• Latest
  • Trending
vikram

इसरो ने भेजा धरती का ‘पहरेदार’

September 6, 2026
गोसन मूनराइडर 27 सोलर इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर

किसानों की बल्ले-बल्ले करेगा ‘मूनराइडर 27’

September 6, 2026
बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस 2026

6 फिल्मों ने इस साल हासिल किया ‘ब्लॉकबस्टर’ का तमगा

September 6, 2026
हनुमान अंश फिल्म 2026

अर्थशास्त्र की छात्रा ने संत की कहानी को सिनेमा बना दिया

September 6, 2026
बर्बादी के कगार पर हॉलीवुड ट्रंप बोले, टैक्स घटाया जाना जरूरी

बर्बादी के कगार पर हॉलीवुड ट्रंप बोले, टैक्स घटाया जाना जरूरी

September 6, 2026
हुमा कुरैशी एमी अवॉर्ड्स 2026

हुमा करेंगी एमी में शिरकत

September 6, 2026
सोनू सूद नेपाल बाढ़ राहत

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए नेपाल पहुंचे सोनू सूद

September 6, 2026
जॉन टर्नस एपल के नए सीईओ

टिम कुक की पारी खत्म, जॉन टर्नस ने संभाली एपल की कमान

September 6, 2026
एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा

रचा इतिहास : शक्ति शर्मा बनीं पहली गैर चिकित्सकीय महिला एयर वाइस मार्शल

September 6, 2026
एयर मार्शल संदीप थरेजा डीजीएएफएमएस

एयर मार्शल संदीप थरेजा को मिली नई जिम्मेदारी

September 6, 2026
महाराष्ट्र आईएएस तबादले 2026

नौकरशाही में फेरबदल 3 आईएएस के तबादले

September 6, 2026
एनटीए में नए डायरेक्टर नियुक्त

एनटीए में दो डायरेक्टर और एक जॉइंट डायरेक्टर की नियुक्ति

September 6, 2026
पीएम मोदी ने बच्चों संग मनाया रक्षाबंधन, बच्ची का प्यार हुआ वायरल

छात्राओं ने पीएम मोदी को बांधी राखी

September 6, 2026
Sunday, September 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

इसरो ने भेजा धरती का ‘पहरेदार’

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 6, 2026
in the blitz
0
vikram

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। अपनी असफलताओं को भुलाकर इसरो अब आगे कदम बढ़ा चुका है। इसरो ने तड़के 4 सितंबर को जीएसएलवी-एफ17 रॉकेट से ईओएस-05 अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। करीब 2,367 किलोग्राम वजनी यह सैटेलाइट जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट से काम करने वाला भारत का पहला इमेजिंग सैटेलाइट है। इसे अंतिम कक्षा में पहुंचाने के लिए सैटेलाइट के थ्रस्टर्स की मदद से कई चरणों में कक्षा बदली जाएगी।

यह जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट से काम करेगा। करीब 36,000 किलोमीटर की ऊंचाई से यह बड़े इलाकों की लगातार निगरानी और बार-बार तस्वीरें लेने में सक्षम होगा। इससे मौसम की सटीक निगरानी, प्राकृतिक आपदाओं की जल्द पहचान, कृषि और पर्यावरण पर नजर रखने के साथ-साथ सीमाओं और रणनीतिक इलाकों की निगरानी में भारत की क्षमता मजबूत होगी।

YOU MAY ALSO LIKE

बुके-इकॉनॉमिक्स

नपी-तुली मात्रा में निकाला जा रहा हैप्याज का सफर स्टाक

श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से सैटेलाइट ईओएस-05 को जीएसएलवी-एफ17 रॉकेट के जरिए अंतरिक्ष में भेजा गया।

इसके लिए 27 घंटे का काउंटडाउन था। यह मिशन भारत के लिए बहुत खास है। इस रॉकेट को प्यार से ‘नॉटी बॉय’ कहा जाता है। पिछले कुछ मिशन में इसरो को असफलता मिली थी। कई असफलताओं के बाद इसरो इस लॉन्च से जोरदार वापसी की उम्मीद कर रहा था। यह सैटेलाइट आपदा प्रबंधन और मौसम की सटीक जानकारी देने में गेम चेंजर साबित होगा। 51.7 मीटर ऊंचे और 420.5 टन वजनी तीन चरणों वाले जीएसएलवी-एफ17 रॉकेट ने शुक्रवार सुबह 2 बजकर 55 मिनट पर उड़ान भरी। रॉकेट ने करीब 2,367 किलोग्राम वजनी ईओएस-05 सैटेलाइट को उसकी निर्धारित सब-जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट में सफलतापूर्वक स्थापित किया। यह जीएसएलवी रॉकेट की 19वीं उड़ान थी।

सैटेलाइट कई चरणों में अपनी अंतिम कक्षा तक पहुंचेगा। इसके लिए सैटेलाइट में लगे थ्रस्टर्स यानी छोटे रॉकेट इंजन का इस्तेमाल किया जाएगा। अंतिम कक्षा में इसकी न्यूनतम ऊंचाई करीब 170 किलोमीटर, अधिकतम ऊंचाई 28,934 किलोमीटर और कक्षा का झुकाव 19.28 डिग्री होगा।

इसरो चीफ ने क्या कहा?

इसरो प्रमुख वी. नारायणन ने कहा, ‘मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि जीएस एलवी-एफ17 रॉकेट ने एडवांस्ड अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट-05 यानी जियो-इमेजिंग स्टार सैटेलाइट को सफलतापूर्वक और बिल्कुल सटीक तरीके से उसकी निर्धारित और जरूरी कक्षा में स्थापित कर दिया है। एक बार अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट-05 को कक्षा में पूरी तरह सक्रिय कर दिया जाएगा, तो यह जियो ऑर्बिट से काम करने वाला भारत का पहला समर्पित इमेजिंग सैटेलाइट बन जाएगा। यह हमारे देश के लिए महत्वपूर्ण रणनीतिक डेटा उपलब्ध कराएगा।’

इस सैटेलाइट को जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट में क्यों भेजा गया?

यहां यह जानना जरूरी है कि आम सैटेलाइट धरती के चक्क र लगाते रहते हैं। इससे वे एक जगह पर लगातार नजर नहीं रख पाते। जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट का फायदा यह है कि सैटेलाइट एक बड़े इलाके पर फोकस बनाए रखता है। ईओएस-05 इसी तकनीक पर काम करेगा। यह लगातार भारत और उसके आसपास के इलाकों की निगरानी करेगा। इससे मौसम के बदलाव और कृषि से जुड़ी सटीक जानकारी मिलेगी। इससे धरती की पहरेदारी होगी। आपदा हो या कोई दुश्मन, इससे भारत हर गतिविधि पर नजर रख सकेगा।

‘नॉटी बॉय’ का नाम क्यों?

दरअसल, जीएसएलवी का पुराना रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं रहा है। शुरुआती उड़ानों में इसे कई बार असफलता मिली। इसके पहले 18 मिशन में से 6 पूरी तरह सफल नहीं हो पाए थे। इसी वजह से इसे ‘नॉटी बॉय’ कहा जाता है।

भारत के लिए क्यों खास है ईओएस-05?

फरवरी 2026 तक भारत के पास 21 सक्रिय अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट थे। ज्यादातर सैटेलाइट लो-अर्थ ऑर्बिट या सूर्य-समकालिक ध्रुवीय कक्षा में काम करते हैं। जियोस्टेशनरी ऑर्बिट से पृथ्वी की निगरानी करने की भारत की मौजूदा क्षमता इनसेट -3डी, इनसेट-3 डीआर और इनसेट-3डीएस जैसे मौसम संबंधी सैटेलाइटों तक सीमित थी।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation