• Latest
  • Trending

युवा रिस्क लेने से न डरें सरकार आपके साथ : मोदी

January 17, 2026
131 मानकः भारत एशिया की तीसरी ‘मेजर पॉवर’

131 मानकः भारत एशिया की तीसरी ‘मेजर पॉवर’

November 28, 2026
daily-news

आंकड़ों से आगे शक्ति का यथार्थ

November 28, 2026
इलाज का खर्च उठाने में सरकार की बढ़ी हिस्सेदारी

इलाज का खर्च उठाने में सरकार की बढ़ी हिस्सेदारी

November 28, 2026
मां का तनाव बढ़ा, तो बच्चे का वजन घटा : रिसर्च

मां का तनाव बढ़ा, तो बच्चे का वजन घटा : रिसर्च

November 28, 2026
संविधान ने हमें समर्थ बनाया, बना पथ प्रदर्शक

संविधान ने हमें समर्थ बनाया, बना पथ प्रदर्शक

November 28, 2026
रूफटॉप सोलर

यूपी में 5 लाख घर, छतों पर लगे सोलर सिस्टम से होंगे रोशन

November 28, 2026
सीएम योगी ने युवाओं को बांटे 53 हजार टैबलेट

सीएम योगी ने युवाओं को बांटे 53 हजार टैबलेट

November 28, 2026
उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट में 18.84 लाख मतदाता बढ़े

उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट में 18.84 लाख मतदाता बढ़े

November 28, 2026
जेवर प्लांट में 200 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी सीएनएच

जेवर प्लांट में 200 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी सीएनएच

November 28, 2026
छत्रपति संभाजीनगर को मिला देश में तीसरा स्थान

छत्रपति संभाजीनगर को मिला देश में तीसरा स्थान

November 28, 2026
दिल्ली में पूर्व अग्निवीरों को 20% आरक्षण, सरकारी भर्ती में उम्र और PET में भी छूट

महाराष्ट्र, हरियाणा देंगे अग्निवीरों को आरक्षण

November 28, 2026
120 करोड़ के 'ठाकरे ऑडिटोरियम' के खुलने का रास्ता हुआ साफ

120 करोड़ के ‘ठाकरे ऑडिटोरियम’ के खुलने का रास्ता हुआ साफ

November 28, 2026
Saturday, November 28, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

युवा रिस्क लेने से न डरें सरकार आपके साथ : मोदी

'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग' में पीएम बोले, देश में तेजी से आगे बढ़ रही 'ऑरेंज इकोनॉमी'

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 17, 2026
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विगत दिवस भारत मंडपम में आयोजित ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026’ में शामिल हुए। वहां उन्होंने युवाओं द्वारा बनाए गए नए आइडिया और इनोवेशन पर आधारित प्रदर्शनी देखी।
मोदी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा- पहले सीएम और अभी प्रधानमंत्री के रूप में मुझे हमेशा युवा पीढ़ी पर बहुत ज्यादा विश्वास रहा है। आपकी एनर्जी से मुझे भी एनर्जी मिलती है। उन्होंने कहा- देश का जेन जेड क्रिएटिविटी से भरा है और नए आइडिया, एनर्जी और मकसद के साथ युवा देश बनाने में सबसे आगे हैं। युवाओं के लिए अलग-अलग सेक्टर में कई मौके हैं। रिस्क लेने से न डरें, सरकार आपके साथ है।
मोदी ने कहा- डिजिटल इंडिया ने देश में क्रिएटर्स का एक नया वर्ग तैयार किया है। आज भारत में ऑरेंज इकोनॉमी यानी संस्कृति, कंटेंट और क्रिएटिविटी तेजी से आगे बढ़ रही है। हमारे पास रामायण, महाभारत जैसी अनगिनत कहानियां हैं। अब सवाल यह है कि क्या हम इन कहानियों को गेमिंग की दुनिया तक ले जा सकते हैं?
पीएम के स्पीच की बड़ी बातें
स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी हर युवा के लिए प्रेरणा हैं। स्वामी विवेकानंद का स्मरण करते हुए हर साल 12 जनवरी को हम राष्ट्रीय युवा दिवस मनाते हैं, उन्हीं की प्रेरणा से आज 12 जनवरी को ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ के लिए चुना गया है।
आपने यहां जो प्रेजेंटेशन रखे, वे दिखाते हैं कि हमारी अमृत पीढ़ी विकसित भारत के निर्माण के लिए कितनी संकल्पित है। इससे यह भी स्पष्ट होता है कि भारत में ‘जेन जेड’ का मिजाज क्या है। भारत का ‘जेन जेड’ कितनी रचनात्मकता से भरा हुआ है।
2047 में देश की आजादी के 100 साल पूरे होंगे। वहां तक पहुंचने का सफर भारत के लिए बहुत अहम है।
मैंने जब आपसे बातचीत शुरू की तो 2014 का जिक्र किया था, तब आपमें से ज्यादातर युवा 8-10 साल के रहे होंगे। आपने पॉलिसी पैरालिसिस का वह दौर नहीं देखा जब उस समय की सरकार की इसलिए आलोचना होती थी क्योंकि वह समय पर फैसले नहीं लेती थी और जो फैसले होते थे वह जमीन पर ठीक से लागू नहीं होते थे।
दूसरा संस्करण
‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ का यह दूसरा संस्करण है। यह एक राष्ट्रीय मंच है, जिसका मकसद देश के युवाओं को सीधे राष्ट्रीय नेतृत्व से जोड़ना है। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री के स्वतंत्रता दिवस पर दिए गए उस आह्वान से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने बिना किसी राजनीतिक जुड़ाव के एक लाख युवाओं को देश के विकास से जोड़ने की बात कही थी। 9 से 12 जनवरी तक चले रहे इस कार्यक्रम में देशभर से 50 लाख से ज्यादा युवाओं ने अलग-अलग स्तर पर हिस्सा लिया। इनमें से राष्ट्रीय स्तर पर चुने गए युवाओं का चयन तीन चरणों में हुआ। इस चयन प्रक्रिया में डिजिटल क्विज, निबंध प्रतियोगिता और राज्य स्तर पर विजन प्रेजेंटेशन शामिल थे। इस बार कार्यक्रम में कुछ नए सेशन भी जोड़े गए।

मंडाविया बोले- युवा ‘माय भारत’ प्लेटफॉर्म से जुड़े रहें
कार्यक्रम के अंतिम दिन केंद्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्री और श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया ने युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने चयनित युवाओं को बधाई दी और कहा कि उन्हें देशभर के करीब 50 लाख युवाओं में से चुना गया है, जो उन पर देश और राज्यों के भरोसे को दिखाता है। मंडाविया ने कहा कि इस मंच के जरिए युवा सीधे भारत सरकार से जुड़े हैं और जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने अपने विचार रखेंगे। उन्होंने युवाओं से ‘माय भारत’ प्लेटफॉर्म से जुड़े रहने और अपने राज्यों में जिला युवा अधिकारियों के साथ संपर्क बनाए रखने की अपील भी की।

YOU MAY ALSO LIKE

131 मानकः भारत एशिया की तीसरी ‘मेजर पॉवर’

संविधान ने हमें समर्थ बनाया, बना पथ प्रदर्शक

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation