• Latest
  • Trending

तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में एआई होगी महत्वपूर्ण : सीतारमण

June 5, 2025
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
Friday, November 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में एआई होगी महत्वपूर्ण : सीतारमण

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 5, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली । भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) अहम भूमिका निभाएगी। आर्थिक विकास संस्थान (आईईजी) में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एआई और प्रौद्योगिकी की बढ़ती भूमिका का जिक्र किया। उन्होंने कहा, जब तकनीक को अपनाया जाता है तो उससे उत्पादकता में तेजी से वृद्धि होती है। ऐसे में एआई का इस्तेमाल करने वाले उद्योगों की भारत को तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने छात्रों के पूछे सवालों का जवाब भी दिया। वित्त मंत्री ने कहा, भारत में उत्पादकता उतनी तेजी से नहीं बढ़ी है, जितनी गति से बढ़ने की उम्मीद थी। ऐसी प्रवृत्ति को बदलने के लिए उन क्षेत्रों की पहचान करने का प्रयास किया गया है, जहां निवेश और प्रौद्योगिकी की पर्याप्त संभावनाएं हैं।

उद्योगों को तेजी से करना होगा काम ः उनके मुताबिक, प्रौद्योगिकी उत्पादकता को पहले की तुलना में तेजी से बढ़ा सकती है, लेकिन जब आज हम प्रौद्योगिकी के बारे में बात कर रहे हैं, तो तकनीकी की दिशा में उद्योगों को और तेजी से काम करना होगा। आज तकनीक के कारण कुछ क्षेत्रों में भारी बदलाव दिखाई रहे हैं। अगर सभी उद्योग नवीन प्रौद्योगिकी को अपनाते हैं तो उत्पादकता का स्तर तेजी से बढ़ सकता है। वित्त मंत्री ने कहा, कुछ क्षेत्रों में व्यापक परिवर्तन के पीछे प्रौद्योगिकी की अहम भूमिका रही है। नवीकरणीय ऊर्जा से लेकर तमाम क्षेत्र है, जिनमें तेजी से बदलाव हुए हैं। इसलिए बाकी क्षेत्रों में प्रौद्योगिकी और एआई अहम भूमिका निभाएगी।

YOU MAY ALSO LIKE

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

बढ़ रही अर्थव्यवस्था : अर्थव्यवस्था को लेकर पूछे गए सवाल पर वित्त मंत्री ने कहा कि भारत वर्तमान में दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। अगर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) को मौजूदा आधार पर मापा जाता है तो अर्थव्यवस्था का आकार तेजी से बढ़ रहा है। वहीं अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भी चालू वित्त वर्ष के अंत तक भारत की अर्थव्यवस्था के जापान से बड़ा होने का अनुमान लगाया है।

चुनौतियों को अवसर में बदल रहा भारत : एनके सिंह
आईईजी के अध्यक्ष एनके सिंह ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था सही दिशा में आगे बढ़ रही है। आज ईमानदारी के साथ चुनौतियों को अवसर में बदलने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि दुनिया में बहुत कम देश हैं, जो चुनौतियों को अवसर में बदल पाते हैं लेकिन भारत उन देशों में शामिल है, जो चुनौतियों को अक्सर में बदल रहा है। बीते वर्षों में भारत ने बहुत कुछ बदलाव किया है। कई क्षेत्रों में तेजी से प्रौद्योगिकी को अपनाया गया है। उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे के विकास, लागत को कम करने और पाइपलाइन में शामिल परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में मदद मिली है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation