• Latest
  • Trending
cnfrm-ticket.webp

कन्फर्म टिकट कैंसिल कराने पर पूरा रिफंड नहीं मिलेगा!

July 4, 2026
दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026

बारिश लौटी, बुवाई अब भी पीछे

August 10, 2026
आयुष्मान भारत योजना

70 पार हैं तो इलाज का हक़ अलग

August 10, 2026
student

चार साल की डिग्री, तो पीजी एक साल में

August 10, 2026
ev-scooter

हर नौवाँ स्कूटर बैटरी वाला

August 10, 2026
boxing

बॉक्सिंग में सात गोल्ड, अब आगे

August 10, 2026
student

अब सर्टिफ़िकेट पर नहीं, नौकरी पर पैसा

August 10, 2026
Makhana

दरभंगा का मखाना, अब जहाज़ से ऑस्ट्रेलिया

August 10, 2026
पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी

बारिश 11 फ़ीसदी कम, अब क्या करें

August 10, 2026
ई20 पेट्रोल से इंजन खराब नहीं होते: गडकरी

E20 पेट्रोल: जाँच में क्या निकला

August 10, 2026
milk

गाँव की समिति अब डिजिटल हो रही है

August 10, 2026
gale cricket stedium

गॉल से शुरुआत, और दो बड़े झटके

August 10, 2026
E20 पेट्रोल

ई20: आत्मनिर्भर भारत की नई क्रांति

August 10, 2026
Tuesday, August 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

कन्फर्म टिकट कैंसिल कराने पर पूरा रिफंड नहीं मिलेगा!

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 4, 2026
in the blitz
0
cnfrm-ticket.webp

YOU MAY ALSO LIKE

बारिश लौटी, बुवाई अब भी पीछे

70 पार हैं तो इलाज का हक़ अलग

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। अगर आप वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में सफर करने का प्लान बना रहे हैं तो पहले कुछ नियम जान लीजिए। ये नियम कन्फर्म टिकट कैंसिलेशन से जुड़े हैं। यात्रियों को वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का कन्फर्म टिकट कैंसिल कराना महंगा पड़ेगा। मीडिया के मुताबिक अगर आपने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का कन्फर्म टिकट खरीदा है और उसे कभी भी कैंसिल कराते हैं, तो टिकट की कीमत का कम से कम 25% कट जाएगा। यह नियम टिकट खरीदने के बाद कभी भी लागू होगा।
वहीं अगर आप ट्रेन के तय समय से 72 घंटे पहले से लेकर 8 घंटे पहले तक टिकट कैंसिल कराते हैं, तो आपको टिकट की कीमत का 50% भुगतान करना होगा। यानी, आधी रकम कट जाएगी। अगर आप ट्रेन के तय समय से 8 घंटे पहले से कम समय में टिकट कैंसिल कराते हैं, तो आपको कोई भी रिफंड नहीं मिलेगा। रेलवे ने यह नियम इसलिए बनाया है क्योंकि अब रिजर्वेशन चार्ट ट्रेन के तय समय से 8 घंटे पहले तैयार किए जाएंगे। पहले यह समय सिर्फ 4 घंटे पहले का था।
क्या है रेलवे का मकसद?
वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के लिए ये नए नियम बाकी ट्रेनों से काफी अलग और सख्त हैं। यहां तक कि जो वंदे भारत चेयर कार ट्रेनें अभी चल रही हैं, उनके नियमों से भी ये काफी अलग हैं। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि इन ट्रेनों में टिकट कैंसिल कराने का समय कम कर दिया गया है और रिफंड की रकम भी बदल दी गई है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि इन ट्रेनों में यात्रियों को सिर्फ कन्फर्म टिकट ही जारी किए जाएंगे। यानी, वेटिंग लिस्ट या आरएसी का कोई सिस्टम नहीं होगा।
दूसरी ट्रेनों में क्या हैं नियम?
दूसरी ट्रेनों के नियमों की बात करें तो, अगर आप 48 घंटे पहले टिकट कैंसिल कराते हैं, तो फर्स्ट एसी के लिए 240 रुपये, सेकेंड एसी के लिए 200 रुपये, थर्ड एसी के लिए 180 रुपये, स्लीपर क्लास के लिए 120 रुपये और सेकेंड क्लास के लिए 60 रुपये कटते हैं।
अगर आप 48 घंटे से लेकर 12 घंटे पहले टिकट कैंसिल कराते हैं, तो टिकट की कीमत का 25% कटता है। और अगर 12 घंटे से लेकर 4 घंटे पहले टिकट कैंसिल कराते हैं, तो 50% रकम कट जाती है। अगर कन्फर्म टिकट को 4 घंटे पहले तक कैंसिल नहीं किया जाता या टीडीआर ऑनलाइन फाइल नहीं किया जाता, तो कोई रिफंड नहीं मिलता।
कम से कम 400 किमी का किराया
वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के किराए की बात करें तो रेलवे बोर्ड ने बताया है कि इन ट्रेनों में कम से कम 400 किलोमीटर की दूरी के लिए किराया लिया जाएगा। साथ ही, इन ट्रेनों में सिर्फ महिलाओं, दिव्यांगों, वरिष्ठ नागरिकों और ड्यूटी पास वालों के लिए ही कोटा होगा। इसके अलावा कोई और रिजर्वेशन लागू नहीं होगा। यानी, आम यात्रियों को इन खास कोटे के अलावा कोई और सुविधा नहीं मिलेगी। यह बदलाव यात्रियों के लिए एक नई चुनौती पेश कर सकता है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation