• Latest
  • Trending

बांग्लादेश का दिमाग अब आएगा ठिकाने

February 14, 2026
बिहार शिक्षक भर्ती TRE 4

20 हजार शिक्षकों की भर्ती का नोटिफिकेशन बस एक कदम दूर

August 10, 2026
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में हिंदी के सर्वाधिक पद

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में हिंदी के सर्वाधिक पद

August 10, 2026
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में हिंदी के सर्वाधिक पद

यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में अब नेगेटिव मार्किंग

August 10, 2026
राजस्थान में सफाई कर्मचारी के 24752 पदों पर भर्ती

राजस्थान में सफाई कर्मचारी के 24752 पदों पर भर्ती

August 10, 2026
एथेनॉल का इस्तेमाल

खाना पकाने के लिए ईंधन नहीं? एटीएम जाएं

August 10, 2026
आयुष्मान भारत योजना

सेहतमंद कामयाबी

August 10, 2026
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो को मिला नया बॉस

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो को मिला नया बॉस

August 10, 2026
आईएफएससीए के चेयरमैन के. राजारामन का कार्यकाल बढ़ा

आईएफएससीए के चेयरमैन के. राजारामन का कार्यकाल बढ़ा

August 10, 2026
असद आलम सियाम होंगे भारत में बांग्लादेश के नए उच्चायुक्त

असद आलम सियाम होंगे भारत में बांग्लादेश के नए उच्चायुक्त

August 10, 2026
वर्षा अगलावे बनीं जीएसआई की चीफ

वर्षा अगलावे बनीं जीएसआई की चीफ

August 10, 2026
वेदांता के नए सीईओ होंगे अरुण मिश्रा

वेदांता के नए सीईओ होंगे अरुण मिश्रा

August 10, 2026
विश्वेश नेगी को भारत ने ईरान में बनाया राजदूत

विश्वेश नेगी को भारत ने ईरान में बनाया राजदूत

August 10, 2026
Monday, August 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

बांग्लादेश का दिमाग अब आएगा ठिकाने

चिकननेक तक अंडरग्राउंड रेल दौड़ाएगा भारत

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 14, 2026
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो को मिला नया बॉस

आईएफएससीए के चेयरमैन के. राजारामन का कार्यकाल बढ़ा

आस्था भट्टाचार्य
नई दिल्ली। बांग्लादेश भारत का बिगड़ैल पड़ोसी है। चीन और पाकिस्तान की गोद में बैठे बांग्लादेश का दिमाग ठिकाने लगाने के लिए भारत ने कमर कस ली है। जिस चिकननेक को लेकर बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस भारत को धमका रहे थे, अब उसी चिकननेक तक भारत अंडरग्राउंड रेल दौड़ाने जा रहा है।
चिकननेक कॉरिडोर को सुरक्षित बनाने का प्लान भारत की ओर से बनाया जा रहा है। मीडिया की एक खबर के अनुसार, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि बंगाल से नॉर्थ ईस्ट तक रणनीतिक ‘चिकन नेक’ कॉरिडोर को सुरक्षित करने की भारत की योजना में नेपाल, भूटान और बांग्लादेश से घिरे लगभग 40 किलोमीटर के हिस्से में अंडरग्राउंड रेल ट्रैक बिछाना शामिल है।
कहां से कहां तक दौड़ेगी अंडरग्राउंड रेल
वैष्णव ने कहा कि बजट में इस क्षेत्र और देश के बाकी हिस्सों के बीच रेलवे लिंक को चार ट्रैक तक बढ़ाने का प्रस्ताव है, जिससे एक लंबे समय से महसूस की जा रही जरूरत पूरी होगी। नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे के जीएम चेतन श्रीवास्तव ने कहा कि अंडरग्राउंड हिस्सा बंगाल के अंदर टिन माइल हाट से रंगपानी स्टेशनों तक बनेगा।
रेल ट्रैक को इसलिए अंडरग्राउंड बनाया जाएगा
ट्रैक को अंडरग्राउंड करने का फैसला चिकन नेक को निशाना बनाने के खुले और छिपे खतरों के कारण लिया गया है, जो सबसे संकरे बिंदु पर मुश्किल से 25 किलोमीटर चौड़ा है।
ग्रेटर बांग्लादेश की खतरनाक साजिश
भारत की कमजोरी माने जा रहे इस कॉरिडोर को लेकर चिंताएं बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार गिरने के बाद बढ़ गईं, जब कुछ ग्रुप्स ने नॉर्थ ईस्ट को अलग-थलग करने के लिए ‘चिकन की गर्दन दबाने’ की बात कही। कुछ विरोधी लोगों ने इस इलाके को ‘ग्रेटर बांग्लादेश’ के अपने विजन का हिस्सा बताया है।
बांग्लादेश ने चीन से ड्रोन फैक्ट्री
लगाने का किया करार
ढाका का चीन की तरफ झुकाव भी एक और खतरे की घंटी है। हाल ही में बांग्लादेश की वायुसेना ने चीन की मदद से अपने यहां एक ड्रोन फैक्ट्री लगाने का करार किया है। इस सैन्य ड्रोन में चीन के खुफिया ड्रोन होने की बात भी कही जा रही है, जिससे भारत-बांग्लादेश के बीच चार हजार से अधिक की सीमाओं की निगरानी की जा सकेगी। इससे भारत में घुसपैठ का खतरा बढ़ सकता है।
कोई भी रुकावट से नॉर्थ-ईस्ट अलग-थलग
2017 के डोकलाम गतिरोध के दौरान मिलिट्री प्लानर्स ने कॉरिडोर के सिलीगुड़ी हिस्से की कमज़ोरी के बारे में बात की थी। यहां कोई भी रुकावट नॉर्थईस्ट को अलग-थलग कर सकती है, सप्लाई लाइन्स काट सकती है और सैनिकों की आवाजाही में रुकावट डाल सकती है। एक अधिकारी ने कहा-पटरियों को जमीन के नीचे ले जाना संकट के समय में भी कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने की रणनीति का हिस्सा है।
चिकननेक को क्यों कहा जाता है
भारत की कमजोर नस
चिकन नेक को सिलीगुड़ी कॉरिडोर भी कहा जाता है। यह पश्चिम बंगाल में बेहद रणनीतिक 20-22 किमी संकरी पट्टी यानी जमीन है, जो 8 उत्तर-पूर्वी राज्यों को बाकी भारत से जोड़ती है। यह कॉरिडोर नेपाल, बांग्लादेश और भूटान से घिरा है। इसे अकसर भारत की कमजोर नस कहा जाता है। यह चीन की चुंबी घाटी से महज 130 किमी दूर है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation