• Latest
  • Trending

अल्काराज ने सिनर को हरा जीता यूएस ओपन

September 13, 2025
23 महीने में नौसेना को मिले सातों युद्धपोत

23 महीने में नौसेना को मिले सातों युद्धपोत

November 29, 2026
131 मानकः भारत एशिया की तीसरी ‘मेजर पॉवर’

131 मानकः भारत एशिया की तीसरी ‘मेजर पॉवर’

November 28, 2026
daily-news

आंकड़ों से आगे शक्ति का यथार्थ

November 28, 2026
इलाज का खर्च उठाने में सरकार की बढ़ी हिस्सेदारी

इलाज का खर्च उठाने में सरकार की बढ़ी हिस्सेदारी

November 28, 2026
मां का तनाव बढ़ा, तो बच्चे का वजन घटा : रिसर्च

मां का तनाव बढ़ा, तो बच्चे का वजन घटा : रिसर्च

November 28, 2026
संविधान ने हमें समर्थ बनाया, बना पथ प्रदर्शक

संविधान ने हमें समर्थ बनाया, बना पथ प्रदर्शक

November 28, 2026
रूफटॉप सोलर

यूपी में 5 लाख घर, छतों पर लगे सोलर सिस्टम से होंगे रोशन

November 28, 2026
सीएम योगी ने युवाओं को बांटे 53 हजार टैबलेट

सीएम योगी ने युवाओं को बांटे 53 हजार टैबलेट

November 28, 2026
उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट में 18.84 लाख मतदाता बढ़े

उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट में 18.84 लाख मतदाता बढ़े

November 28, 2026
जेवर प्लांट में 200 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी सीएनएच

जेवर प्लांट में 200 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी सीएनएच

November 28, 2026
छत्रपति संभाजीनगर को मिला देश में तीसरा स्थान

छत्रपति संभाजीनगर को मिला देश में तीसरा स्थान

November 28, 2026
दिल्ली में पूर्व अग्निवीरों को 20% आरक्षण, सरकारी भर्ती में उम्र और PET में भी छूट

महाराष्ट्र, हरियाणा देंगे अग्निवीरों को आरक्षण

November 28, 2026
Sunday, November 29, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अल्काराज ने सिनर को हरा जीता यूएस ओपन

- छठा ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम किया; वर्ल्ड नंबर-1 बने

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 13, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

न्यूयॉर्क। वर्ल्ड नंबर-2 कार्लोस अल्काराज ने यूएस ओपन 2025 के फाइनल में वर्ल्ड नंबर-1 जैनिक सिनर को हराकर अपना छठा ग्रैंड स्लैम खिताब जीत लिया। इसके साथ ही उन्होंने सिनर से वर्ल्ड नंबर-1 का ताज भी छीन लिया। अल्काराज ने दूसरी बार यूएस ओपन खिताब जीता, इससे पहले उन्होंने 2022 में यह ट्रॉफी अपने नाम की थी।
न्यूयॉर्क में खेले गए इस फाइनल मुकाबले में स्पेनिश खिलाड़ी अल्काराज ने शानदार शुरुआत की और पहला सेट 6-2 से अपने नाम किया। दूसरे सेट में सिनर ने वापसी करते हुए 6-3 से जीत दर्ज की। तीसरे सेट में अल्काराज ने दबदबा बनाया और सिर्फ एक गेम गंवाते हुए 6-1 से सेट अपने नाम किया। चौथे सेट में सिनर ने कड़ा मुकाबला किया, लेकिन अल्काराज ने 6-4 से जीत दर्ज करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। जीत के बाद अल्काराज ने दोनों हाथों को फैला कर खुशी का इजहार किया।
2025 में तीसरी बार भिड़े
यह इस साल का तीसरा ग्रैंड स्लैम फाइनल था जिसमें अल्काराज और सिनर आमने-सामने हुए। जून में हुए फ्रेंच ओपन फाइनल में अल्काराज विजेता बने थे, जबकि जुलाई में विंबलडन के फाइनल में सिनर ने अल्काराज को हराया था। सेमीफाइनल में अल्काराज ने जोकोविच और सिनर ने ऑगर-अलियासिमे को हराया अल्काराज ने सेमीफाइनल में 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच को 6-4, 7-6(4), 6-2 से हराया।
वहीं, सिनर ने कनाडा के फेलिक्स ऑगर-अलियासिमे को 6-1, 3-6, 6-3, 6-4 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई। पिछली आठ ग्रैंड स्लैम ट्रॉफियां अल्काराज और सिनर ने आपस में बांटी हैं।

सबालेंका ने यूएस ओपन में लगातार दूसरा खिताब जीता
दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी और डिफेंडिंग चैंपियन आर्यना सबालेंका ने यूएस ओपन में लगातार दूसरा खिताब जीत लिया है। आर्थर ऐश स्टेडियम में खेले गए फाइनल में उन्होंने अमांडा अनिसिमोवा को 6-3, 7-6 (7/3) से हराया। यह उनका चौथा ग्रैंड स्लैम है। बेलारूस की 27 साल की सबालेंका का इस साल का यह तीसरा फाइनल था। इससे पहले वह दो अवसर पर अमेरिका की खिलाड़ियों से हार गई थी।
इस बार भी फाइनल में उनका मुकाबला अमेरिकी खिलाड़ी अमांडा अनिसिमोवा से था।

YOU MAY ALSO LIKE

23 महीने में नौसेना को मिले सातों युद्धपोत

131 मानकः भारत एशिया की तीसरी ‘मेजर पॉवर’

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation