• Latest
  • Trending

अडाणी ग्रुप चलाएगा देश का सबसे हाईटेक एयरपोर्ट

October 18, 2025
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

November 6, 2026
solar

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

November 6, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
Saturday, November 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अडाणी ग्रुप चलाएगा देश का सबसे हाईटेक एयरपोर्ट

कंपनी के पास लखनऊ सहित आठ हवाई अड्डे

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 18, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। भारत के प्रमुख बिजनेस ग्रुप अडाणी ने एविएशन सेक्टर में तेजी से कदम बढ़ाए हैं। वर्तमान में अडाणी एयरपोर्ट्स लिमिटेड के पास पूरे देश में 8 अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट्स का संचालन है। ये एयरपोर्ट न सिर्फ यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं दे रहे हैं, बल्कि क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को भी मजबूत कर रहे हैं।

2019 में शुरू हुए इस सफर ने अब आठ प्रमुख हवाई अड्डों की कमान संभाल ली है। हाल ही में नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया है, जो मुंबई की हवाई यात्रा को नई ऊंचाई देगा। इसका संचालन भी अडाणी समूह के पास है।

YOU MAY ALSO LIKE

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

सबसे नया और चर्चित नवी मुंबई एयरपोर्ट
ये मुंबई के मौजूदा एयरपोर्ट की भीड़ कम करने के लिए बनाया गया है। डिजाइन में कमल के फूल से प्रेरित ये टर्मिनल भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। 12 मूर्तिकला स्तंभ कमल की पंखुड़ियों जैसे ऊपर उठे हैं, जबकि 17 मेगा कॉलम स्ट्रक्चर को सहारा देते हैं। टर्मिनल वन का क्षेत्रफल 2.34 लाख वर्ग मीटर है, जो शुरुआत में सालाना 2 करोड़ यात्रियों को संभालेगा। ये न सिर्फ हवाई यात्रा सुधारेगा, बल्कि नवी मुंबई के आर्थिक विकास को बूस्ट देगा। सबसे पहले बात करें मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट की। ये देश का दूसरा सबसे व्यस्त एयरपोर्ट है, जहां सालाना करोड़ों यात्री उड़ान भरते हैं। अडाणी ग्रुप द्वारा ही इसका संचालन किया जाता है। इस हवाई अड्डे ने चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून अवधि में 1.36 करोड़ यात्री वृद्धि दर्ज की है, जो साल-दर-साल लगभग स्थिर रही है।

गुवाहाटी का गोपीनाथ बोरडोलोई एयरपोर्ट
यह पूर्वोत्तर का गेटवे है। यहां से नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलती है, खासकर पर्यटन और व्यापार के लिए।
मंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट कर्नाटक के तटीय इलाके में स्थित है। ये दक्षिण भारत के यात्रियों के लिए सुविधाजनक है, जहां पहाड़ी इलाके के बावजूद लैंडिंग स्मूथ है। यह राज्य का दूसरा सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है। घरेलू गंतव्यों के अलावा, मध्य पूर्व के प्रमुख शहरों के लिए प्रतिदिन उड़ानें रवाना होती हैं।

लखनऊ का चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट
यह उत्तर प्रदेश की राजधानी को हवाई रास्ते से जोड़ने का बड़ा केंद्र है। भारत में यात्री यातायात के मामले में यह हवाई अड्डा 11वां सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है। इसने वित्त वर्ष 2024-25 में 49,660 से अधिक विमानों की आवाजाही के साथ 6.4 मिलियन से अधिक यात्रियों को संभाला है।

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट
राजस्थान के गुलाबी शहर का ये एयरपोर्ट पर्यटकों के लिए वरदान है। पारंपरिक राजस्थानी कला से सजा ये टर्मिनल यात्रियों को सांस्कृतिक झलक देता है, साथ ही एडवांस शॉपिंग और डाइनिंग जोन भी हैं। इस हवाई अड्डे में दो यात्री टर्मिनल और एक कार्गो टर्मिनल हैं। हवाई अड्डे का एक ही रनवे है जो 11,178 फीट (3,407 मीटर) लंबा है।

अहमदाबाद का सरदार वल्लभभाई पटेल एयरपोर्ट
गुजरात की आर्थिक राजधानी में स्थित ये हवाई अड्डा तेजी से विस्तार कर रहा है। यहां नई टर्मिनल बिल्डिंग और बेहतर कनेक्टिविटी से यात्रियों को कम समय में चेक-इन मिल रहा है। इस हवाई अड्डे में वर्तमान में चार टर्मिनल हैं- घरेलू, अंतर्राष्ट्रीय, एडिशनल टर्मिनल और एक कार्गो टर्मिनल। हवाई अड्डे का एक रनवे 3,505 मीटर (11,499 फीट) लंबा है।

तिरुवनंतपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट
यह केरल की राजधानी को दक्षिण भारत से जोड़ता है। मॉडर्न अपग्रेड्स के बाद यहां इंटरनेशनल फ्लाइट्स बढ़ी हैं और सस्टेनेबल फीचर्स जैसे सोलर पावर का इस्तेमाल हो रहा है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation