• Latest
  • Trending
Daughters took command of Rapid Rail, PM was overjoyed

बेटियों ने संभाली रैपिड रेल की कमान, पीएम गदगद हुए

October 27, 2023
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

बेटियों ने संभाली रैपिड रेल की कमान, पीएम गदगद हुए

नई ट्रेन में ड्राईवर से लेकर तमाम कर्मचारी महिलाएं हैं, हमारे देश की बेटियां हैं। यह भारत की नारी शक्ति के बढ़ते कदम का प्रतीक है।

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 27, 2023
in the blitz
0
Daughters took command of Rapid Rail, PM was overjoyed
मनोज जैन

साहिबाबाद। पीएम मोदी यह देख गदगद हो गए कि रैपिड रेल ‘नमो भारत’ की कमान पूरी तरह से बेटियों से हाथ में है। उन्हें बताया गया कि ट्रेन को चलाने से लेकर नियंत्रण तक की जिम्मेदारी महिलाएं निभा रही हैं। उन्होंने साहिबाबाद से दुहाई और फिर वापसी के सफर के दौरान महिला क्रू मेंबर से बात की। उन्होंने कहा कि सिर्फ ट्रेन ही नहीं चला रहीं, बेटियां लड़ाकू विमान भी उड़ा रही हैं। पीएम ने मीनाक्षी और एकता समेत ट्रेन की पांच ऑपरेटर से बात की। उनसे पूछा कि आप कहां से हैं। उन्होंने बताया कि वे गाजियाबाद ही रहने वाली हैं।

इसके बाद पीएम ने रैपिड रेल चलाने के उनके अनुभव के बारे में सवाल किया। उन्होंने बताया कि यह बेहद शानदार अनुभव है। उन्हें गर्व होता है कि वह देश की पहली रैपिड रेल को चला रही हैं। ट्रेन चलाने से लेकर कंट्रोल रूम तक की जिम्मेदारी निभा रहे स्टाफ में 60 फीसदी से ज्यादा महिलाएं हैं। सीएम योगी ने भी महिला कर्मचारियों से बात की। उन्होंने सहायक अनुप्रिया भारद्वाज से पूछा कि क्या आप भी गाजियाबाद से हैं। इस पर अनुप्रिया ने बताया कि वह मुरादनगर से हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

रेशम ने चलाई ट्रेन

पीएम मोदी और योगी के ट्रेन में सफर करने के दौरान इसे चलाने की जिम्मेदारी रेशम पर रही। गाजियाबाद की ही रहने वाली रेशम ट्रेन के मुख्य ट्रायल रन के बाद से ही इस जिम्मेदारी को निभा रही हैं।

सभी अहम पदों पर महिलाएं हीं

स्टेशन कंट्रोल, प्रबंधन, संचालन, रख-रखाव, ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर, ट्रेन अटेंडेंट आदि जैसे सभी पदों पर रैपिड एक्स में महिलाएं ही दिखाई दीं। ऐसा पहली बार हुआ है, जब हाई स्पीड ट्रेन को चलाने की जिम्मेदारी भी महिलाओं के हाथ में दी गई है।

तीन महीने की विशेष ट्रेनिंग

एनसीआरटीसी प्रवक्ता ने बताया कि पहले इन संचालकों को तीन महीने के लिए क्लासरूम स्टडीज के साथ-साथ सिमुलेटर पर ट्रेन चलाने और ट्रेन की गति पर नियंत्रण करने समेत अन्य जरूरी प्रशिक्षण दिए गए हैं। इसमें उन्हें आरआरटीएस प्रणाली में विश्व में पहली बार प्रयोग की जा रही ईटीएस लेवल 2 सिगनलिंग प्रणाली, इसके रोलिंग स्टॉक, ट्रेन कंट्रोल सिस्टम आदि के बारे में प्रशिक्षित किया गया है। महिलाओं के हाथों में 160 प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन के संचालन की जिम्मेदारी देना बहुत बड़ी बात है। मेयर सुनीता दयाल ने बताया कि हाई स्पीड ट्रेन की मुख्य चालक रेशम सबके लिए प्रेरणा बनी हैं। उन्होंने बताया कि साहिबाबाद स्टेशन को कंट्रोल करने वाली महिला अंजू गोस्वामी है।

पूरी दुनिया ने देखा

मेयर सुनीता दयाल ने बताया कि पूरी दुनिया देख रही है कि पीएम मोदी के कार्यकाल में महिला सशक्तिकरण को किस तरह से बढ़ावा दिया गया है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation