• Latest
  • Trending

महाराष्ट्र नगर निकाय चुनावों को लेकर 13 अक्टूबर को होगी बड़ी घोषणा

October 11, 2025
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

November 6, 2026
solar

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

November 6, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
Saturday, November 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

महाराष्ट्र नगर निकाय चुनावों को लेकर 13 अक्टूबर को होगी बड़ी घोषणा

पिछले तीन-चार सालों से स्थगित चल रहे इनके चुनाव

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 11, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। महाराष्ट्र में नगर निगमों, जिला परिषदों, पंचायत समितियों और नगर परिषदों के चुनाव पिछले तीन-चार सालों से स्थगित चल रहे हैं। इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट ने अब राज्य चुनाव आयोग को इन सभी चुनावों की प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 तक पूरी करने का आदेश दिया है। इसके चलते चुनाव आयोग ने जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव पहले चरण में दिवाली के बाद यानी नवंबर-दिसंबर में कराने की योजना बनाई है। इसके साथ ही चुनाव के लिए जरूरी वोटिंग मशीनों की उपलब्धता के आधार पर और सभी नगर निगमों के चुनाव जनवरी माह में कराने की योजना तैयार की है।
कब निकाली जाएगी आरक्षण लॉटरी?
राज्य चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि 32 जिला परिषदों और उनके तहत आने वाली 336 पंचायत समितियों के आम चुनावों के लिए सदस्यों का आरक्षण निर्धारित करने के लिए 13 अक्टूबर को आरक्षण लॉटरी निकाली जाएगी। इस संबंध में चुनाव आयोग ने तैयारी शुरू कर दी है। 1 अक्टूबर को राज्य चुनाव आयोग के सचिव सुरेश काकानी ने जिला परिषद और पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्रों के आरक्षण कार्यक्रम की घोषणा की।
राज्य के सभी जिला कलेक्टरों को 30 अक्टूबर को सरकारी राजपत्र में अंतिम आरक्षण के प्रकाशन की सूचना दे दी गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने यह भी सूचित किया है कि संभागीय आयुक्त और जिला कलेक्टर कार्यालयों में नोडल अधिकारी प्रत्येक चरण में किए गए कार्यों की रिपोर्ट आयोग को प्रस्तुत करें।
चुनाव संबंधी कार्यक्रम
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए सीटों के निर्धारण हेतु निर्धारित प्रारूप में 6 अक्टूबर तक प्रस्ताव तैयार कर संभागीय आयुक्त को प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया था। अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षित सीटों के प्रस्ताव को 8 अक्टूबर तक स्वीकृत करने को कहा गया।
10 अक्टूबर को समाचार पत्र में आरक्षण ड्रा नोटिस प्रकाशित का निर्देश दिया गया। (नागरिकों और महिलाओं के पिछड़े वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और नागरिकों के पिछड़े वर्ग)।
13 अक्टूबर को जिला परिषद समूह और पंचायत समिति समूह के लिए आरक्षण जारी करने को कहा गया।
14 अक्टूबर को मसौदा आरक्षण
नोटिस प्रकाशित होगा
जिला परिषद और पंचायत समिति में मसौदा आरक्षण पर आपत्तियां और सुझाव जिला कलेक्टर को प्रस्तुत करने की अवधि 14 से 17 अक्टूबर तक है। संभागीय आयुक्त को फीडबैक के साथ सारांश प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। 27 अक्टूबर तक मसौदा आरक्षण पर प्राप्त आपत्तियों और सुझावों के आधार पर आयुक्त द्वारा निर्णय लिया जाएगा।
3 नवंबर तक मसौदा आरक्षण पर प्राप्त आपत्तियों और सुझावों पर विचार करके आरक्षण को अंतिम रूप दिया जाएगा। 3 नवंबर को सरकारी राजपत्र में अंतिम आरक्षण प्रकाशित किया जाएगा।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation