• Latest
  • Trending

अमेठी के मेडिकल कॉलेज को मिली 50 सीटों की मान्यता

September 27, 2025
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

September 6, 2026
मोदी-जापारीव बैठक किर्गिस्तान 2026

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

September 6, 2026
मोदी-पुतिन द्विपक्षीय बैठक 2026

मोदी ने पुतिन से कहा, इस युद्ध का अंत हो

September 6, 2026
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

September 6, 2026
सिविल जज भर्ती 1 साल वकालत

अब एक साल वकालत कर बन सकेंगे जज

September 6, 2026
kerla-high-court

हाई कोर्ट में 10वीं पास को मिलेगी ₹52000 तक मंथली सैलरी

September 6, 2026
3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

September 6, 2026
शिक्षक

अतिथि शिक्षकों के लिए खुशखबरी अब बन सकेंगे प्रधानाचार्य

September 6, 2026
लवकुश प्रसाद ISRO साइंटिस्ट

इसरो में साइंटिस्ट बन राज्य का नाम रोशन किया लवकुश ने

September 6, 2026
आईपीएस अंजलि विश्वकर्मा UPSC सफलता

यूपीएससी के लिए छोड़ी 48 लाख की नौकरी

September 6, 2026
विदेश में पीएचडी सबसे ज्यादा स्टाइपेंड

पीएचडी करने के लिए सालाना ₹1 करोड़ स्टाइपेंड

September 6, 2026
पुणे आयकर विभाग स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026

खिलाड़ियों के लिए आयकर विभाग में भर्ती, ₹81000 तक सैलरी

September 6, 2026
Sunday, September 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अमेठी के मेडिकल कॉलेज को मिली 50 सीटों की मान्यता

स्मृति ईरानी ने पीएम मोदी का जताया आभार

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 27, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

ब्लिट्ज ब्यूरो

अमेठी। अमेठी वासियों का 45 साल पुराना सपना पूरा हो गया। तिलोई में बने मेडिकल कॉलेज को 50 सीटों के लिए मान्यता मिल गई। इसमें इसी सत्र से पढ़ाई शुरू हो जाएगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के प्रयासों से तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने 2020 में तिलोई में मेडिकल कॉलेज के निर्माण को मंजूरी दी थी। इसके बाद मेडिकल कॉलेज के लिए जिला मुख्यालय पर निर्माण हेतु भूमि की तलाश की गई थी लेकिन राजनीतिक रार के चलते मेडिकल कॉलेज को तिलोई के गोबरे गांव शिफ्ट कर दिया गया। यहां पर 6.5 हेक्टेयर में बनने वाले मेडिकल कॉलेज का 3 जनवरी 2022 को जगदीशपुर में एक जनसभा करने आए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिलान्यास किया था।
मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए 301.12 करोड़ की लागत तय की गई। कार्यदाई संस्था पीडब्ल्यूडी अयोध्या द्वारा कराए गए टेंडर में वेन्सा इंफ्रा कंपनी को निर्माण का कार्य मिला। मेडिकल कॉलेज का निर्माण ईपीसी यानी इंजीनियरिंग प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन अनुबंध पर कराया जा रहा है।
कई दशक से था इंतजार
अमेठी में मेडिकल कॉलेज बनाने का सपना 80 के दशक में ही देखा गया। 1983 में मुंशीगंज में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया था। इसके लिए सरकार ने जमीन भी लीज पर उपलब्ध कराई थी। तब तीन साल के भीतर मेडिकल कॉलेज बनाए जाने की बात कही गई थी, लेकिन आज तक उस जमीन पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण नहीं हो सका। अब वह सपना पूरा होने जा रहा है।
मिलेंगी सुविधाएं
तिलोई में मेडिकल कॉलेज बन जाने के बाद लोगों को इलाज के लिए लखनऊ तक की दूरी नहीं तय करनी पड़ेगी। इससे न सिर्फ उनके समय की बचत होगी बल्कि नजदीक ही अच्छा इलाज उन्हें उपलब्ध हो सकेगा। इसके साथ ही मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को भी नजदीक ही सरकारी कॉलेज में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर अमेठी वासियों की चार दशकों की प्रतीक्षा पूर्ण होना सुखद और ऐतिहासिक है। तिलोई मेडिकल कॉलेज न सिर्फ अमेठी के लोगों को आरोग्य का वरदान प्रदान करेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर तमाम तरह से रोजगार की नई संभावनाओं का सृजन भी करेगा। मेडिकल कॉलेज से निकले डॉक्टर पूरे देश में अपनी सेवाओं से लोगों को लाभान्वित करेंगे। स्मृति ईरानी ने कहा कि सांसद होने के नाते अपने कार्यकाल में मेडिकल कॉलेज की स्थापना को संभव करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। 200 बेड के अस्पताल, जिला अस्पताल में तमाम सुविधाओं की बढ़ोतरी, सैकड़ों जन आरोग्य केंद्रों के साथ अब मेडिकल कॉलेज की सुविधा मिलने से अमेठी के आम जन को बड़ा लाभ होगा।’
उन्होंने कहा कि अमेठी का प्रत्येक नागरिक जानता है कि किस तरह चार दशकों तक मेडिकल कॉलेज के लिए संघर्ष किया गया। मेडिकल कॉलेज के नाम पर जमीनें अधिग्रहित हुईं लेकिन कॉलेज नहीं बन सका। आज प्रधानमंत्री ने 50 सीटों की मान्यता देकर अमेठी को मेडिकल हब बनाने की दिशा में बड़ी सौगात दी है। यह दिन अमेठी के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित हो गया है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation