• Latest
  • Trending

राज्य में घुसपैठियों के लिए देश का सबसे बड़ा डिटेंशन सेंटर!

December 13, 2025
dal

दाल का आयात बिल 14,634 करोड़ रुपये घटा

October 12, 2026
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
Monday, October 12, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

राज्य में घुसपैठियों के लिए देश का सबसे बड़ा डिटेंशन सेंटर!

15,000 लोगों को एक साथ रखने की होगी क्षमता - सरकार ने किया हाई-टेक मॉडल तैयार

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 13, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

दाल का आयात बिल 14,634 करोड़ रुपये घटा

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

संजय द्विवेदी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के खिलाफ सबसे बड़ा कदम उठाते हुए 15,000 क्षमता वाला मेगा डिटेंशन सेंटर बनाने की योजना तैयार कर ली है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक मंडलायुक्त ने इस डिटेंशन सेंटर का पूरा डेमो मॉडल तैयार कर गृह विभाग को भेजा है। सूत्रों के मुताबिक जांच पूरी होने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। प्रस्तावित डिटेंशन सेंटर का मॉडल इतना बड़ा है कि एक साथ करीब 15,000 घुसपैठियों को रखा जा सकेगा। ऐसा कहा जा रहा है कि अगर किसी जिले या मंडल में घुसपैठियों की संख्या इससे ज्यादा हुई तो एक से अधिक डिटेंशन सेंटर भी बनाए जा सकते हैं।
कड़ी सुरक्षा संग अत्याधुनिक सुविधाएं
यह डिटेंशन सेंटर कई अत्याधुनिक सुविधाओं और कड़ी सुरक्षा व्यवस्थाओं से लैस होगा। जैसे बायोमेट्रिक सिस्टम, फेस रिकॉग्निशन और थंब इम्प्रेशन, 24×7 सीसीटीवी मॉनिटरिंग, त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, हाई-टेक कंट्रोल रूम से एंट्री की अनुमति, कम से कम 50 केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती, सीमित और पूरी तरह नियंत्रित एंट्री पॉइंट तथा केवल अधिकृत अधिकारियों को ही इसमें प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। महिला और पुरुष डिटेंशन सेंटर एक ही परिसर में होंगे पर उनकी निगरानी और सुरक्षा पूरी तरह अलग-अलग रहेगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले महीने सभी 17 नगर निगमों को निर्देश दिया था कि वे अपने-अपने क्षेत्र में रह रहे अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमानों को चिन्हित करें। लखनऊ में मेयर सुषमा खर्कवाल ने खुद गुडंबा क्षेत्र की बस्ती में जाकर सर्वे किया था जहां सैकड़ों अवैध घुसपैठिए मिले थे। अब चिन्हित लोगों को पहले डिटेंशन सेंटर में रखा जाएगा और बाद में विधि-विधान से देश से बाहर किया जाएगा।
सरकार का दावा है कि यह डिटेंशन सेंटर देश का सबसे बड़ा और सबसे सुरक्षित होगा जिससे अवैध घुसपैठ की समस्या पर पूरी तरह लगाम लग सकेगी।
जिले-जिले में बनीं टीमें
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद यूपी के सभी जिलों में रोहिंग्या और बांग्लादेशियों के साथ अवैध प्रवासियों की तलाश हो रही है। इनकी तलाश के लिए टीमों को गठन भी किया गया है। पश्चिमी यूपी में इसे लेकर खास तेजी है। सत्यापन सेल को लगाया गया है। मेरठ में 250 पुलिसकर्मियों की टीम और पीएसी के साथ दोबारा से बड़ा सत्यापन अभियान चलाया गया और ड्रोन से निगरानी की गई। करीब 500 लोगों का रिकॉर्ड खंगाला गया है और उनके दस्तावेज लिए गए हैं। आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा बन चुके बांग्लादेशी और म्यांमार से आए रोहिंग्या घुसपैठियों को चिह्नित करने के लिए यूपी सरकार के आदेश के बाद काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है।
आगरा में अभियान
आगरा कमिश्नरेट पुलिस भी हरकत में आ गई है। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि करीब 27 बांग्लादेशी जेल में सजा काट रहे हैं। उन्हें पूर्व में पकड़ा गया था। अगले महीने सभी की सजा पूरी हो रही है। जेल से बाहर आते ही पुलिस उन्हें अपनी अभिरक्षा में लेगी। सभी को वापस भेजा जाएगा।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation