• Latest
  • Trending
Kerala High Court named the girl

केरल हाईकोर्ट ने रखा बच्ची का नाम

October 6, 2023
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Thursday, October 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

केरल हाईकोर्ट ने रखा बच्ची का नाम

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 6, 2023
in लीगल
0
Kerala High Court named the girl
ब्लिट्ज ब्यूरो

कोच्चि। केरल के कोच्चि में तीन साल की बेटी के नाम को लेकर माता-पिता के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों के बीच एक नाम पर सहमति नहीं बनी तो मामला कोर्ट पहुंचा। ऐसे में केरल हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए बच्ची का नाम तय किया। कोर्ट ने कहा, बच्चे के नाम में देरी से उसके भविष्य पर असर पड़ रहा था। वह सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से पिछड़ रही थी। माता-पिता की लड़ाई से जरूरी बच्चे का हित है।

कोर्ट ने कहा, बच्ची का नाम रखने के लिए हम मजबूर
हाई कोर्ट ने बच्ची का नाम चुनने के लिए उसके माता-पिता के अधिकार क्षेत्र का इस्तेमाल किया। पीठ ने कहा, हम मजबूर हैं, माता-पिता के बीच विवाद को सुलझाने के प्रयास में समय लगेगा और इस बीच नाम न होने से बच्ची तमाम सुविधाओं से वंचित रह जाएगी। ऐसे में कोर्ट माता-पिता के अधिकारों से ऊपर बच्ची के नाम को तरजीह देती है। नाम चुनते समय अदालत ने बच्चे के कल्याण, सांस्कृतिक विचारों, माता-पिता के हितों और सामाजिक मानदंडों आदि पर विचार किया। नाम रखने का उद्देश्य बच्चे की भलाई है।

YOU MAY ALSO LIKE

कैंसर मरीजों से दवाओं के नाम पर ‘लूट’ को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त

महिला वकीलों की यौन उत्पीड़न शिकायतों के लिए बनाएं अलग तंत्र

– 3 साल से माता-पिता के बीच चल रहा था विवाद
– हाई कोर्ट ने कहा,नाम बच्चे की पहचान, इसमें देरी नहीं होनी चाहिए

बर्थ सर्टिफिकेशन में नाम न होने से शुरू हुआ विवाद
बच्ची के नाम का मामला तब उठा, जब मां अपनी बेटी का स्कूल में एडमिशन कराने गई। स्कूल प्रशासन ने बच्ची का बर्थ सर्टिफिकेशन मांगा। उसके जन्म प्रमाण पत्र पर कोई नाम नहीं था। स्कूल ने बिना नाम के बर्थ सर्टिफिकेशन को स्वीकार करने से इनकार कर दिया।

इसके बाद मां रजिस्ट्रार ऑफिस गई जहां बच्ची के बर्थ सर्टिफिकेशन में ‘पुण्य नायर’ नाम लिखने को कहा लेकिन रजिस्ट्रार ने नाम दर्ज करने से मना कर दिया और कहा इसमें माता-पिता दोनों की उपस्थिति जरूरी है। चूंकि माता-पिता अलग हो चुके थे। इस मुद्दे पर एक राय बनाने में असफल रहे, क्योंकि पिता बच्ची का नाम ‘पद्मा नायर’ रखना चाहते थे।

कोर्ट का फैसला – बच्ची के नाम में जुड़े पिता का नाम
अदालत ने सभी पहलुओं पर गौर करने के बाद कहा कि मां, जिसके साथ बच्ची रह रही है उसके द्वारा दिए गए नाम को महत्व दिया जाना चाहिए लेकिन यह भी कहा कि पिता का नाम भी शामिल किया जाना चाहिए क्योंकि समाज पितृ सत्तात्मक है।

आखिर में दोनों पक्षों के बीच विवादों को खत्म करने के लिए कोर्ट ने बच्ची को ‘पुण्य’ नाम दिया और साथ ही पिता का नाम भी शामिल करने का आदेश दिया। अदालत ने फैसला सुनाया, ‘नायर नाम के साथ बालगंगाधरन भी जोड़ा जाए।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation