• Latest
  • Trending
2025 में AI स्किल्स वाली नौकरियों की मांग कुल जॉब मार्केट से करीब 8 गुना तेजी से बढ़ी।

एआई स्किल्स वाली नौकरियों में 8 गुना तेज बढ़ोतरी

October 5, 2026
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

एआई स्किल्स वाली नौकरियों में 8 गुना तेज बढ़ोतरी

ग्लोबल लेबर मार्केट को दो विपरीत दिशाओं में ले जा रही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 5, 2026
in शिक्षा-रोजगार
0
2025 में AI स्किल्स वाली नौकरियों की मांग कुल जॉब मार्केट से करीब 8 गुना तेजी से बढ़ी।

नई दिल्ली। वर्ष 2025 में खास एआई स्किल्स की मांग वाली नौकरियों में कुल जॉब मार्केट की तुलना में लगभग आठ गुना तेजी से बढ़ोतरी हुई। ऐसी नौकरियों में वेतन भी तेजी से बढ़ रहा है। दुनिया की सबसे बड़ी प्रोफेशनल सर्विसेज और कंसल्टिंग फर्मों में से एक पीडब्ल्यूसी की 2026 एआई जॉब्स बैरोमीटर’ रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। ऐसी नौकरियां जो क्रिएटिविटी और सही फैसले लेने जैसी इंसानी क्षमताओं को बढ़ाने के लिए एआई का इस्तेमाल कर सकती हैं, उनमें सबसे तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। रेडियोलॉजिस्ट और रिक्रूटर को इसके उदाहरण के तौर पर बताया गया है। जिन नौकरियों में एआई गैर-विशेषज्ञों के लिए काम आसान बनाता है, जैसे आईटी सर्विस मैनेजर और मेडिकल सेक्रेटरी, उनमें बढ़ोतरी की रफ्तार काफी धीमी है। स्टडी में बताया गया है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ग्लोबल लेबर मार्केट को दो विपरीत दिशाओं में ले जा रहा है। यह उन कंपनियों को फायदा पहुंचा रहा है जो इंसानी स्किल्स को बेहतर बनाने के लिए एआई का इस्तेमाल करती हैं, जबकि जो कंपनियां सिर्फ लागत कम करने के लिए इसका इस्तेमाल करती हैं, वे पीछे रह जाती हैं। पीडब्ल्यूसी के ग्लोबल चीफ एआई ऑफिसर जो एटकिंसन ने कहा, जो कंपनियां एआई से ज्यादा फायदा उठा रही हैं, वे इसका प्रयोग इंसानी विशेषज्ञता को बढ़ाने, इनोवेशन में तेजी लाने को कर रही हैं।

एआई इनोवेशन में बेंगलुरु एशिया में दूसरे नंबर पर
ग्लोबल स्टार्टअप इकोसिस्टम रिपोर्ट 2026 के अनुसार,बेंगलुरु एआई इनोवेशन के लिए एशिया में दूसरे स्थान पर है। परफॉर्मेंस और शोध के मामले में दुनिया के टॉप 10 में जगह बनाई है। स्टार्टअप इकोसिस्टम इंडेक्स में दुनिया भर में 15वें स्थान पर रहने वाला बेंगलुरु, भारत के प्रमुख स्टार्टअप हब के तौर पर अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है और इसके इकोसिस्टम वैल्यू 152.8 अरब अमेरिकी डॉलर है।

YOU MAY ALSO LIKE

हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में ऑफिसर की वैकेंसी

दुनिया के बिजनेस स्कूलों के बीच आईआईएम रांची की एंट्री

भारत सहित 27 देशों पर अध्ययन किया
रिपोर्ट में भारत सहित 27 देशों और क्षेत्रों में एक अरब से अधिक जॉब पोस्टिंग के डाटा का इस्तेमाल किया गया। इसमें लेबर मार्केट, फाइनेंशियल और पेशे की जानकारी को मिलाकर यह देखा गया कि एआई कैसे काम, स्किल्स, वेतन को बदल रहा है। पीडब्ल्यूसी ने कहा एंट्री-लेवल की एआई से संबंधित नौकरियों के लिए अब अक्सर ऐसी क्षमताओं की जरूरत होती है जो पारंपरिक रूप से सीनियर लेवल की मानी जाती थीं।

एआई से जूनियर लेवल पर हायरिंग कम होगी
पीडब्ल्यूसी के ही सर्वे में पाया गया कि 49% सीईओ को उम्मीद है कि अगले तीन वर्षों में एआई के इस्तेमाल से जूनियर लेवल पर हायरिंग कम होगी, जबकि सीनियर लेवल की नौकरियों के लिए ऐसा सोचने वाले सीईओ सिर्फ 12% हैं। जिन कंपनियों में एआई का इस्तेमाल सबसे अधिक हुआ, उन्होंने 2018 के मुकाबले रोजगार में 52% की बढ़ोतरी की।

इन नौकरियों की मांग बढ़ी
खास एआई स्किल्स जैसे मशीन लर्निंग और प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग में 69% बढ़ोतरी दर्ज की गई।
रेडियोलॉजिस्ट, एयर ट्रैफिक कंट्रोलर और रिक्रूटर जैसी प्रोफेशनल भूमिकाओं में नौकरियों में बढ़ोतरी हुई।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation