• Latest
  • Trending

अडाणी पावर ने 600 मेगावाट की विदर्भ स्थित पावर कंपनी का किया अधिग्रहण

July 11, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Monday, September 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अडाणी पावर ने 600 मेगावाट की विदर्भ स्थित पावर कंपनी का किया अधिग्रहण

- 4000 करोड़ रुपये में सौदा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 11, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। अडाणी पावर लिमिटेड (एपीएल) ने 600 मेगावाट क्षमता वाली विदर्भ इंडस्ट्रीज पावर लिमिटेड (वीआईपीएल) का अधिग्रहण सफलतापूर्वक पूरा किया। यह अधिग्रहण दिवाला प्रक्रिया के तहत 4,000 करोड़ रुपये में हुआ। एपीएल ने यह जानकारी दी है।
एपीएल ने एक बयान में कहा कि 18 जून को राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की मुंबई पीठ ने इस अधिग्रहण योजना को मंजूरी दी थी। इसके बाद 7 जुलाई को योजना को पूरी तरह लागू कर दिया गया। वीआईपीएल महाराष्ट्र के नागपुर जिले के बुटीबोरी में स्थित है और इसमें 2×300 मेगावाट के घरेलू कोयला आधारित संयंत्र शामिल हैं।
एपीएल का 2029-30 का लक्ष्य
एपीएल ने कहा कि वह 2029-30 तक अपनी क्षमता को 30,670 मेगावाट तक पहुंचाने के लक्ष्य पर तेजी से काम कर रही है। इसके तहत अडाणी पावर देशभर में कई ब्राउनफील्ड और ग्रीनफील्ड परियोजनाओं पर काम कर रही है।
कंपनी वर्तमान में अपने छह ब्राउनफील्ड अल्ट्रा सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट्स (यूएससीटीपीपी) का निर्माण कर रही है, जिनमें प्रत्येक की क्षमता 1,600 मेगावाट होगी। ये संयंत्र सिंगरौली-महान (मध्य प्रदेश), रायपुर, रायगढ़, कोरबा (छत्तीसगढ़) और कवाई (राजस्थान) में स्थापित किए जा रहे हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में 1,600 मेगावाट की ग्रीनफील्ड यूएससीटीपीपी का भी निर्माण कर रही है। साथ ही, कंपनी कोरबा में 1,320 मेगावाट के सुपरक्रिटिकल पावर प्लांट के निर्माण को भी पुनर्जीवित कर रहा है, जिसे इसने पहले अधिग्रहित किया था।
सभी के लिए बिजली का विजन
एपीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एसबी ख्यालिया ने कहा कि हम अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए ‘सभी के लिए बिजली’ के भारत के विजन को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि देश की सतत विकास यात्रा को सस्ती और भरोसेमंद बेस-लोड बिजली के माध्यम से समर्थन दिया जा सके।
अडाणी समूह की कंपनी एपीएल भारत की सबसे बड़ी निजी ताप विद्युत उत्पादन कंपनी है। कंपनी के पास गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड और तमिलनाडु में ताप विद्युत संयंत्रों में 18,150 मेगावाट की स्थापित क्षमता है। इसके अलावा, गुजरात में 40 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना का भी संचालन किया जा रहा है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation