• Latest
  • Trending
मेक इन इंडिया, मेक फॉर द ग्लोब के मंत्र पर बढ़ रहा नया भारत

मेक इन इंडिया, मेक फॉर द ग्लोब के मंत्र पर बढ़ रहा नया भारत

November 5, 2022
EPF स्कीम 2026 नए नियम

22 सितंबर 2026 की प्रमुख खबरें: पीएफ सीमा, न्यूजीलैंड FTA, फिल्म पुरस्कार और CAG रिपोर्ट

September 22, 2026
daily-news

भारत की प्रमुख खबरें 22 सितंबर 2026: बुजुर्ग योजना, कोर सेक्टर, हाईवे और रक्षा

September 22, 2026
daily-news

भारत की प्रमुख खबरें 21 सितंबर 2026: तेजस उड़ान, ग्वालियर टेलीकॉम जोन, खेल और फिल्म पुरस्कार

September 21, 2026
ब्रिक्स ने पहलगाम आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की

ब्रिक्स 2026: भारत की कूटनीतिक विजय

September 21, 2026
केदारनाथ यात्रा 2026

केदारनाथ पर बढ़ता प्राकृतिक जोखिम

September 21, 2026
पीएम मोदी का ‘दिमागी नक्सल’ बयान: विपक्ष की प्रतिक्रिया और वैचारिक बहस

सेवा के 25 वर्ष सुशासन का संकल्प और राष्ट्र निर्माण की सतत यात्रा।

September 21, 2026
modi

पीएम मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प अभियान’

September 21, 2026
yogI

विश्वकर्मा योजना में जुड़े 14 नए ट्रेड, 10 लाख तक का मिलेगा लोन

September 21, 2026
10 हजार स्टार्टअप की कैपिटल बनेगी दिल्ली, 4 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

10 हजार स्टार्टअप की कैपिटल बनेगी दिल्ली, 4 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

September 21, 2026
लखनऊ स्वच्छ वायु सर्वेक्षण

देश का सबसे साफ हवा वाला शहर बना लखनऊ

September 21, 2026
मुंबई से खत्म होगा झुग्गियों का नामो निशान: सीएम

मुंबई से खत्म होगा झुग्गियों का नामो निशान: सीएम

September 21, 2026
सूरत में ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ का आयोजन

सूरत में ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ का आयोजन

September 21, 2026
Tuesday, September 22, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मेक इन इंडिया, मेक फॉर द ग्लोब के मंत्र पर बढ़ रहा नया भारत

- पीएम ने वडोदरा में रखी टाटा-एयरबस प्लांट की नींव, देश में पहली बार बनेंगे सी-295 एयरक्राफ्ट

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 5, 2022
in देश
0
मेक इन इंडिया, मेक फॉर द ग्लोब के मंत्र पर बढ़ रहा नया भारत

ब्लिट्ज विशेष

वडोदरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के वडोदरा में टाटा-एयरबस के सी-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री ने कहा कि वडोदरा में विमान निर्माण सुविधा विमानन क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भारत की एक बड़ी छलांग है।
पीएम मोदी ने यहां जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम एयरक्रफ्ट कैरियर, सबमरीन बना रहे हैं। यही नहीं भारत में बनी दवाएं दुनिया में लोगों की जान बचा रही हैं। मेक इन इंडिया, मेक फॉर द ग्लोब के मंत्र पर आगे बढ़ रहा भारत आज अपने सामर्थ्य को और बढ़ा रहा है। अब भारत, ट्रांसपोर्ट प्लेन्स का भी बहुत बड़ा निर्माता बनेगा। अब भारत में इसकी शुरुआत हो रही है। खास बात है कि देश में अभी तक इस तरह के एयरक्राफ्ट नहीं बनाए जाते थे।

एयर ट्रैफिक के मामले में टॉप 3 देशों में भारत

YOU MAY ALSO LIKE

जकार्ता से मेलबर्न तक: भारत ने बुनी व्यापक इंडो-प्रशांत साझेदारी

डिजिटल इंडिया के दस वर्ष: रोज़मर्रा की ज़िंदगी में एक मौन क्रांति

प्रधानमंत्री ने कहा कि ये पहली बार है कि भारत के डिफेंस एयरोस्पेस सेक्टर में इतना बड़ा निवेश हो रहा है। वडोदरा में बनने वाले ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट हमारी सेना को तो ताकत देंगे ही, इससे एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरिंग के लिए एक नए इकोसिस्टम का विकास होगा।’ उन्होंने कहा कि दुनिया का सबसे तेजी से विकसित होता एविएशन सेक्टर आज भारत में है। एयर ट्रैफिक के मामले में हम दुनिया के टॉप तीन देशों में पहुंचने वाले हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इससे पहले वडोदरा में एक रोड शो में हिस्सा लिया। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ लोगों की भारी भीड़ नजर आई। जनता ने पीएम का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने भी हाथ हिलाकर और प्रणाम कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, टाटा संस के चेयरपर्सन एन चंद्रशेखरन और शहरी कार्यकारी उपाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज देश में पहली बार निजी क्षेत्र द्वारा किसी विमान निर्माण सुविधा की आधारशिला रखी जा रही है। यह निश्चित रूप से रक्षा क्षेत्र के साथ-साथ पूरे देश के लिए गर्व की बात है। एयरबस के चीफ कमर्शियल ऑफिसर क्रिश्चियन शेरर ने कहा कि हम विनम्रता और जिम्मेदारी की एक महान भावना के साथ एयरबस में भारत सरकार के विश्वास को स्वीकार करते हैं। टाटा और एयरबस मिलकर एक ऐसा विमान निर्मित करेंगे जो आईएएफ को मजबूत करेगा और प्रधानमंत्री के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के दृष्टिकोण की सेवा करेगा। सी-295 विमान पीएम मोदी की दूरदर्शी मेक इन इंडिया नीति का प्रत्यक्ष उत्पाद है, एक ऐसी नीति जिसने मेरी कंपनी, एयरबस को भारत में हमारे व्यापार करने के तरीके की फिर से कल्पना करने के लिए प्रोत्साहित किया है। हम अगले 10 वर्षों के लिए हर हफ्ते औसतन 1 से अधिक विमान भारत में निर्मित करेंगे। भारत में पहली बार कोई प्राइवेट कंपनी एयरक्राफ्ट बनाने जा रही है। रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि टाटा-एयरबस का जॉइंट वेंचर वडोदरा प्लांट में सी-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्रॉफ्ट का निर्माण करेगा। रक्षा सचिव अरमानी गिरिधर के मुताबिक, टाटा-एयरबस भारतीय थल सेना के लिए 40 सी-295 एयरक्रॉफ्ट के अलावा, वायु सेना की जरूरत और ट्रांसपोर्टेशन के आधार पर अतिरिक्त एयरक्रॉफ्ट का भी निर्माण करेगी।

सितंबर 2021 में भारतीय वायुसेना ने यूरोप की एयरबस के साथ करार किया था।

एयरक्राफ्ट निर्माण में 96 हिस्सेदारी भारत की होगी। इन विमानों की आपूर्ति 2026 से शुरू होकर 2031 के तक पूरी होगी। पहले 16 सी-295 एयरक्राफ्ट 2023 से 2025 के बीच डिलीवर किए जाएंगे। भारतीय वायु सेना के वाइस चीफ एयर मार्शल संदीप सिंह के मुताबिक यह डील पूरी होने के बाद आईएएफ सी-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट की सबसे बड़ी ऑपरेटर बन जाएगी। रक्षा सचिव अरमानी गिरिधर ने बताया कि इन एयरक्रॉफ्ट्स के निर्माण में उपयोग होने वाले ज्यादातर कल पूर्जों का निर्माण भारत में ही करने का प्रयास होगा। इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 21,935 करोड़ रुपए है। इसमें पुराने एवरो-748 की जगह सी-295 एयरक्राफ्ट खरीदने की डील हुई थी। 56 विमानों की मांग की गई थी। इनमें से 16 स्पेन से बनकर आएंगे और बाकी 40 गुजरात के वडोदरा में बनाए जाएंगे। रक्षा मंत्रालय के अनुसार यह विमान पूरी तरह से स्वदेशी होंगे। सितंबर 2023 से अगस्त 2025 के बीच 16 एयरक्राफ्ट रेडी कंडीशन में सौंप दिए जाएंगे। देश में बने विमानों की आपूर्ति 2026 से 2031 तक की जाएगी।

एयरक्राफ्ट की खासियत

पीएम मोदी लगातार डिफेंस फील्ड को आत्मनिर्भर बनाने का जिक्र करते आए हैं। इसी कड़ी में अब देश में ऐसे एयरक्राफ्ट का निर्माण किया जाएगा, जिसे मुश्किल जगहों पर आसानी से ले जाया जा सकता है। यह एयरक्राफ्ट 71 सैनिकों, 44 पैराट्रूपर्स और 24 स्ट्रेचर ले जाने की क्षमता से लैस होंगे। ये विमान देश में ही बने इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सूट से भी लैस होंगे। प्राकृतिक आपदा के समय ये एयरक्राफ्ट काफी कारगर होंगे। रेस्क्यू ऑपरेशन में एयरफोर्स को आसानी होगी।

सितंबर में गुजरात को डेढ़ लाख करोड़ का प्रोजेक्ट मिल चुका है। इससे पहले सितंबर में गुजरात सरकार ने 1.54 लाख करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट के लिए वेदांत-फॉक्सकॉन ग्रुप के साथ समझौता किया था। वेदांत लिमिटेड और ताइवान की फॉक्सकॉन मिलकर गुजरात में सेमीकंडक्टर का प्रोडक्शन करेंगे। अहमदाबाद के पास इसका प्लांट लगाया जाएगा। दावा है कि इससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation