• Latest
  • Trending
Allahabad High Court

एक जमानतदार के बांड पर स्वीकृत करें जमानत

August 22, 2025
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

November 6, 2026
solar

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

November 6, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
Friday, November 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

एक जमानतदार के बांड पर स्वीकृत करें जमानत

- हाई कोर्ट का बड़ा आदेश, आर्थिक स्थिति भी अहम

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 22, 2025
in the blitz
0
Allahabad High Court

YOU MAY ALSO LIKE

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

ब्लिट्ज ब्यूरो

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट में जमानत की शर्तों में ढील को लेकर एक बड़ा आदेश जारी किया है। हाई कोर्ट के इस आदेश से बड़ी संख्या में जेल में बंद वैसे कैदियों को लाभ मिलेगा जो कई वजहों से जेल से बाहर नहीं निकल पाते हैं। दरअसल, जमानत मिलने के बाद भी जमानतदार और जमानत राशि की व्यवस्था नहीं कर पाने वाले कैदियों के हक में इस आदेश को माना जा रहा है। कोर्ट ने ऐसे कई मामलों का संज्ञान लिया है, जिनमें आरोपी सामाजिक और आर्थिक स्थिति के कारण दो जमानतदारों की व्यवस्था नहीं कर पाया। जमानत मंजूर होने के बाद भी कैदी कई साल तक जेल में रहता है।
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए निर्देश दिया है कि मजिस्ट्रेट या संबंधित कोर्ट आरोपी की आर्थिक और सामाजिक स्थिति को देखते हुए अपनी संस्तुति पर दो की जगह एक ही जमानतदार पर बांड स्वीकृत करें। साथ ही, जमानत की राशि भी आरोपी की आर्थिक क्षमता के अनुसार तय की जाए। इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस विनोद दिवाकर ने गोरखपुर की बच्ची देवी की अर्जी पर यह आदेश दिया है।
मामले में आया ये निर्देश
हाई कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि कोई अभियुक्त सात दिन के भीतर अगर जमानतदार पेश नहीं कर पाता है तो जेल अधीक्षक जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव को इसके बारे में सूचित करें। इसके बाद कैदी की रिहाई के लिए वकीलों की व्यवस्था की जाए, ताकि वह बाहर आ सके। कोर्ट ने कहा कि किसी अभियुक्त के खिलाफ अगर कई राज्यों में कई मामले दर्ज हैं तो अदालत ‘गिरीश गांधी बनाम भारत संघ’ के मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत कैदी को तुरंत रहा करेगी।
कोर्ट में रजिस्ट्रार जनरल को निर्देश दिया कि आदेश की कॉपी चीफ जस्टिस के समक्ष रखें ताकि नए दिशा-निर्देश जारी करने पर विचार किया जा सके। साथ ही, रजिस्ट्रार अनुपालन को निर्देश दिया कि आदेश की प्रति सभी जिला जज, डीजीपी, एडीजी अभियोजन और न्यायिक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान के निदेशक को भेजी जाए। इन अधिकारियोंको बताई को यह सुनिश्चित करना होगा कि यह निर्देश प्रभावी ढंग से लागू हो।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation