ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) के 176 साल के इतिहास में पहली बार किसी महिला को महानिदेशक बनाया गया है। वर्षा अशोक अगलावे ने संस्थान की 54वीं महानिदेशक के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने असित साहा का स्थान लिया, जिन्होंने दो साल तक इस पद पर कार्य किया।
जीवाश्म विज्ञान (पैलियंटोलाजी) की विशेषज्ञ वर्षा को भूविज्ञान के क्षेत्र में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। भारतीय खान ब्यूरो (आइबीएम) में कार्य करने के बाद वह 1992 में जीएसआई से जुड़ी थीं।














