने के बाद। यह दौरा दोनों देशों के लिए रिश्तों को मजबूत करने और आपसी सहयोग को बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण मौका है। इससे आगे चलकर दोनों देशों के बीच और भी व्यापारिक और राजनीतिक संबंध मजबूत होने की उम्मीद है। भारत और रूस के बीच यह परामर्श दोनों देशों के भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation