• Latest
  • Trending
'Entrepreneurs' will become a bridge between the government and entrepreneurs: CM Yogi

सरकार व उद्यमियों के सेतु बनेंगे ‘उद्यमी मित्र’: सीएम योगी

June 23, 2023
export

निर्यात रिकॉर्ड पर, अमेरिका का 25% शुल्क प्रस्ताव

November 26, 2026
एक करोड़ बेटियों को लगा एचपीवी टीका

एक करोड़ बेटियों को लगा एचपीवी टीका

November 25, 2026
नेपाल के प्रधानमंत्री की दो दिन की यात्रा में धारचूला का पुल खुला, कांडला बंदरगाह का रास्ता मिला और 669 मेगावाट की परियोजना की नींव पड़ी।

अयोध्या-जनकपुर सीधी ट्रेन, नेपाल को 15,000 करोड़

November 24, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

अक्टूबर का निर्यात: आंकड़े के भीतर क्या है

November 23, 2026
विकास परियोजनाएं

गंगा पर 19.7 किलोमीटर का नया रास्ता तैयार

November 21, 2026
पीएफ अब किस्तों में भी मिलेगा

पीएफ अब किस्तों में भी मिलेगा

November 20, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

देश के ग्राहक को भी मिले एक्सपोर्ट क्वालिटी

November 19, 2026
export

अक्टूबर में निर्यात ने तोड़ा हर रिकॉर्ड

November 18, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

डेडलाइन 2047हर दिन लिखी जा रही विकसित भारत की कहानी

November 18, 2026
modi

मोदी सरकार के गरीबी हटाओ प्रयासों पर वर्ल्ड बैंक की मोहर नारों से आगे निकला भारत

November 18, 2026
संप्रभु एआई

विकसित भारत के लिए हर काम का हो हिसाब

November 18, 2026
'नो फोन पॉलिसी' से अनूठी क्रांति की शुरुआत कर रहे हैं रेस्तरां

‘नो फोन पॉलिसी’ से अनूठी क्रांति की शुरुआत कर रहे हैं रेस्तरां

November 18, 2026
Friday, November 27, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

सरकार व उद्यमियों के सेतु बनेंगे ‘उद्यमी मित्र’: सीएम योगी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 23, 2023
in उत्तर-प्रदेश
0
'Entrepreneurs' will become a bridge between the government and entrepreneurs: CM Yogi

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि ‘उद्यमी मित्र’ प्रदेश में निवेश करने वाले उद्यमियों और सरकारी मशीनरी के बीच सेतु की तरह काम करेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास करेंगे। यदि स्थानीय स्तर पर उद्यमियों की समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो ‘उद्यमी मित्र’ उसकी जानकारी विभाग और शासन स्तर पर देंगे। योगी ने यहां लोकभवन में 102 ‘उद्यमी मित्रों’ को नियुक्ति पत्र दिए।

उन्होंने कहा कि जिस तरह मुख्यमंत्री फेलोशिप से जुड़े युवा ‘आकांक्षा’ विकास खंडों में शासन की तीसरी आंख की तरह कार्य करते हैं, ‘उद्यमी मित्रों’ को भी उसी तरह काम करना होगा। यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार योगी ने उद्यमियों से न सिर्फ प्रदेश में और अधिक निवेश की अपील की, बल्कि उन्हें कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व कोष से प्रदेश के युवाओं के कौशल विकास में योगदान करने के लिए भी प्रेरित किया। इस अवसर पर विभिन्न उद्यमियों ने भी प्रदेश में कानून-व्यवस्था में सुधार के साथ एकल खिड़की निपटान जैसी सुविधाओं की सराहना की। प्रमुख ‘उद्यमी मित्रों’ ने भी प्रशिक्षण के अनुभव मुख्यमंत्री के साथ साझा किए।

योगी ने कहा कि हमारे 100 से अधिक ‘उद्यमी मित्र’ यहां चयनित हुए हैं। आपने 14 दिन के प्रशिक्षण के साथ ही कुछ औद्योगिक स्थलों का निरीक्षण भी किया है। आप जीवन की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। आप इन कार्यक्रमों के जरिए उत्तर प्रदेश में निवेश की संभावनाओं को आगे बढ़ाने में पूरी मजबूती से योगदान देंगे। उन्होंने ‘उद्यमी मित्रों’ से कहा कि प्रत्येक माह आपके कार्यों का मूल्यांकन होगा। तीन वर्ष के सफलतम कार्यकाल के बाद जो भी ‘उद्यमी मित्र’ औद्योगिक विकास से जुड़े हुए या विभिन्न प्राधिकरण या शासन की किसी भी सेवा से जुड़ने का इच्छुक होगा, तो उसे उम्र में छूट के साथ ही विशेष वरीयता दी जाएगी।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इस साल फरवरी में आयोजित किए गए ‘उत्तर प्रदेश वैश्विक निवेशक सम्मेलन’ में मिले 35 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को अमलीजामा पहनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने 100 से अधिक ‘उद्यमी मित्रों’ का मई माह में चयन किया था।

The prison law of the British era will be changed
अब जेलें बनीं सुधार गृह
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की जेलों को अब सुधार गृह के नए नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को नया कारागार अधिनियम तैयार करने का निर्देश दिया है। सीएम ने अधिकारियों से जेल सुधार कार्यक्रम के तहत राज्य में खुली जेल स्थापित करने का प्रस्ताव तैयार करने को भी कहा। योगी ने कहा कि खूंखार अपराधियों और आतंकियों के लिए हाई सिक्योरिटी बैरक बनाए जाएंगे। जेल प्रशासन के कामकाज में पारदर्शिता लाने के लिए प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। जेल अधिनियम 1894 का उद्देश्य अपराधियों को अनुशासित तरीके से हिरासत में रखना है, लेकिन हमें उनमें सुधार और पुनर्वास पर ध्यान देना होगा। सीएम ने जेलों में मोबाइल और अन्य प्रतिबंधित सामान पकड़े जाने के मामलों में कड़ी कार्रवाई के प्रावधान का निर्देश जारी किया है। सीएम योगी ने कहा कि हमें भविष्य को ध्यान में रखते हुए नए अधिनियम को लागू करने की आवश्यकता है।

राज्य कैबिनेट ने हाल ही में एक नए जेल मैनुअल को मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि जेलों में 4200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। ड्रोन कैमरों को वीडियो वॉल के साथ जोड़ कर निगरानी की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार द्वारा हाल ही में आदर्श कारागार अधिनियम 2023 तैयार किया गया है। कैदियों के सुधार और पुनर्वास को ध्यान में रखते हुए यह मॉडल अधिनियम बहुत उपयोगी है। उन्होंने कहा कि ‘ओपन जेल’ की स्थापना लाभकारी साबित हो सकती है।

वर्तमान समय में लखनऊ में सेमी ओपन जेल संचालित है, ओपन जेल की स्थापना के लिए औपचारिक प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा कि बंदियों की सुरक्षा का आकलन, शिकायत निवारण, कारागार विकास बोर्ड, बंदियों के प्रति व्यवहार में परिवर्तन और महिला बंदियों एवं ट्रांसजेंडरों के लिए अलग आवास की व्यवस्था जैसी व्यवस्थाएं लागू की जाएं। योगी ने निर्देश दिया है कि जेलों में मोबाइल फोन जैसे प्रतिबंधित सामान के इस्तेमाल पर सख्त से सख्त सजा के प्रावधान को लागू किया जाए।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation