• Latest
  • Trending
Domestic airfares

कई मार्गों पर घरेलू हवाई किराया 60 प्रतिशत तक घटा

July 7, 2023
daily-news

भारत की प्रमुख खबरें 21 सितंबर 2026: तेजस उड़ान, ग्वालियर टेलीकॉम जोन, खेल और फिल्म पुरस्कार

September 21, 2026
ब्रिक्स ने पहलगाम आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की

ब्रिक्स 2026: भारत की कूटनीतिक विजय

September 21, 2026
केदारनाथ यात्रा 2026

केदारनाथ पर बढ़ता प्राकृतिक जोखिम

September 21, 2026
पीएम मोदी का ‘दिमागी नक्सल’ बयान: विपक्ष की प्रतिक्रिया और वैचारिक बहस

सेवा के 25 वर्ष सुशासन का संकल्प और राष्ट्र निर्माण की सतत यात्रा।

September 21, 2026
modi

पीएम मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प अभियान’

September 21, 2026
yogI

विश्वकर्मा योजना में जुड़े 14 नए ट्रेड, 10 लाख तक का मिलेगा लोन

September 21, 2026
10 हजार स्टार्टअप की कैपिटल बनेगी दिल्ली, 4 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

10 हजार स्टार्टअप की कैपिटल बनेगी दिल्ली, 4 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

September 21, 2026
लखनऊ स्वच्छ वायु सर्वेक्षण

देश का सबसे साफ हवा वाला शहर बना लखनऊ

September 21, 2026
मुंबई से खत्म होगा झुग्गियों का नामो निशान: सीएम

मुंबई से खत्म होगा झुग्गियों का नामो निशान: सीएम

September 21, 2026
सूरत में ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ का आयोजन

सूरत में ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ का आयोजन

September 21, 2026
भारत की सुरक्षा नीति में महत्वपूर्ण बदलाव का हिस्सा था ऑपरेशन सिंदूर : जनरल नरवणे

भारत की सुरक्षा नीति में महत्वपूर्ण बदलाव का हिस्सा था ऑपरेशन सिंदूर : जनरल नरवणे

September 21, 2026
बिट्टू तबाही अजनार नदी सफाई

पूरे राज्य को आप पर गर्व है, बिट्टू तबाही से मिले सीएम मोहन यादव

September 21, 2026
Monday, September 21, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

कई मार्गों पर घरेलू हवाई किराया 60 प्रतिशत तक घटा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 7, 2023
in जी20शिखर-सममेलन
0
Domestic airfares
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली-मुंबई समेत विभिन्न हवाई मार्गों पर किराया घटा है। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा जुटाए गए आंकड़ों के आधार पर किए गए विश्लेषण में यह जानकारी मिली है। हाल के वर्षों में कुछ विशिष्ट मार्गों पर हवाई किराये में भारी उछाल आया था। यह बदलाव मुख्य रूप से गो फर्स्ट का परिचालन निलंबित होने के बाद आया। डीजीसीए की यातायात निगरानी इकाई के आंकड़ों के अनुसार 10 मार्गों में से दिल्ली-मुंबई मार्ग पर औसत हवाई किराये में 6 जून की तुलना में 29 जून को 74 प्रतिशत तक गिरावट आई है। इस दौरान दिल्ली-पुणे मार्ग पर हवाई किराये में 70 प्रतिशत, दिल्ली-अहमदाबाद मार्ग पर 72 प्रतिशत और दिल्ली-श्रीनगर मार्ग पर 36 प्रतिशत गिरावट हुई है।

हालांकि इस दौरान कुछ मार्गों पर किराये में बढ़ोतरी भी हुई। मुंबई-दिल्ली और पुणे-दिल्ली मार्गों पर औसत किराया क्रमश: 23 प्रतिशत और 17 प्रतिशत बढ़ा है। इसी महीने कई मार्गों पर हवाई किराया बढ़ गया था, जिसके बाद नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विमानन कंपनियों के प्रतिनिधियों से उचित कीमत सुनिश्चित करने के लिए प्रणाली स्थापित करने को कहा था। भारत में जेट एयरवेज समेत कुछ एयर लाइन कंपनियों के ग्राउंडेड होने से चुनिंदा प्लेयर्स बचे हैं। इनमें इंडिगो, स्पाइसजेट और एयर इंडिया शामिल हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

गणेश चतुर्थी से नए संसद भवन में होगा विशेष सत्र

चीन भी जी20 पर कर रहा भारत की तारीफ

महिला सम्मान खाता अब बैंकों में भी खुलेगा
नई दिल्ली। महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र योजना का खाता अब सरकारी और निजी बैंकों में खुलवाया जा सकेगा। वित्त मंत्रालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। अब तक केवल डाकघरों में ही यह सुविधा उपलब्ध थी। हालांकि, कुछ निजी बैंकों को ही खाता खोलने की अनुमति दी गई है। अधिसूचना के अनुसार सभी सरकारी बैंकों में महिलाएं यह खाता खुलवा सकेंगी। वहीं निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई, एक्सिस, एचडीएफसी और आईडीबीआई बैंक में फिलहाल यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके लिए सरकार ने बैंकों के लिए कई शर्तें भी लागू की हैं। इसके तहत बैंकों के पास बचत योजना के संचालन के लिए अलग सॉफ्टवेयर होना चाहिए। उनकी सभी ब्रांचों में ऑनलाइन मोड के जरिए भी योजना का संचालन करने के लिए कहा गया है।

एसजीपीसी शुरू करेगी अपना यूट्यूब चैनल
चंडीगढ़। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने श्री हरमंदिर साहिब से पवित्र गुरबाणी के मुफ्त प्रसारण के लिए अपना यूट्यूब चैनल शुरू करने का फैसला लिया है। हालांकि पहले चरण में फेसबुक के जरिये प्रसारित किया जाएगा। एसजीपीसी के महासचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा कि एसजीपीसी अपना यूट्यूब चैनल शुरू करने जा रही है जो 24 जुलाई तक शुरू कर दिया जाएगा। एसजीपीसी ने अपना टेक्निकल स्टूडियो तैयार करना भी शुरू कर दिया है, जहां से गुरबाणी के सीधे प्रसारण के अलावा एसजीपीसी की विभिन्न गतिविधियों को सिख संगत के साथ साझा किया जाएगा। चैनल के लिए बजट का निर्धारण पहले ही कर लिया गया था और गत छह माह से तैयारी चल रही थी। गुरबाणी प्रसारण का पीटीसी चैनल के साथ एसजीपीसी का कांट्रेक्ट 23 जुलाई को समाप्त हो रहा है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation