• Latest
  • Trending
विश्वविद्यालय व कॉलेजों में सबसे ज्यादा एडमिशन आर्ट्स स्ट्रीम में

विश्वविद्यालय व कॉलेजों में सबसे ज्यादा एडमिशन आर्ट्स स्ट्रीम में

July 27, 2026
भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ, जानें पूरी खबर

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन ‘मेक इन इंडिया’ का सफल उदाहरण

July 27, 2026
तिरंगा लहराकर जताई खुशी

तिरंगा लहराकर जताई खुशी

July 27, 2026
इको-फ्रेंडली जनसभा से ग्रीन एनर्जी का संदेश

इको-फ्रेंडली जनसभा से ग्रीन एनर्जी का संदेश

July 27, 2026
पीएम ने पूछा- कैसे चलती है यह ट्रेन, जवाब देते वक्त छलक पड़े चालक के खुशी के आंसू

पीएम ने पूछा- कैसे चलती है यह ट्रेन, जवाब देते वक्त छलक पड़े चालक के खुशी के आंसू

July 27, 2026
पीएम मोदी ने पांच लाभार्थियों को सौंपी नए घर की चाबी

पीएम मोदी ने पांच लाभार्थियों को सौंपी नए घर की चाबी

July 27, 2026
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में 10 साल बाद दो मुस्लिम छात्राओं को मिलेगा गोल्ड मेडल

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में 10 साल बाद दो मुस्लिम छात्राओं को मिलेगा गोल्ड मेडल

July 27, 2026
सभी विश्वविद्यालयों में स्नातक सेमेस्टर-4 में लागू होगा एनएसएस कोर्स

सभी विश्वविद्यालयों में स्नातक सेमेस्टर-4 में लागू होगा एनएसएस कोर्स

July 27, 2026
न कोचिंग-न महंगे नोट्स, एक महीने की तैयारी में मर्चेंट नेवी अफसर बनीं तन्वी

न कोचिंग-न महंगे नोट्स, एक महीने की तैयारी में मर्चेंट नेवी अफसर बनीं तन्वी

July 27, 2026
रेल

10वीं पास के लिए रेलवे में 1853 अप्रेंटिस पदों पर निकली भर्ती

July 27, 2026
आईडीबीआई बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर बनने का मौका

आईडीबीआई बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर बनने का मौका

July 27, 2026
उत्तर मध्य रेलवे ने 1853 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। 10वीं और ITI पास उम्मीदवार बिना लिखित परीक्षा आवेदन कर सकते हैं। जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया।

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में 259 पदों पर होगी भर्ती

July 27, 2026
न्यूजीलैंड में पढ़ाई का मौका, छात्रों को मिलेगी 14 लाख तक की स्कॉलरशिप !

न्यूजीलैंड में पढ़ाई का मौका, छात्रों को मिलेगी 14 लाख तक की स्कॉलरशिप !

July 27, 2026
Monday, July 27, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

विश्वविद्यालय व कॉलेजों में सबसे ज्यादा एडमिशन आर्ट्स स्ट्रीम में

उच्च शिक्षा पर शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट- साइंस, टेक व मैनेजमेंट कोर्सेज की ओर भी बढ़ रहा रूझान

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 27, 2026
in शिक्षा-रोजगार
0
विश्वविद्यालय व कॉलेजों में सबसे ज्यादा एडमिशन आर्ट्स स्ट्रीम में

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। देश की यूनिवर्सिटीज, कॉलेजों में सबसे ज्यादा एडमिशन आर्ट्स स्ट्रीम और बीए कोर्स में हो रहे हैं। आर्ट्स और सामान्य डिग्रियां अभी भी सबसे आगे हैं लेकिन पिछले कुछ वर्षों का ट्रेंड है कि साइंस एंड टेक और मैनेजमेंट से जुड़े कोर्सेज की ओर भी रूझान बढ़ा है। पिछले एक दशक में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित में दाखिले बढ़े हैं। ये 2014-15 में 91.5 लाख से बढ़कर 2023-24 में 1.02 करोड़ हो गए। साइंस और इससे जुड़े कोर्सेज में महिलाओं की भागीदारी 44 प्रतिशत तक पहुंच गई है। शिक्षा मंत्रालय की ‘ऑल इंडिया सर्वे ऑन हायर एजुकेशन (एआईएसएचई) रिपोर्ट में ये बातें सामने आई है।

अंडरग्रेजुएट लेवल पर आर्ट्स सबसे बड़ा डिसिप्लिन है पर इसकी हिस्सेदारी 2022-23 में 34% से घटकर 2023 24 में 32.1% हो गई। इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी की हिस्सेदारी 11.9% से बढ़कर 12.9% हो गई, जबकि साइंस 13.5% और कॉमर्स 12.0% पर है और मैनेजमेंट में 3.2%।

YOU MAY ALSO LIKE

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में 10 साल बाद दो मुस्लिम छात्राओं को मिलेगा गोल्ड मेडल

सभी विश्वविद्यालयों में स्नातक सेमेस्टर-4 में लागू होगा एनएसएस कोर्स

रिपोर्ट बताती है कि उच्च शिक्षा में कुल नामांकन में से 32.2% छात्रों ने बीए कोर्स चुना है। बीएससी चुनने वाले 13.8% हैं। 11.4% बीकॉम कोर्स पढ़ते है। बीटेक 8.7, बीए ऑनर्स 6.4, बीएड 4.7, बीई 4, बीसीए 2.8% ने चुना है। पीजी लेवल पर सोशल साइंस सबसे बड़ी स्ट्रीम बनी रही, लेकिन इसकी हिस्सेदारी 2022-23 में 21.5% से घटकर 2023-24 में 18.6% हो गई। मैनेजमेंट की हिस्सेदारी 15.6% से बढ़कर 18.2% हो गई। साइंस में 13.5% से 15.1% की बढ़ोतरी हुई। 2023-24 में पीएचडी एनरोलमेंट 3.44 लाख दर्ज किया गया, जो 2022-23 में 2.33 लाख था, यानी मेडिकल साइंस में 6.3% दाखिले हुए एक साल में 47% की बढ़ोतरी हुई।

भारत के उच्च शिक्षा संस्थानों में विदेशी छात्रों की संख्या में एक वर्ष के अंदर 9 हजार से ज्यादा का इजाफा दर्ज किया गया है।

173 देशों के 58,134 विदेशी छात्र भारत में पढ़ रहे है। शिक्षा मंत्रालय की पिछली दो रिपोर्ट देखें तो नेपाल के छात्र सबसे ज्यादा है।

हालांकि, इसमें 2% की गिरावट दर्ज की गई है फिर भी नेपाल के छात्रों की संख्या सबसे ज्यादा 24.1% बनी हुई है।

58 हजार विदेशी छात्रों में से 73.6 फीसदी ने अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में दाखिला लिया है और 16.8 प्रतिशत छात्र पोस्टग्रेजुएट कोर्स कर रहे हैं।

सबसे ज्यादा कालेज यूपी में
देश में 1289 यूनिवर्सिटीज, 48246 कॉलेज है। सबसे ज्यादा 8625 कॉलेज यूपी में है। उसके बाद महाराष्ट्र में 5380 और फिर कर्नाटक में 4529 कॉलेज है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us