• Latest
  • Trending

मोदी-योगी की जोड़ी ने बदली अयोध्या की काया

November 22, 2025
131 मानकः भारत एशिया की तीसरी ‘मेजर पॉवर’

131 मानकः भारत एशिया की तीसरी ‘मेजर पॉवर’

November 28, 2026
daily-news

आंकड़ों से आगे शक्ति का यथार्थ

November 28, 2026
इलाज का खर्च उठाने में सरकार की बढ़ी हिस्सेदारी

इलाज का खर्च उठाने में सरकार की बढ़ी हिस्सेदारी

November 28, 2026
मां का तनाव बढ़ा, तो बच्चे का वजन घटा : रिसर्च

मां का तनाव बढ़ा, तो बच्चे का वजन घटा : रिसर्च

November 28, 2026
संविधान ने हमें समर्थ बनाया, बना पथ प्रदर्शक

संविधान ने हमें समर्थ बनाया, बना पथ प्रदर्शक

November 28, 2026
रूफटॉप सोलर

यूपी में 5 लाख घर, छतों पर लगे सोलर सिस्टम से होंगे रोशन

November 28, 2026
सीएम योगी ने युवाओं को बांटे 53 हजार टैबलेट

सीएम योगी ने युवाओं को बांटे 53 हजार टैबलेट

November 28, 2026
उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट में 18.84 लाख मतदाता बढ़े

उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट में 18.84 लाख मतदाता बढ़े

November 28, 2026
जेवर प्लांट में 200 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी सीएनएच

जेवर प्लांट में 200 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी सीएनएच

November 28, 2026
छत्रपति संभाजीनगर को मिला देश में तीसरा स्थान

छत्रपति संभाजीनगर को मिला देश में तीसरा स्थान

November 28, 2026
दिल्ली में पूर्व अग्निवीरों को 20% आरक्षण, सरकारी भर्ती में उम्र और PET में भी छूट

महाराष्ट्र, हरियाणा देंगे अग्निवीरों को आरक्षण

November 28, 2026
120 करोड़ के 'ठाकरे ऑडिटोरियम' के खुलने का रास्ता हुआ साफ

120 करोड़ के ‘ठाकरे ऑडिटोरियम’ के खुलने का रास्ता हुआ साफ

November 28, 2026
Sunday, November 29, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मोदी-योगी की जोड़ी ने बदली अयोध्या की काया

- रामनगरी के लिए बनी व्यापक योजना

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 22, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

131 मानकः भारत एशिया की तीसरी ‘मेजर पॉवर’

संविधान ने हमें समर्थ बनाया, बना पथ प्रदर्शक

ब्लिट्ज ब्यूरो

अयोध्या। उत्तर प्रदेश का अयोध्या आज दुनिया के धार्मिक और सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान बना रहा है। राम मंदिर निर्माण के बाद पर्यटन में रिकॉर्ड वृद्धि के साथ शहर तेजी से एक आधुनिक, सुव्यवस्थित और वैश्विक स्तर का आध्यात्मिक केंद्र बनता जा रहा है। इस बड़े बदलाव की पृष्ठभूमि में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वह योजना है, जिसे उन्होंने राम मंदिर निर्माण से भी पहले शुरू कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट की ओर से वर्ष 2019 में राम जन्मभूमि को विवादित जमीन का अधिकार देने और मंदिर निर्माण संबंधी आदेश के बाद देश की नरेंद्र मोदी सरकार के स्तर पर इस दिशा में काम किया गया। वहीं, सीएम योगी ने राम मंदिर के साथ इस धार्मिक नगरी को सजाने और संवारने की योजना पर कदम बढ़ाया। इसका प्रभाव दिख रहा है।
मास्टर प्लान 2031 में विश्वस्तरीय शहर
योगी सरकार ने अयोध्या को आधुनिक शहरी सुविधाओं से लैस करने के लिए अयोध्या मास्टर प्लान 2031 तैयार किया है। अयोध्या शहर का मास्टर प्लान 133.67 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को कवर करता है। शहरी नियोजन और बुनियादी ढांचा सुधार के लिए 1000 करोड़ रुपये से अधिक बजट निर्धारित किया गया है। इसका लक्ष्य अयोध्या को आधुनिक, टिकाऊ और आध्यात्मिक रूप से संपन्न शहर बनाना है। जनवरी से जून 2025 के बीच 24 करोड़ पर्यटक अयोध्या पहुंचे। वर्ष के अंत तक यह संख्या 50 करोड़ से अधिक होने का अनुमान है।
भीड़ बढ़ने के साथ अयोध्या शहर की सड़कें चौड़ी की जा रही हैं। ड्रेनेज सिस्टम को आधुनिक बनाया जा रहा है। वेस्ट मैनेजमेंट में बड़े बदलाव किए जा रहे हैं। पर्यटकों के ठहराव के लिए नए आवास क्षेत्रों का विकास किया जा रहा है। शहर में हरित क्षेत्र तेजी से बढ़ाए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य साफ है कि अयोध्या में आने वाला हर भक्त विश्वस्तरीय अनुभव लेकर जाए।
अयोध्या ग्रीनफील्ड टाउनशिप
अयोध्या ग्रीनफील्ड टाउनशिप परियोजना के तहत 2180 करोड़ रुपये की लागत से 1407 एकड़ में एक स्मार्ट और पर्यावरण के अनुकूल टाउनशिप का निर्माण किया जा रहा है। वैदिक विस्तार योजना के तहत विकसित इस टाउनशिप का उद्देश्य भविष्य में जनसंख्या वृद्धि और पर्यटकों की बढ़ती संख्या का संतुलित एवं टिकाऊ प्रबंधन करना है।
महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
हर साल बढ़ती पर्यटकों की संख्या और दुनिया भर से रामलला के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को देखते हुए, अयोध्या को एक आधुनिक हवाई अड्डे की आवश्यकता थी। राज्य सरकार ने 1450 करोड़ रुपये की लागत से महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का निर्माण किया। 2023 से चालू हुए इस हवाई अड्डे में 6000 वर्ग मीटर का टर्मिनल और बड़े विमानों को संभालने के लिए सुसज्जित एक रनवे है। यह अयोध्या को प्रमुख राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्थलों से जोड़ता है।
अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन
इस रेलवे स्टेशन को एक आधुनिक, तीन मंजिला सुविधा केंद्र के रूप में पुनर्विकसित किया गया है, जिसमें लिफ्ट, एस्केलेटर, एक फ़ूड प्लाज़ा और प्रतीक्षालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। यह उन्नत स्टेशन अब लाखों पर्यटकों को बेहतर सुविधा और क्षमता प्रदान करता है।
आउटर रिंग रोड का निर्माण
अयोध्या में बढ़ते यातायात की समस्या से निपटने के लिए 3935 करोड़ की अनुमानित लागत से 67.17 किलोमीटर लंबे अभी फोर लेन, भविष्य में सिक्स लेन आउटर रिंग रोड का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसके पूरा होने पर, यह भीड़भाड़ को कम करेगा, शहर के यातायात को सुव्यवस्थित करेगा और लखनऊ, रायबरेली, सुल्तानपुर, बाराबंकी, बस्ती और गोंडा से कनेक्टिविटी में सुधार करेगा। साथ ही, राष्ट्रीय राजमार्गों तक सुगम पहुंच प्रदान करेगा।
राम की पैड़ी का आधुनिकीकरण
आगंतुकों के आध्यात्मिक अनुभव को बेहतर बनाने के लिए लगभग 24 करोड़ रुपये की लागत से राम की पैड़ी का उन्नयन किया गया है। पुनर्विकास में 350 मीटर लंबी सीढ़ी, 20,000 लोगों की क्षमता वाली एक भव्य दर्शक दीर्घा और एक छोटा एम्फीथिएटर शामिल है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation