• Latest
  • Trending

असम में एक लाख करोड़ का निवेश करेंगे अडाणी और अंबानी

February 28, 2025
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

October 31, 2026
हवा सुधारने को बीएमसी का 'डीप क्लीन प्लान'

हवा सुधारने को बीएमसी का ‘डीप क्लीन प्लान’

October 31, 2026
Tuesday, November 3, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

असम में एक लाख करोड़ का निवेश करेंगे अडाणी और अंबानी

‘एडवांटेज असम शिखर सम्मेलन’ में हुआ एलान

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 28, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। देश के दो सबसे बड़े कारोबारी समूह अडाणी और अंबानी पूर्वोत्तर राज्य असम को निवेश का बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं। दोनों ही समूहों के मुखिया गौतम अडाणी और मुकेश अंबानी ने प्रदेश में 50-50 हजार करोड़ रुपये के निवेश का एलान किया।

गौतम अडाणी ने यह घोषणा गुवाहाटी में आयोजित ‘एडवांटेज असम शिखर सम्मेलन’ के उद्घाटन समारोह में की। उन्होंने कहा कि उनका समूह असम और पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास को रफ्तार देने के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसे निवेश जारी रहेंगे।

YOU MAY ALSO LIKE

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

हम असम की प्रगति का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक
अडाणी ने अपने संबोधन में कहा, “हम असम की प्रगति की कहानी का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक हैं। हम असम में 50,000 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह निवेश हवाई अड्डों, एयरोसिटी, शहरी गैस वितरण नेटवर्क, बिजली ट्रांसमिशन, सीमेंट और सड़क निर्माण जैसे अहम क्षेत्रों में किया जाएगा। अडाणी के अनुसार, “असम इस समय विकास को गति देने की स्थिति में है और हम इसी प्रतिबद्धता व दूरदृष्टि के साथ आगे बढ़ रहे हैं।” उधर, रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी ने भी घोषणा की है कि उनकी कंपनी आने वाले पांच वर्षों में असम में पांच प्रमुख क्षेत्रों में 50,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इससे राज्य में रोज़गार के अवसरों में बढ़ोतरी के साथ-साथ आधारभूत संरचना के विकास को भी बल मिलेगा।

‘एडवांटेज असम’ व्यापार शिखर सम्मेलन में अंबानी ने कहा कि इस धनराशि का निवेश असम को प्रौद्योगिकी और एआई के लिए तैयार करने में किया जाएगा।

उन्होंने कहा, 2018 के निवेश शिखर सम्मेलन में मैंने 5,000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की थी। तब से निवेश 12,000 करोड़ रुपये को पार कर गया है। यह राशि चौगुनी हो जाएगी और हम अगले पांच वर्षों में 50,000 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में यह राशि निवेश की जाएगी उनमें हरित और परमाणु ऊर्जा, खाद्य और गैर-खाद्य उत्पादों की आपूर्ति शृंखला और रिलायंस के खुदरा स्टोरों का विस्तार शामिल है।
विशेषज्ञों का मानना है कि इन बड़े निवेशों से असम को आर्थिक, औद्योगिक और सामाजिक स्तर पर मजबूत होने का सुनहरा अवसर मिलेगा। साथ ही, पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों को भी निवेश के लिए प्रोत्साहन मिल सकता है। राज्य सरकार ने इन घोषणाओं का स्वागत किया है और आशा जताई है कि इससे असम को एक नए औद्योगिक केंद्र के रूप में पहचान मिलेगी।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation