• Latest
  • Trending

दूर रहकर भी दिल्ली के हमेशा करीब रहे

August 29, 2025
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

दूर रहकर भी दिल्ली के हमेशा करीब रहे

हिन्दी और पंजाबी में ही बात था करना पसंद

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 29, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। भारत से बाहर बसे सबसे मशहूर भारतीयों में से एक लॉर्ड स्वराज पॉल के निधन से उनके राजधानी में बसे करीबी रिश्तेदार भी दुखी हैं। स्वराज पॉल के पुत्र आकाश पॉल की पत्नी गौरी पॉल के पिता कैलाश लांबा सरदार पटेल मार्ग पर स्थित राजधानी के मशहूर डिप्लोमेट होटल के चेयरमैन थे। अब इस होटल का मैनेजमेंट गौरी पॉल के भाई संजीव लांबा देखते हैं। कहते हैं कि स्वराज पॉल जब भी राजधानी आते तो एक बार अपने समधी के होटल में जरूर चक्कर लगा लेते थे।
स्वराज पॉल ने करीब बीस साल पहले अपने कपारो ग्रुप के रोजमर्रा के काम से दूरी बना ली थी। उसके बाद आकाश पॉल ही अपने पिता के कैपारो ग्रुप को देखते थे। आकाश पॉल की पत्नी की एक बहन गीता चोपड़ा देश के प्रमुख हृदय रोग विशेषज्ञ और सफदरजंग एनक्लेव पर स्थित आशलोक हास्पिटल के डायरेक्टर डॉ. आलोक चोपड़ा की पत्नी हैं। डॉ. आलोक चोपड़ा बताते हैं कि लॉर्ड स्वराज पाल बेहद विनम्र इंसान थे। वे फैमिल गेट-टुगेदर में अपनी उपलब्धियों की चर्चा करने से हमेशा बचते थे। उन्हें हिन्दी और पंजाबी में ही बात करना पसंद था। वे भारत से दूर रहने पर भी यहां की घटनाओं से जुड़े रहते थे।
राजधानी में रहने वाले स्वराज पॉल के एक अन्य रिश्तेदार राजन धवन ने बताया कि वे परिवार के मुखिया थे और अपने जीवन के अंत तक सामाजिक और जनसेवा के कामों में दिलचस्पी लेते रहे। उनके निधन से एक तरह से शून्य पैदा हो गया है। वे भारत आने का बहाना तलाशते थे। ब्रिटेन में करीब 60 साल से रहने के बाद भी वे मन से हिन्दुस्तानी ही रहे। स्वराज पॉल के बड़े भाई सत्य पॉल ने एपीजे ग्रुप शुरू किया। दिल्ली-एनसीआर में एपीजे स्कूल और कॉलेज हैं। अब एपीजे ग्रुप को सत्य पॉल की बेटी सुषमा बरेलिया देखती हैं। स्वराज पॉल के एक भाई सुरेन्द्र पॉल ने कनॉट प्लेस में पार्क होटल स्थापित किया था।

Always remain close to Delhi even if you are far away

YOU MAY ALSO LIKE

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

ब्लिट्ज इंडिया के साथ भी रहा प्यार भरा रिश्ता
कुछ माह पहले लॉर्ड स्वराज पॉल ब्लिट्ज इंडिया के नाेएडा स्थित कार्यालय में भी आए थे और उस समय उन्होंने अपनी जीवनगाथा के अनेक रोचक संस्मरण साझा किए।
आम इंसानों जैसी खूबियां
– अन्य आम लोगों की तरह वे भी लन्दन में सार्वजानिक यातायात का उपयोग करते थे।
– 1960 के दशक से ही वे मध्य लन्दन के पोर्टलैंड प्लेस में रहे थे। एक साधारण इंसान की जिंदगी जैसा ही उनका रहन सहन था।
– वे और उनके परिवार के सदस्य इस ब्लॉक में लगभग दर्जनभर मकानों के मालिक हैं। इनमें से हर मकान की कीमत लगभग 10 लाख ब्रिटिश पौंड मानी जाती है।
– बीकन्सफील्ड (बकिंघमशायर) में लगभग 250 एकड़ में फैला उनका एक कंट्री एस्टेट भी है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation