• Latest
  • Trending
All VVPAT slips will not be counted, Supreme Court rejects petition

नहीं होगी सभी वीवीपैट पर्चियों की गिनती, सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका

April 10, 2025
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
Friday, October 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

नहीं होगी सभी वीवीपैट पर्चियों की गिनती, सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 10, 2025
in the blitz
0
All VVPAT slips will not be counted, Supreme Court rejects petition

YOU MAY ALSO LIKE

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने उस याचिका की सुनवाई करने से इनकार कर दिया, जिसमें चुनाव आयोग को मतगणना के दौरान मतों की इलेक्ट्रानिक गिनती कराये जाने के अलावा सभी वीवीपैट पर्चियों की हाथों से गिनती के लिए निर्देश देने की मांग की गई थी। प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना, जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस केवी विश्वनाथन की पीठ इस मुद्दे पर दिल्ली हाई कोर्ट के 12 अगस्त, 2024 के फैसले के खिलाफ हंस राज जैन की याचिका पर विचार कर रही थी।
शीर्ष अदालत ने अपील खारिज करते हुए कहा कि हमें दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले में हस्तक्षेप करने का कोई आधार नहीं मिला। इसलिए विशेष अनुमति याचिका खारिज की जाती है। जस्टिस खन्ना ने कहा कि उनकी अध्यक्षता वाली वाली एक पीठ ने पहले भी इसी तरह के मुद्दे पर फैसला सुनाया था और इस पर बार-बार विचार नहीं किया जा सकता।
ईवीएम सुरक्षित, सरल, निरापद और उपयोगकर्ता के अनुकूल
शीर्ष अदालत ने ईवीएम के डाटा का वीवीपैट रिकार्ड के साथ शत-प्रतिशत मिलान करने संबंधी याचिकाओं को खारिज करते हुए कहा कि ईवीएम सुरक्षित, सरल, निरापद और उपयोगकर्ता के अनुकूल है। दिल्ली हाई कोर्ट ने पिछले साल 12 अगस्त को शीर्ष अदालत के फैसलों का हवाला दिया था और जैन की याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद इसने अपने फैसले की समीक्षा संबंधी याचिका भी खारिज कर दी थी।
जैन ने चुनाव आयोग को निर्देश देने की मांग की कि वह भविष्य में वीवीपैट प्रणाली के उपयुक्त प्रोटोटाइप का उपयोग करे, जिसमें प्रिंटर को खुला रखा जाता है और मुद्रित मतपत्र कटकर प्रिंटर से बाहर गिर जाता है। इसमें मतदान केंद्र छोड़ने और पीठासीन अधिकारी को मतपत्र देने से पहले मतदाता उसका सत्यापन कर सकता है।
वीवीपैट पर्चियों की शत-प्रतिशत गिनती हो
याचिकाकर्ता ने कहा कि कंट्रोल यूनिट द्वारा इलेक्ट्रानिक गिनती के अलावा वीवीपैट पर्चियों की शत-प्रतिशत गिनती होनी चाहिए। चुनाव आयोग ने हाई कोर्ट को सूचित किया था कि एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म्स (एडीआर) बनाम चुनाव आयोग मामले में शीर्ष अदालत के फैसले में इन बातों का पूरा ध्यान रखा गया है।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए हाई कोर्ट ने कहा था कि याचिका में उठाया गया मुद्दा अब प्रासंगिक नहीं रह गया है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation