• Latest
  • Trending
America sent warships and fighter planes to West Asia

अमेरिका ने पश्चिम एशिया भेजे युद्धपोत और लड़ाकू विमान

August 9, 2024
भारत-जापान स्टार्टअप और डीप टेक 2026

अब भारत सस्ता नहीं, हुनर बेच रहा है

August 30, 2026
भारत की आर्थिक और कारोबारी गतिविधियाँ अगस्त 2026

सप्ताह की समीक्षा

August 30, 2026
ई-श्रम पोर्टल के 5 साल: 31.89 करोड़ पंजीकरण, 54.28% महिलाएँ

हर दिन पौने दो लाख नाम

August 30, 2026
CAG Railway Audit Report 2026: ₹1,130.92 Crore की 26 टिप्पणियाँ

छब्बीस टिप्पणियाँ, ग्यारह सौ करोड़

August 30, 2026
farmer

बानवे प्रतिशत खेत अब भी बाहर

August 30, 2026
जल जीवन मिशन, ई-श्रम, सूक्ष्म सिंचाई और रेलवे अपडेट

छात्र जाएँगे गाँव के नल तक

August 30, 2026
प्रधानमंत्री जन धन योजना 2026

हर दिन बहत्तर करोड़ रुपये की बचत

August 29, 2026
CAG रिपोर्ट 17 वैज्ञानिक अनुसंधान कोष 3490 करोड़

वह कोष जो बढ़ता ही रहा

August 29, 2026
nuclear

लक्ष्य सौ, असली आँकड़ा चार

August 29, 2026
daily-news

भारत की ताजा खबरें 29 अगस्त 2026

August 29, 2026
Sarbananda-Sonowal

फाइबर पहुँचा, पर चला एक तिहाई में

August 28, 2026
पशुधन प्रसार अधिकारी के 1251 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी

गाय के पेट से निकला एक एंजाइम

August 28, 2026
Sunday, August 30, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अमेरिका ने पश्चिम एशिया भेजे युद्धपोत और लड़ाकू विमान

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 9, 2024
in अन्तरराष्ट्रीय
0
America sent warships and fighter planes to West Asia
ब्लिट्ज ब्यूरो

वाशिंगटन। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने भी क्षेत्र में अपनी सैन्य तैनाती बढ़ाने का फैसला किया है। अमेरिका पश्चिम एशिया में और युद्धक जहाज व लड़ाकू विमान तैनात करने जा रहा है। अमेरिका का यह फैसला ऐसे वक्त आया है, जब ईरान ने इस्राइल पर हमले की धमकी दी है और दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। वहीं हिजबुल्ला भी अपने कमांडर की मौत के बाद से इस्राइल पर हमले की फिराक में है।

अमेरिका के रक्षा विभाग पेंटागन की उप-सचिव सबरीना सिंह ने एक बयान में कहा कि ‘रक्षा विभाग लगातार ऐसे कदम उठाता रहेगा, जिससे ईरान और उसके सहयोगियों द्वारा क्षेत्रीय तनाव की संभावना को कम किया जा सके।’ उन्होंने कहा कि ‘7 अक्तूबर के हमास के हमले के बाद से रक्षा सचिव ने बार-बार कहा है कि अमेरिका पश्चिम एशिया में अपने हितों की सुरक्षा करेगा और साथ ही इस्राइल की सुरक्षा का अपना पक्क ा वादा भी निभाएगा।’

YOU MAY ALSO LIKE

मस्क का भारत के दूरदराज इलाकों में इंटरनेट पहुंचाने का प्लान

नेपाल में भारत की बेटियों को नागरिकता मिलना हुआ आसान

लड़ाकू विमानों की स्क्वॉड्रन भी भेजी
पेंटागन ने पश्चिम एशिया में मौजूद अपने युद्धपोत यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट की जगह लेने के लिए अपने युद्धपोत यूएसएस अब्राहम लिंकन को भेजा है। यह युद्धपोत के साथ ही लड़ाकू विमानों से युक्त स्ट्राइक ग्रुप भी पश्चिम एशिया भेजा गया है।

साथ ही अमेरिका के रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने बैलिस्टिक मिसाइल से लैस क्रूजर और विध्वंसक जहाज भी यूरोपीय कमांड के अंतर्गत पश्चिम एशिया भेजने का आदेश दिया है। साथ ही लड़ाकू विमानों की एक स्क्वॉड्रन भी भेजी जा रही है।

पश्चिम एशिया में संघर्ष बढ़ने का खतरा
गौरतलब है कि बीते दिनों इस्राइल के गोलन हाइट्स वाले इलाके में हुए एक रॉकेट हमले में 12 इस्राइली किशोरों और बच्चों की मौत हो गई थी। इसके जवाब में हाल ही में इस्राइल ने बेरूत में हमला कर हिजबुल्ला के कमांडर फौद शुक्र को ढेर कर दिया था। इसके कुछ ही घंटों बाद ईरान में एक इमारत को निशाना बनाकर किए गए हमले में हमास के शीर्ष नेता इस्माइल हानिया की मौत हो गई थी। इसका आरोप भी इस्राइल पर लगा है। इस घटना के बाद ईरान ने इस्राइल को हमले की धमकी दी है। वहीं हिजबुल्ला भी बदला लेने की फिराक में है।

इस्राइल में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
नई दिल्ली। इस्राइल और हमास के बीच लगातार बढ़ते तनाव और जंग के बीच तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की है। साथ ही सतर्क रहने को भी कहा गया है। एडवाइजरी में भारतीय नागरिकों को इस्राइल के अंदर किसी भी गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। साथ ही कहा गया है कि दूतावास के साथ नियमित संपर्क में रहें और एंबेसी में रजिस्ट्रेशन करवाए रहें। यह भी कहा गया कि जिन भारतीय नागरिकों ने दूतावास में रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है, वे यह तुरंत करवा लें। तेल अवीव की उड़ानें बंदः इस्राइल- ईरान में तनाव को देखते हुए एयर इंडिया ने इस्राइली राजधानी तेल अवीव के लिए उड़ानें रोक दी हैं। जिन यात्रियों ने टिकट बुक किए हैं, उन्हें दोबारा टिकट बुक कराने पर छूट और कैंसिलेशन चार्ज से राहत मिलेगी।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation