• Latest
  • Trending

वाटर मेट्रो से बदलेगी राज्य के 6 शहरों की तस्वीर

December 20, 2025
dal

दाल का आयात बिल 14,634 करोड़ रुपये घटा

October 12, 2026
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
Monday, October 12, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

वाटर मेट्रो से बदलेगी राज्य के 6 शहरों की तस्वीर

रियल एस्टेट और टूरिज्म पर भी पड़ेगा असर

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 20, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

दाल का आयात बिल 14,634 करोड़ रुपये घटा

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के 6 प्रमुख शहरों लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, आगरा, प्रयागराज और गोरखपुर में वाटर मेट्रो सेवा शुरू करने की महत्वाकांक्षी योजना पर काम शुरू कर दिया है। यह पहल न केवल शहरी परिवहन के लिए एक गेम चेंजर साबित होगी, बल्कि इन शहरों के रियल एस्टेट सेक्टर, खासकर गंगा और अन्य नदियों के किनारे बसे क्षेत्रों के लिए एक अभूतपूर्व उछाल ला सकती है।
इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य यातायात की भीड़ को कम करना, पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देना और नदी के किनारे के क्षेत्रों को आर्थिक रूप विकसित करने में मदद मिलेगी।
रियल एस्टेट सेक्टर पर क्या असर?
वाटर मेट्रो का सीधा असर उन इलाकों की कनेक्टिविटी और पहुंच पर पड़ेगा, जो पहले मुख्य शहरी क्षेत्रों से कटे हुए हैं। वाटर मेट्रो शुरू होने से नदी किनारे स्थित आवासीय और वाणिज्यिक संपत्तियों की मांग और कीमत में भारी वृद्धि होगी, उन क्षेत्रों में जहां वाटर मेट्रो के स्टेशन होंगे।
लखनऊ में गोमती रिवरफ्रंट, वाराणसी में अस्सी घाट/रामनगर और कानपुर में गंगा किनारे की संपत्तियां अब ‘प्रीमियम लोकेशन’ मानी जाएंगी, क्योंकि उन्हें यातायात का एक नया, तेज और सुंदर विकल्प मिल जाएगा।
वहीं वाटर मेट्रो एक तेज परिवहन विकल्प देगा, इसलिए अब लोग शहरों के केंद्र से दूर, लेकिन रिवरफ्रंट के पास घर खरीदना पसंद करेंगे। लखनऊ के बाहरी इलाके या कानपुर के गंगा पार के क्षेत्र, जो अब तक पिछड़े थे, वहां टाउनशिप और बड़े आवासीय प्रोजेक्ट्स का विकास तेजी से होगा। अच्छी कनेक्टिविटी के कारण, ये उपनगरीय क्षेत्र विकसित होंगे, जहां घर सस्ते होंगे लेकिन आवागमन आसान होगा।
पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी में उछाल
वाराणसी और आगरा जैसे पर्यटन स्थलों के लिए वाटर मेट्रो एक बड़ा आकर्षण होगी, जिसका सीधा लाभ हॉस्पिटैलिटी रियल एस्टेट को मिलेगा। वाराणसी में घाटों के पास या आगरा में यमुना के किनारों के पास होटल, बुटीक होमस्टे और सर्विस अपार्टमेंट की मांग बढ़ेगी, जिससे वाणिज्यिक रियल एस्टेट में निवेश आएगा। पर्यटन बढ़ने से छोटी-मोटी प्रॉपर्टी को किराए पर देने एयरबीएनबी मॉडल का चलन बढ़ेगा, जिससे स्थानीय लोगों को अतिरिक्त आय होगी।
वाटर मेट्रो स्टेशनों के आसपास नए वाणिज्यिक हब विकसित होंगे, जैसे, कैफे, फूड कोर्ट्स और ऑफिस स्पेस की मांग बढ़ेगी। यह उन डेवलपर्स के लिए एक आकर्षक निवेश का अवसर होगा जो मिश्रित उपयोग वाले प्रोजेक्ट्स पर काम करते हैं।
इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में तेजी
वाटर मेट्रो की सफलता सुनिश्चित करने के लिए सरकार को न केवल नदी के बुनियादी ढांचे पर, बल्कि किनारे की सड़कों और एक्सेस पॉइंट्स पर भी भारी निवेश करना होगा। बेहतर सड़कें, पार्किंग सुविधाएं और पैदल यात्री मार्ग विकसित किए जाएंगे, जिससे इलाके का विकास होग। उत्तर प्रदेश में वाटर मेट्रो परियोजना सिर्फ एक परिवहन सुविधा नहीं, बल्कि नदी आधारित शहरी विकास की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation