• Latest
  • Trending
Gandhiji's teachings are timeless: Modi

गांधी जी की शिक्षाएं कालजयी : मोदी

October 6, 2023
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

गांधी जी की शिक्षाएं कालजयी : मोदी

‘स्वच्छता ही सेवा’ के लिए पीएम मोदी ने किया श्रमदान

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 6, 2023
in the blitz
0
Gandhiji's teachings are timeless: Modi
आस्था भट्टाचार्य

नई दिल्ली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154वीं जयंती से पहले देशभर में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत श्रमदान किया गया। इसके तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिटनेस ट्रेनर अंकित बैयनपुरिया के साथ श्रमदान किया।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर अंकित बैयनपुरिया के साथ बातचीत करते हुए 4 मिनट 41 सेकेंड का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे स्वच्छ और स्वस्थ भारत का संदेश दे रहे हैं। सितंबर के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने 1 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से एक घंटे के लिए लोगों से स्वच्छता के लिए श्रमदान की अपील की थी।

YOU MAY ALSO LIKE

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

modi ji

पीएम ने इस श्रमदान के लिए ‘एक तारीख, एक घंटा, एक साथ’ का नारा दिया था। पहली अक्टूबर को अभियान के लिए देशभर में 6.4 लाख जगहों को चुना गया था। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेताओं ने अलग-अलग राज्यों में झाड़ू लगाकर सफाई का संदेश दिया। अंकित बैयनपुरिया हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले हैं। वे फिटनेस ट्रेनर हैं।

पीएम मोदी ने कुछ इस प्रकार की अंकित से बातचीत –
मोदी- फिटनेस के लिए आप इतनी मेहनत करते हैं, स्वच्छता में ये कैसे मदद करेगा।
अंकित- वातावरण को स्वच्छ रखना हमारा कर्तव्य है। ये स्वस्थ रहेगा, तभी हम स्वस्थ रहेंगे।
मोदी-सोनीपत में लोगों में स्वच्छता में विश्वास कैसा है?
अंकित-अब लोग स्वच्छता की तरफ थोड़ा ज्यादा ध्यान दे रहे हैं।
मोदी- फिजिकल एक्टिविटी के लिए आप कितना समय देते हैं?
अंकित- रोज 4-5 घंटे। आपको देखकर मैं भी मोटिवेट होता हूं कि आप भी एक्सरसाइज करते हैं।
मोदी- मैं ज्यादा एक्सरसाइज नहीं करता, रोजमर्रा की जिंदगी के लिए जितना चाहिए, उतना करता हूं, लेकिन डिसिप्लिन (अनुशासन) फॉलो करता हूं। जिन दो चीजों का ध्यान रखता हूं- एक खाने की टाइमिंग, दूसरा- सोना। सोने के लिए जो समय देना चाहिए, वो दे नहीं पा रहा हूं।
अंकित-देश को सुलाने के लिए आपको जागना पड़ता है।
मोदी-सोशल मीडिया का बेहतर इस्तेमाल कैसे हो सकता है, आपने इसे बखूबी समझाया है। मैंने देखा है कि कई नौजवान ही नहीं, जिम जाने वाले लोग भी आपकी बताई चीजों को फॉलो करते हैं। मैंने एक पोस्ट देखी थी, जिसमें एक बच्ची ने वीडियो में बताया था- मेरी मां का जिम। इसमें मां का चक्क ी चलाना, कपड़े धोना आदि को भी एक्सरसाइज बताया था। ये मुझे काफी इफेक्टिव लगा।
अंकित- आपसे मिलने का सपना पूरा हो गया। जी20 सम्मेलन देखा। इसमें भारत का रुतबा देखकर हर भारतीय का मन गर्व से भर उठा।
मोदी-जो भारत मंडपम बना है, उसमें एक पूरी दीवार योग को समर्पित है। उसमें हर आसन पर क्यूआर कोड लगाया है ताकि हर व्यक्ति को पता चल सके कि इससे क्या फायदा होता है, कैसे करना है, इसकी जानकारी मिल जाएगी।
अंकित- आपने स्पोर्ट्स के लिए कितना कुछ किया है। मेडल लाने वाले स्पोर्ट्सपर्सन को आप खुद फोन करते हैं। आपने फिट इंडिया मूवमेंट चलाया। इससे खिलाड़ियों को बहुत ज्यादा प्रोत्साहन मिलता है।
मोदी- आपका जो 75 दिन वाला चैलेंज है, उसमें क्या करते हैं?
अंकित- उसमें 5 रूल फॉलो करने होते हैं- 1- दो टाइम वर्कआउट (एक बार इंडोर, एक बार आउटडोर), 2- चार लीटर पानी पीना, 3- एक बुक पढ़नी है, रोज 10 पेज, 4- सेल्फी लेनी है, ताकि प्रोग्रेस ट्रैक कर सकें, 5- एक डाइट फॉलो करनी है।
मोदी (पीठ थपथपाकर बोले)- बहुत बढ़िया अंकित, आप बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation