• Latest
  • Trending
After 'Ladli Behan' in Maharashtra now 'Ladla Bhai Yojana'

महाराष्ट्र में ‘लाडली बहन’ के बाद अब ‘लाडला भाई योजना’

July 26, 2024
दिल्ली कैंट में असिस्टेंट और जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन शुरू

दिल्ली कैंट में असिस्टेंट और जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन शुरू

July 27, 2026
विश्वविद्यालय व कॉलेजों में सबसे ज्यादा एडमिशन आर्ट्स स्ट्रीम में

विश्वविद्यालय व कॉलेजों में सबसे ज्यादा एडमिशन आर्ट्स स्ट्रीम में

July 27, 2026
इंजीनियरिंग वाले बन सकते हैं आर्मी में लेफ्टिनेंट

इंजीनियरिंग वाले बन सकते हैं आर्मी में लेफ्टिनेंट

July 27, 2026
कुछ दूरी तय की, अभी लंबा सफर बाकी है

कुछ दूरी तय की, अभी लंबा सफर बाकी है

July 27, 2026
सुपर ह्यूमन AI जल्द होगा हकीकत? डेमिस हसाबीस ने AGI को लेकर दी बड़ी चेतावनी

आने वाला है सुपर ह्यूमन एआई

July 27, 2026
डॉ. श्रीनिवास तुम्मला पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव नियुक्त

डॉ. श्रीनिवास तुम्मला पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव नियुक्त

July 27, 2026
नरेश पाल गंगवार को बनाया गया शिक्षा विभाग का नया सचिव

नरेश पाल गंगवार को बनाया गया शिक्षा विभाग का नया सचिव

July 27, 2026
नीति आयोग को मिला नया नेतृत्व, अनुराग जैन बने सीईओ

नीति आयोग को मिला नया नेतृत्व, अनुराग जैन बने सीईओ

July 27, 2026
अमेरिकी फेडरल रिजर्व में भारतीयों का दबदबा

अमेरिकी फेडरल रिजर्व में भारतीयों का दबदबा

July 27, 2026
पश्चिम बंगाल में दुनिया के सबसे बड़े दही प्लांट का शुभारंभ

पश्चिम बंगाल में दुनिया के सबसे बड़े दही प्लांट का शुभारंभ

July 27, 2026
भारतीय नौसेना की मेजबानी में 26 देशों का समुद्री सुरक्षा अभ्यास

भारतीय नौसेना की मेजबानी में 26 देशों का समुद्री सुरक्षा अभ्यास

July 27, 2026
‘12 चाइनीज क्रू के रेस्क्यू को हम नहीं भूलेंगे’

‘12 चाइनीज क्रू के रेस्क्यू को हम नहीं भूलेंगे’

July 27, 2026
Monday, July 27, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

महाराष्ट्र में ‘लाडली बहन’ के बाद अब ‘लाडला भाई योजना’

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 26, 2024
in राज्य
0
After 'Ladli Behan' in Maharashtra now 'Ladla Bhai Yojana'
ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने पिछले दिनों पेश अपने बजट में महिलाओं के लिए जहां ‘लाडली बहन योजना’ घोषित की है, वहीं युवाओं के लिए ‘लाडला भाई योजना’ भी घोषित की है। इस योजना के तहत युवाओं को किसी कौशल में प्रशिक्षण एवं ट्रेनिंग के दौरान छह से 10 हजार रुपए तक छात्रवृत्ति दी जाएगी। महाराष्ट्र सरकार की इस योजना की तारीफ अपनी मुंबई यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर चुके हैं।

हाल के लोकसभा चुनाव के दौरान विपक्षी दलों द्वारा भाजपा नीत केंद्र सरकार को बेरोजगारी के मुद्दे पर घेरने का प्रयास किया जाता रहा है। अब तीन महीने बाद ही महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। महाराष्ट्र की महायुति (भाजपा, शिवसेना, राकांपा) सरकार इस मुद्दे पर घिरने के बजाय आक्रामक रहना चाहती है। इसीलिए उसके वित्तमंत्रालय के प्रभारी उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने अपने इस वर्ष के बजट में जहां महिलाओं को ‘लाडली बहन योजना’ के अंतर्गत हर महीने 1500 रुपए देने की घोषणा की है, वहीं युवाओं के लिए मुख्यमंत्री ‘युवा कार्य प्रशिक्षण योजना’ की भी घोषणा की है।

YOU MAY ALSO LIKE

नया कानून : असम में मुस्लिम शादियों का रजिस्ट्रेशन जरूरी

आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए 2000 लोगों की होगी नियुक्ति

इन युवाओं को मिलेगा लाभ
इस योजना के तहत महाराष्ट्र का निवासी प्रमाणपत्र रखने वाले बारहवीं पास युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के लिए छह हजार रुपए, डिप्लोमा एवं आईटीआई करने वाले युवाओं को आठ हजार रुपए एवं स्नातक युवाओं को 10 हजार रुपए प्रतिमाह छात्रवृत्ति दी जाएगी। इस योजना का लाभ 18 से 35 वर्ष के बीच के युवाओं को मिल सकेगा। योजना पर सरकार 5,500 करोड़ रुपए खर्च करेगी।

राज्य में कुशल जनशक्ति होगी तैयार
पंढरपुर में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि इस राशि से युवा किसी कौशल में प्रशिक्षित होकर मान्य कंपनियों में अप्रेंटिसशप कर सकेंगे। इससे राज्य में कुशल जनशक्ति तैयार होगी और राज्य के बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा। मुंबई यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी महाराष्ट्र सरकार की इस योजना की तारीफ की थी।

उन्होंने कहा था कि भारत में बहुत बड़ी संख्या में स्किल डेवलपमेंट और रोजगार हमारी जरूरत है। इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने 10 लाख नौजवानों को स्किल ट्रेनिंग देने का संकल्प लिया है। सीएम शिंदे ने कहा कि हमारी सरकार निरंतर इस दिशा में काम कर रही है। उधर महाराष्ट्र सरकार की इस योजना का असर विपक्ष को भी समझ में आ रहा है। पुणे में पत्रकारों से बात करते हुए राकांपा (शपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने बजट में यह योजना घोषित करने वाले अपने ही भतीजे पर यह कहते हुए तंज कसा कि अजीत पवार को आज तक तो कोई ‘लाडली बहना’ या ‘लाडला भाई’ योजना नहीं सूझी। अब कैसे सूझ रही है। शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता संजय राउत ने यह कहते हुए सरकार पर हमला बोला है कि चुनाव से पहले सरकार को सब याद आएंगे। मुख्यमंत्री शिंदे सरकारी खजाने से वोट खरीदने की कोशिश कर रहे हैं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation