• Latest
  • Trending

एयरफोर्स को अब नए फाइटर जेट का इंतजार

June 13, 2025
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Saturday, October 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

एयरफोर्स को अब नए फाइटर जेट का इंतजार

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 13, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। देश-दुनिया में युद्ध के तौर-तरीके बदल रहे हैं। कुछ दशक पहले तक आर्मी यानी थलसेना का महत्व एयरफोर्स और नेवी से ज्यादा था। अब 21वीं सदी में एयरफोर्स और नेवी की भूमिका काफी बढ़ चुकी है। पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत की ओर से लॉन्च ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में यह बात साबित भी हो गई।
आर्मी ने जहां बॉर्डर पर मोर्चा संभाल रखा था तो वहीं वायुसेना ने पीओके और पाकिस्तान में सैकड़ों किलोमीटर अंदर तक घुसकर आतंकवादियों के शिविरों और मिलिट्री एयरबेस को धुआं-धुआं कर दिया। एयरफोर्स के इस हमले की सटीकता और प्रचंडता इतनी ज्यादा थी कि शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर की सेना कुछ ही घंटों में घुटनों पर आ गई। इसके बाद सीजफायर पर सहमति बनी। दूसरी तरफ, नेवी ने अरब सागर में मोर्चा संभाल रखा था। इशारा मिलते ही भारतीय नौसेना पाकिस्तान की धड़कन यानी कराची को पलभर में तबाह कर देती। हालांकि, इसकी जरूरत नहीं पड़ी और दुश्मन पहले ही मुंह के बल गिर पड़ा। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में एयरफोर्स के महत्व को देखकर उसे मॉडर्न एज के अनुसार अपग्रेड करने की जरूरत महसूस हुई।
दरअसल, सोवियत काल के मिग-21, मिग-27 और जगुआर जैसे फाइटर जेट को अब चरणबद्ध तरीके से हटाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। ऐसे में भारत को नए फाइटर जेट का विशाल बेड़ा बनाना बहुत जरूरी है। बता दें कि देश की सीमा पश्चिम में पाकिस्तान के साथ ही उत्तर और पूरब में चीन और बांग्लादेश जैसे पड़ोसियों से लगती है।
ऐसे में आर्म्ड फोर्सेज को हर तरीके से दुरुस्त रखना समय की मांग और आवश्यकता दोनों है। एक तरफ भारत दूसरे देशों से फाइटर जेट की खरीद भी कर रहा है तो दूसरी तरफ स्वदेशी तकनीक के जरिये देश में ही फाइटर जेट डेवलप करने की प्रोसेस भी जारी है। तमाम तरह की बाधाओं को दूर करते हुए हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने घरेलू स्तर पर कटिंग एज फाइटर जेट बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।
तेजस एमके-1ए फाइटर जेट में माडर्न रडार सिस्टम इंस्टॉल किया गया है।
इंडियन एयरफोर्स की डिमांड
इंडियन एयरफोर्स ने फरवरी 2021 में एचएएल को 83 तेजस एमके-1ए फाइटर जेट के लिए ₹48,000 करोड़ का ठेका दिया था। मार्च 2024 से लड़ाकू विमानों की आपूर्ति शुरू होनी थी, लेकिन इंजन की तकनीक न मिलने की वजह से इसमें लगातार देरी होती गई। पिछले दिनों एयरफोर्स चीफ एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह ने सार्वजनिक तौर पर एचएएल की तरफ से तेजस एमके-1A की डिलिवरी में देरी पर गहरी नाराजगी जताई थी। दरअसल, इस फाइटर जेट के लिए जरूरी एफ404 इंजन की सप्लाई अमेरिकी कंपनी जनरल इलेक्टि्रक एयरोस्पेस (जीई एयरोस्पेस) की ओर से समय पर नहीं की जा सकी। इस वजह से तेजस एमके-1ए फाइटर जेट की डिलिवरी में देरी होती गई।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation