• Latest
  • Trending
Alert mode in cow shelters, government gave special instructions to protect cows from heat

गौशालाओं में अलर्ट मोड, गर्मी से बचाने के लिए सरकार ने दिए खास निर्देश

April 25, 2025
Fire

भ्रष्टतंत्र पर प्रहार जरूरी

July 4, 2026
pm-modi-addresses-ias-trainee-officers-citizen-devo-bhava-viksit-bharat-2047.webp

हमेशा याद रखें, प्रशासन से जुड़ी हर फाइल के पीछे मानवीय पहलू हो आधार

July 4, 2026
International-Yoga-Day-2026.webp

दुनिया के बेहतर भविष्य के लिए भी जरूरी है योग

July 4, 2026
rajasthan-pakistan-border-special-watch-zone-security-plan.webp

भारत-पाकिस्तान सरहद का नया ‘सुरक्षा ब्लूप्रिंट’तैयार

July 4, 2026
highway-750x375.webp

केएमपी एक्सप्रेसवे पर दौड़ेगा विकास

July 4, 2026
metro

नए कॉरिडोर से 40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर

July 4, 2026
दिल्ली की बेटियों ने किया कमाल ः 8 साल की उम्र, 18 विश्व रिकॉर्ड

दिल्ली की बेटियों ने किया कमाल ः 8 साल की उम्र, 18 विश्व रिकॉर्ड

July 4, 2026
सरकारी राहत ने दी मुंबई में रीडेवलपमेंट को रफ्तार

सरकारी राहत ने दी मुंबई में रीडेवलपमेंट को रफ्तार

July 4, 2026
देश में पहली बार कपड़ा व्यापारियों के लिए भी थाना

देश में पहली बार कपड़ा व्यापारियों के लिए भी थाना

July 4, 2026
बटन दबाइए, पैदल यात्रियों के लिए रुक जाएंगी गाड़ियां…

बटन दबाइए, पैदल यात्रियों के लिए रुक जाएंगी गाड़ियां…

July 4, 2026
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की सुरंगों में पहली बार टनल हुड का प्रयोग

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की सुरंगों में पहली बार टनल हुड का प्रयोग

July 4, 2026
विकास के रोडमैप से और चमकेगा पूर्वोत्तर का चेहरा

विकास के रोडमैप से और चमकेगा पूर्वोत्तर का चेहरा

July 4, 2026
Sunday, July 5, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

गौशालाओं में अलर्ट मोड, गर्मी से बचाने के लिए सरकार ने दिए खास निर्देश

by Blitzindiamedia
April 25, 2025
in the blitz
0
Alert mode in cow shelters, government gave special instructions to protect cows from heat

YOU MAY ALSO LIKE

भ्रष्टतंत्र पर प्रहार जरूरी

हमेशा याद रखें, प्रशासन से जुड़ी हर फाइल के पीछे मानवीय पहलू हो आधार

ब्लिट्ज ब्यूरो

भरतपुर। राजस्थान में बढ़ती गर्मी और लू की चेतावनी को देखते हुए राज्य सरकार ने गौवंश की सुरक्षा को लेकर गंभीर कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में गौवंश संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। पशुपालन विभाग ने सभी गौशालाओं के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं, ताकि गर्मी के प्रभाव से गौवंश की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
शेड्स और छायादार व्यवस्था अनिवार्य
संयुक्त निदेशक, पशुपालन डॉ. खुशीराम मीना के अनुसार, भरतपुर जिले की सभी गौशालाओं को तेज धूप और लू से बचाने के लिए गौवंश के लिए शेड्स की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। तिरपाल, टाट या बोरों से ढककर गर्मी की तीव्रता को कम किया जा सकता है। पशुओं को पर्याप्त छाया मिलना अनिवार्य है।
शीतल पेयजल और पोषण युक्त आहार की व्यवस्था
गौशालाओं को निर्देशित किया गया है कि पशुओं को दिन में कम से कम चार बार ठंडा, स्वच्छ और भरपूर पानी पिलाया जाए। इसके साथ ही, उन्हें पर्याप्त मात्रा में चारा, भूसा और पोषण युक्त आहार भी दिया जाए। बीमार, गर्भवती और अक्षम गौवंश की विशेष देखभाल की आवश्यकता बताई गई है।
नियमित जांच और उपचार जरूरी
अशक्त या बीमार पशुओं के लिए नजदीकी पशु चिकित्सकों से नियमित जांच और इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। गर्मियों में होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए सावधानीपूर्वक निगरानी रखने को भी कहा गया है।
आग और संक्रमण से बचाव के निर्देश
गर्मी के मौसम में आग लगने जैसी घटनाओं से बचाव के लिए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। यदि किसी गौवंश की मृत्यु होती है तो उसका शव सम्मानजनक और शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि दुर्गंध और संक्रमण की स्थिति न बने।
समय रहते पुख्ता इंतजाम की अपील
राज्य सरकार ने गौशालाओं से आग्रह किया है कि वे समय रहते सभी आवश्यक प्रबंध और सुविधाएं सुनिश्चित करें। इससे न सिर्फ गर्मी से गौवंश की रक्षा हो सकेगी, बल्कि उनका स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहेगा।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

Plugin Install : Popular Post Widget need JNews - View Counter to be installed
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation