• Latest
  • Trending

देशहित के काम का विरोध क्यों?

November 1, 2025
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

देशहित के काम का विरोध क्यों?

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 1, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली।अगर अवैध रूप से भारत में आए लोगों का नाम मतदाता सूचियों से बाहर किया जाता है तो यह भी भारतीय लोकतंत्र के लिए एक संजीवनी का ही काम करेगा।

चुनाव आयोग ने सोमवार 27 अक्टूबर को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दूसरे चरण का एलान कर दिया है। एसआईआर के इस 2.0 चरण के तहत देश के 12 राज्यों में एसआईआर की प्रक्रिया को अंजाम दिया जाएगा। एसआईआर के इस चरण के तहत तारीखों का एलान भी कर दिया गया है। इस बार एसआईआर में कागज नहीं दिखाना होगा। एसआईआर के दूसरे चरण में 51 करोड़ मतदाता शामिल होंगे। इसकी प्रक्रिया 28 अक्टूबर से शुरू हो गई है। 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक बीएलओ घर-घर जाकर एसआईआर की प्रक्रिया पूरी करेंगे। 7 फरवरी 2026 को फाइनल लिस्ट जारी होते ही यह प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी। असम में नागरिकता अधिनियम और एनआरसी की वजह से एसआईआर की प्रक्रिया अलग होगी और इसके लिए अलग से तारीख घोषित की जाएगी। अजीब बात यह है कि चुनाव आयोग के एलान के बाद से ही इस पर राजनीतिक विवाद भी शुरू हो गया है। कई राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव आयोग की घोषणा पर सवाल खड़े किए और तमिलनाडु की सत्ताधारी डीएमके ने तो चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर ही सवाल उठा दिए और विपक्ष यह काम तभी से करता आ रहा है जब चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने बिहार में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण की घोषणा की थी। यहां तक कि पूरा विपक्ष एसआईआर के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया ताकि इस पर रोक लगवाई जा सके किंतु सर्वोच्च न्यायालय ने एसआईआर की प्रक्रिया पर रोक नहीं लगाई। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा एसआईआर कराया जाना उसका संवैधानिक कर्तव्य है।
बिहार में एसआईआर पर संसद में प्रदर्शन भी हुए पर अदालत में ‘लोक’ भी जीता और ‘तंत्र’ भी। एसआईआर रुका नहीं। अब इसका सबसे ज्यादा विरोध पश्चिम बंगाल, तमिनलाडु और केरल में हो रहा है। इन तीनों ही राज्यों में इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों की सरकारें हैं। टीएमसी ने एलान किया है कि आने वाली 2 नवंबर को कोलकाता में एसआईआर के विरोध में विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। यही नहीं, एसआईआर की घोषणा के साथ ही ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल में 10 जिलों के डीएम समेत 64 आईएएस बदल डाले। बड़े पैमाने पर हुए तबादले विवादों के दायरे में आ गए हैं जबकि चुनाव आयोग की घोषणा के बाद ऐसा कदम नहीं उठाया जाना चाहिए था। ममता बनर्जी एसआईआर को एनआरसी का दूसरा रूप बताती हैं तो बंगाल बीजेपी कहती है कि ठीक से एसआईआर हो गया तो बंगाल में एक करोड़ से अधिक अवैध वोटर्स का नाम कट जाएगा। भाजपा नेता कहते हैं कि देशहित के हर काम का विपक्षी विरोध करते हैं जबकि सभी राज्य सरकारों से जिम्मेदारी के साथ इसमें सहयोग की उम्मीद की जाती है।
वस्तुतः एसआईआर की चुनाव आयोग की घोषणा अत्यधिक स्वागत योग्य कदम है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि इस महा अभियान में 7 लाख से अधिक भू-स्तरीय एजेंट (बीएलए) इस काम को अंजाम देंगे। इसमें कोई संदेह नहीं है कि एक सफल लोकतंत्र की पहली पहचान यही है कि उसकी चुनाव प्रक्रिया में सभी हितधारकों का भरोसा हो। इसके पहले भी आम चुनाव से लेकर अभी तक सरकारों व निर्वाचन आयोग ने चुनाव सुधार के लिए अनेक कदम उठाए हैं। इनमें इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के इस्तेमाल से लेकर आदर्श आचार संहिता लागू करने, उम्मीदवारों को अपने खिलाफ कायम आपराधिक मुकदमों की घोषणा करने के लिए बाध्य करने और 2 साल से अधिक कैद की सजा पाए लोगों के चुनाव लड़ने पर रोक जैसे कई उपाय शामिल हैं। यकीनन इन सभी कदमों का कमोबेश बेहतर प्रभाव चुनाव प्रक्रिया पर दिखाई दिया है। मतदाता सूची का गहन परीक्षण आजादी के बाद से नौवीं बार किया जा रहा है जिसके तहत कई तरह की विसंगतियां दूर की जाएंगी। जन प्रतिनिधित्व कानून 1950 की धारा 21 चुनाव आयोग को मतदाता सूची तैयार करने और उनको संशोधित करने का अधिकार प्रदान करती है। होना तो यह चाहिए कि चुनाव आयोग के साथ विवादों को जन्म देने के बजाय राजनीतिक पार्टियां भी अपनी जिम्मेदारी समझें। वे सिर्फ दोषारोपण करने तक सीमित न रहें बल्कि इस पूरी प्रक्रिया में जिम्मेदारी के साथ अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करें। वैसे यह भी हमेशा दिमाग में रखना चाहिए कि पार्टी कोई भी हो; चाहे वह सत्ता में हो या सत्ता से बाहर, देशहित के किसी काम का हर बार विरोध करना उचित करार नहीं दिया जा सकता। इसी क्रम में अगर अवैध रूप से भारत में आए लोगों का नाम मतदाता सूचियों से बाहर किया जाता है तो यह भी भारतीय लोकतंत्र के लिए एक संजीवनी का ही काम करेगा।

YOU MAY ALSO LIKE

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation