• Latest
  • Trending
modi

भारत ने दिखाई जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता : पीएम मोदी

July 28, 2023
दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026

बारिश लौटी, बुवाई अब भी पीछे

August 10, 2026
आयुष्मान भारत योजना

70 पार हैं तो इलाज का हक़ अलग

August 10, 2026
student

चार साल की डिग्री, तो पीजी एक साल में

August 10, 2026
ev-scooter

हर नौवाँ स्कूटर बैटरी वाला

August 10, 2026
boxing

बॉक्सिंग में सात गोल्ड, अब आगे

August 10, 2026
student

अब सर्टिफ़िकेट पर नहीं, नौकरी पर पैसा

August 10, 2026
Makhana

दरभंगा का मखाना, अब जहाज़ से ऑस्ट्रेलिया

August 10, 2026
पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी

बारिश 11 फ़ीसदी कम, अब क्या करें

August 10, 2026
ई20 पेट्रोल से इंजन खराब नहीं होते: गडकरी

E20 पेट्रोल: जाँच में क्या निकला

August 10, 2026
milk

गाँव की समिति अब डिजिटल हो रही है

August 10, 2026
gale cricket stedium

गॉल से शुरुआत, और दो बड़े झटके

August 10, 2026
E20 पेट्रोल

ई20: आत्मनिर्भर भारत की नई क्रांति

August 10, 2026
Monday, August 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भारत ने दिखाई जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता : पीएम मोदी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 28, 2023
in जी20शिखर-सममेलन
0
modi
डॉ. सीमा द्विवेदी

पणजी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन से निपटने में भारत ने अपनी नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन किया है। भारत हरित विकास और ऊर्जा क्षेत्र में परिवर्तन की दिशा में उल्लेखनीय प्रयास कर रहा है। भारत में हम वैकल्पिक ऊर्जा के लिए हरित हाइड्रोजन पर मिशन स्तर पर काम कर रहे हैं और इसका उद्देश्य भारत को हाइड्रोजन का दुनिया भर में केंद्र बिंदु बनाना और इसका निर्यात करना है।

गोवा में जी-20 देशों के ऊर्जा मंत्रियों की बैठक को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि देश की योजना 2030 तक गैर- जीवाश्म स्रोत से 50 प्रतिशत बिजली पैदा करने की क्षमता हासिल करना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश मजबूती के साथ अपनी जलवायु प्राथमिकताओं को पूरा करने की दिशा में बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए अंतर देशीय ग्रिड और एक दूसरे से संपर्क की जरूरत पर जोर दिया।

YOU MAY ALSO LIKE

गणेश चतुर्थी से नए संसद भवन में होगा विशेष सत्र

चीन भी जी20 पर कर रहा भारत की तारीफ

नौ साल पहले ही हासिल किया।
पीएम मोदी ने कहा, भारत सबसे अधिक आबादी वाला देश और सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था है। फिर भी हम अपनी जलवायु प्रतिबद्धताओं को पूरा करने की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने गैर-जीवाश्म आधारित विद्युत क्षमता लक्ष्य नौ साल पहले ही हासिल कर लिया।

जी-20 देशों पर टिकी निगाहें
उन्होंने कहा कि दुनिया उन्नत, टिकाऊ, किफायती, समावेशी और स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन के लिए जी-20 देशों की तरफ देख रही है। मोदी ने कहा कि ऐसा करते समय यह महत्वपूर्ण है कि ‘ग्लोबल साउथ (दक्षिणी गोलार्ध के विकासशील देश) में हमारे भाई-बहन पीछे न रहें। हमें विकासशील देशों के लिए कम लागत वाली वित्तीय सहायता सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने भविष्य में ईंधन के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने का आह्वान किया।

पाइप से गैस उपलब्धता
मोदी ने कहा कि भारत में 19 करोड़ परिवारों को गत नौ साल में एलपीजी कनेक्शन दिए गए हैं। हमने सभी गांवों तक बिजली पहुंचाकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। हम पाइप से खाना पकाने की गैस उपलब्ध कराने के लिए काम कर रहे हैं। इसमें अगले कुछ सालों में देश की 90 प्रतिशत आबादी को सुविधा पहुंचाने की क्षमता है।

अंतरदेशीय ग्रिड पर जोर
प्रधानमंत्री ने रेखांकित किया कि अंतर देशीय ग्रिड और दूसरे देशों से बिजली के कनेक्शन से ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि दूसरे देशों से जुड़े हरित ग्रिड के दृष्टिकोण को साकार करना परिवर्तनकारी हो सकता है। यह हमें जलवायु लक्ष्य को हासिल करने, हरित निवेश को गति देने और लाखों हरित रोजगार पैदा करने में समक्ष बनाएगा। प्रधानमंत्री ने हरित ग्रिड पहल ‘एक सूर्य, एक विश्व, एक ग्रिड से जुड़ने की अपील की।

एलईडी से बड़ी बचत
प्रधानमंत्री ने कहा कि छोटे कदम से बड़े नतीजे आते हैं। वर्ष 2015 में एलईडी बल्ब इस्तेमाल करने की योजना की शुरुआत की थी। यह दुनिया का सबसे बड़ा एलईडी बल्ब वितरण कार्यक्रम बन गया और इससे हर साल 45 अरब यूनिट बिजली की बचत होती है।

दुनिया की सबसे बड़ी योजना शुरू
प्रधानमंत्री ने रेखांकित किया कि भारत ने कृषि के लिए सौर ऊर्जा से चलने वाले पंप स्थापित करने की दुनिया की सबसे बड़ी योजना शुरू की है। भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार बढ़कर वर्ष 2030 तक सालाना 10 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है। भारत इस साल से 20 प्रतिशत एथनॉल मिले पेट्रोल की बिक्री शुरू करेगा और वर्ष 2025 तक यह पूरे देश में मिलने लगेगा।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation