देहरादून। उत्तराखंड के सरकारी एवं प्राइवेट नर्सिंग कॉलेजों में पढ़ रहे छात्र छात्राओं को अब एक विदेशी भाषा अनिवार्य रूप से पढ़ाई जाएगी। सरकार इस संदर्भ में जल्द आदेश करने जा रही है। विदेशों में नर्सों की भारी डिमांड को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। यूरोप के साथ ही मध्य पूर्व के देशों में भारतीय नर्सों की भारी मांग है लेकिन विदेशी भाषा न आने से दिक्कत आ रही है। ऐसे में अब सरकार नर्सिंग कॉलेजों में एक विदेशी भाषा को अनिवार्य करने जा रही है।
चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि इस संदर्भ में सैद्धांतिक सहमति बन गई है। और अब इस प्रस्ताव को कैबिनेट में मंजूरी के बाद लागू किया जाएगा।
परीक्षाओं से पहले प्रवेश, 75 फीसदी हाजिरी पर उठे सवाल
कुमाऊं विश्वविद्यालय में सेमेस्टर परीक्षाओं से महज कुछ सप्ताह पहले यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू किए जाने से शैक्षणिक व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
विश्वविद्यालय ने अक्तूबर के आखिरी सप्ताह में प्रवेश से वंचित विद्यार्थियों के लिए दोबारा पोर्टल खोला है, जबकि 21 नवंबर से सेमेस्टर परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। ऐसे में नए प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के सामने 75 प्रतिशत अनिवार्य उपस्थिति पूरी करने के साथ ही पाठ्यक्रम की पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी करने की चुनौती है।














