ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी की जेब पर महंगाई की दोहरी मार पड़ रही है। बीते एक साल में रोजमर्रा के इस्तेमाल की कई चीजों के दाम बढ़े हैं। यानी ग्राहकों को पहले के मुकाबले कम सामान मिल रहा है और पैसे भी ज्यादा खर्च हो रहे हैं। वहीं, कई कंपनियों ने कीमतों को एक स्तर पर बनाए रखने के लिए कई उत्पादों के पैकेट का वजन और मात्रा, दोनों घटा दी हैं।
बीते एक वर्ष में कंपनियों ने छोटे पैकेटों में दो से सात फीसदी तक वजन घटाया है। एक किलो या इससे बड़े पैकेटों की कीमतें पांच से छह फीसदी तक बढ़ी हैं। कई कंपनियों ने नूडल्स के पैकेट का वजन घटा दिया है। सात रुपये वाले पैकेट का वजन 35 ग्राम से घटाकर 32 ग्राम किया है, 10 रुपये वाला पैकेट 52 से घटकर 48 ग्राम और 15 रुपये का पैकेट 75 से घटाकर 70 ग्राम हो गया है। 30 वाले पैकेट का वजन 150 से घटाकर 140 ग्राम, 60 वाले का 300 से280 ग्राम, 90 वाले का 450 से 420 ग्राम कर दिया गया है।
बढ़ती लागत वजह
कंपनियों का कहना है कि लागत में महंगाई आठ से नौ फीसदी रही है। इस कारण अधिकतर कंपनियां वजन में बदलाव समेत छह फीसदी मूल्य बढ़ा चुकी हैं।
एक साल में सर्वाधिक महंगे हुए खाद्य उत्पाद
| वस्तु | 17 नवंबर 2025 | 17 नवंबर 2026 | बढ़ोतरी (%) |
|---|---|---|---|
| चीनी | 46.56 | 60.57 | 30.09 |
| धनिया साबुत | 37.59 | 45.32 | 20.56 |
| लाल मिर्च साबुत | 27.61 | 30.83 | 11.66 |
| वॉशिंग पाउडर | 235 | 245 | 11 |
| अरहर दाल | 115.94 | 135.86 | 17.18 |
| सूरजमुखी तेल | 164.67 | 191.27 | 16.15 |
| सरसों तेल | 186.90 | 212.13 | 13.50 |
| देसी घी | 672.4 | 716.74 | 6.59 |
नोटः औसत कीमतें, स्रोत आंकड़े उपभोक्ता कार्य मंत्रालय।
एक वर्ष में इस तरह की गई कटौती
| नवंबर 2025 | जून 2026 | अक्तूबर 2026 |
|---|---|---|
| 50 ग्राम | 49 ग्राम | 46.5 ग्राम |
| 100 ग्राम | 98 ग्राम | 93 ग्राम |
| 200 ग्राम | 196 ग्राम | 186 ग्राम |
| 100 मिली | 98 मिली | 93 मिली |
| 200 मिली | 196 मिली | 186 मिली |
नोटः ब्रेड, शैंपू, साबुन, बिस्किट, नमकीन और तेल के उत्पादों का वजन कम किया गया है।














