लखनऊ। 2000 बैच के आईएएस अफसर रणवीर प्रसाद ने यूपी पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष और प्रमुख सचिव ऊर्जा विभाग का कार्यभार संभाल लिया है। कुछ दिन पहले ही वह प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद के पद से कार्यमुक्त होकर ऊर्जा विभाग में पहुंचे हैं। इससे पहले रणवीर प्रसाद दक्षिणांचल डिस्कॉम के साथ ही उत्पादन निगम व पारषेण निगम के एमडी रह चुके हैं।
आईएएस रणवीर प्रसाद आजमगढ़, मैनपुरी, ललितपुर, संतकबीरनगर, उन्नाव और भदोही के डीएम रह चुके हैं। मूलरूप से नालंदा, बिहार के रहने वाले प्रसाद ने इलेक्टि्रकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है।
10 आईएएस अफसरों का हुआ तबादला
आपको बता दें कि पिछले सप्ताह शासन ने 10 आईएएस अफसरों का तबादला किया था। लिस्ट में रणवीर प्रसाद का नाम भी शामिल था। उनके अलावा अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष को चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रभार से हटाकर अपर मुख्य सचिव, उच्च शिक्षा के पद पर तैनात किया गया है।














