• Latest
  • Trending
New Delhi manifesto will be adopted

अपनाया जाएगा नई दिल्ली घोषणा पत्र

September 1, 2023
दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026

बारिश लौटी, बुवाई अब भी पीछे

August 10, 2026
आयुष्मान भारत योजना

70 पार हैं तो इलाज का हक़ अलग

August 10, 2026
student

चार साल की डिग्री, तो पीजी एक साल में

August 10, 2026
ev-scooter

हर नौवाँ स्कूटर बैटरी वाला

August 10, 2026
boxing

बॉक्सिंग में सात गोल्ड, अब आगे

August 10, 2026
student

अब सर्टिफ़िकेट पर नहीं, नौकरी पर पैसा

August 10, 2026
Makhana

दरभंगा का मखाना, अब जहाज़ से ऑस्ट्रेलिया

August 10, 2026
पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी

बारिश 11 फ़ीसदी कम, अब क्या करें

August 10, 2026
ई20 पेट्रोल से इंजन खराब नहीं होते: गडकरी

E20 पेट्रोल: जाँच में क्या निकला

August 10, 2026
milk

गाँव की समिति अब डिजिटल हो रही है

August 10, 2026
gale cricket stedium

गॉल से शुरुआत, और दो बड़े झटके

August 10, 2026
E20 पेट्रोल

ई20: आत्मनिर्भर भारत की नई क्रांति

August 10, 2026
Monday, August 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अपनाया जाएगा नई दिल्ली घोषणा पत्र

भारत की जी20 की अध्यक्षता ऐसे मुकाम पर है, जहां से वह एकता और लक्ष्यों के तरीकों के जरिए ग्लोबल चुनौतियों से लड़ने के एक सशक्त प्रयास पर बल देती है।

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 1, 2023
in जी20शिखर-सममेलन
0
New Delhi manifesto will be adopted
अमिताभ कांत

भारत अपनी जी20 अध्यक्षता के तहत 20 सदस्य देशों, 9 मेहमान देशों और 14 अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के 43 प्रमुखों का स्वागत कर रहा है। इस लीडर्स समिट में नई दिल्ली घोषणापत्र को अपनाया जाएगा जिसमें पिछले एक साल के दौरान मंत्री स्तरीय और वर्किंग ग्रुप की हासिल हुई सामूहिक उपलब्धियों का ब्योरा होगा। ये समिट भारत के लिहाज से एक मील का पत्थर है, जब वह इस लेवल की प्रतिष्ठित हाई लेवल कूटनीतिक बैठक को बतौर मेजबान आयोजित कर रहा है। संकट और उथल पुथल के इस दौर में भारत की अध्यक्षता को अपने समावेशी, महत्वाकांक्षी, एक्टिव और फैसले लेने में पहल करने वाले एजेंडे के लिए सभी भागीदारों से सपोर्ट मिला है। वसुधैव कुटुंबकम ्(वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर) की थीम के तले भारत की अध्यक्षता को अभूतपूर्व प्रतिभागिता या हिस्सेदारी मिली है। इसके तहत 115 देशों से जुड़े 25 हजार प्रतिनिधियों ने जी20 बैठकों में हिस्सा लिया है। जी20 के इतिहास में ये पहली बार है कि इतना विविध प्रतिनिधित्व देखने को मिला है। ये हमारी ग्लोबल कम्युनिटी की कड़ियों के आपसी जुड़ाव को ही सामने रखता है। भारत के 27 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के 60 शहर जी20 से जुड़ी चर्चाओं के गवाह बने। देश भर से भारत के 1.5 करोड़ नागरिकों की सक्रिय भागीदारी ने हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों का उदाहरण पेश किया। उनके उत्साह और ऊर्जा को जी20 की गतिविधियों में इस तरह की दिशा दी गई जिससे कि भारत की अध्यक्षता में समिट ‘लोगों का जी 20’ बन गया। जी20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट लेक्चर सीरीज, मॉडल जी20 की मीटिंग्स स्कूलों और यूनिवर्सिटी में विशेष सेशन के रूप में देखने को मिले। फेस्टिवल्स में जी20 पवेलियन, क्विज कॉन्टेस्ट, सेल्फी कॉम्पीटीशन ने पूरे देश के लोगों को समिट के साथ जोड़ा।

भारत की जी20 की अध्यक्षता ऐसे मुकाम पर है, जहां से वह एकता और लक्ष्यों के तरीकों के जरिए ग्लोबल चुनौतियों से लड़ने के एक सशक्त प्रयास पर बल देती है।

अपनी अध्यक्षता में भारत ने कई गंभीर मुद्दों पर व्यापक चर्चाओं की अगुवाई की। इन चर्चाओं में मजबूत, सस्टेनेबल, संतुलित और समावेशी विकास, सस्टेनेबल डेवेलपमेंट लक्ष्य, हरित विकास पैक्ट, 21 सदी के लिए बहुपक्षीय संस्थाएं, तकनीकी क्रांति, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, जेंडर इक्विटी, विमेन एंड गर्ल चाइल्ड एम्पवारमेंट जैसे अहम मुद्दे शामिल थे। भारत ने 17 मंत्री स्तरीय बैठकें आयोजित की है जिनमें इन प्राथमिकताओं को लेकर आम सहमति बनी है। भारत ने ये सुनिश्चित किया कि जी20 में ग्लोबल साउथ की बात को सुना जाए। ग्लोबल साउथ से जुड़ी समिट जनवरी में हुई थी और 125 देशों ने इसमें भाग लिया था। इस समुदाय के हितों के चैंपियन होने के नाते हमने ग्लोबल साउथ की जरूरतों को प्राथमिकता दी, चाहे वो सस्टेनेबल डिवेलपमेंट गोल्स (एसडीजी) को लेकर प्रोग्रेस हो या फिर क्लाइमेट फाइनेंस का मुद्दा। अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं के सुधार का मसला हो या फिर समावेशी विकास का मुद्दा, हमारी जी20 अध्यक्षता प्रयोगधर्मिता से भी जुड़ी रही है। डिजास्टर रिस्क पर नया वर्किंग ग्रुप बना है। तो स्टार्टअप20 जैसी कई एक्टिविटी भी देखने को मिली हैं। साथ ही चीफ साइंटिफिक एडवाइजर्स की राउंड टेबल बैठक की भी शुरुआज हुई। विमेन एम्पावरमेंेट को लेकर हमने एक नया वर्किंग ग्रुप भी शुरू किया है। जी20 बैठकों के दौरान प्रतिनिधियों को भारत की समृद्ध परंपरा, सांस्कृतिक विरासत और विविधता से ना सिर्फ रूबरू होने बल्कि उन्हें अनुभव करने का भी मौका मिला। 15 हजार कलाकारों ने 200 से ज्यादा कार्यक्रमों में भाग लेकर स्थानीय और राष्ट्रीय कला की झलक दिखलाई। खेती के मामले में सस्टेनेबल तरीके अपनाने के लिए मिलेट से बने व्यंजनों को मेन्यू में शामिल किया गया। भारत की जी20 की अध्यक्षता ऐसे मुकाम पर है, जहां से वह एकता और लक्ष्यों के तरीकों के जरिए ग्लोबल चुनौतियों से लड़ने के सशक्त प्रयास पर बल देती है। नई दिल्ली समिट जी20 सदस्यों के बीच सहयोग और जिम्मेदारियों से जुड़े मिशन को आत्मसात करती है। (लेखक जी20 में भारत के शेरपा हैं)

YOU MAY ALSO LIKE

गणेश चतुर्थी से नए संसद भवन में होगा विशेष सत्र

चीन भी जी20 पर कर रहा भारत की तारीफ

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation