• Latest
  • Trending
एडी साइंटिफिक सूचकांक 2023

एडी साइंटिफिक सूचकांक 2023

November 5, 2022
EPF स्कीम 2026 नए नियम

22 सितंबर 2026 की प्रमुख खबरें: पीएफ सीमा, न्यूजीलैंड FTA, फिल्म पुरस्कार और CAG रिपोर्ट

September 22, 2026
daily-news

भारत की प्रमुख खबरें 22 सितंबर 2026: बुजुर्ग योजना, कोर सेक्टर, हाईवे और रक्षा

September 22, 2026
daily-news

भारत की प्रमुख खबरें 21 सितंबर 2026: तेजस उड़ान, ग्वालियर टेलीकॉम जोन, खेल और फिल्म पुरस्कार

September 21, 2026
ब्रिक्स ने पहलगाम आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की

ब्रिक्स 2026: भारत की कूटनीतिक विजय

September 21, 2026
केदारनाथ यात्रा 2026

केदारनाथ पर बढ़ता प्राकृतिक जोखिम

September 21, 2026
पीएम मोदी का ‘दिमागी नक्सल’ बयान: विपक्ष की प्रतिक्रिया और वैचारिक बहस

सेवा के 25 वर्ष सुशासन का संकल्प और राष्ट्र निर्माण की सतत यात्रा।

September 21, 2026
modi

पीएम मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प अभियान’

September 21, 2026
yogI

विश्वकर्मा योजना में जुड़े 14 नए ट्रेड, 10 लाख तक का मिलेगा लोन

September 21, 2026
10 हजार स्टार्टअप की कैपिटल बनेगी दिल्ली, 4 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

10 हजार स्टार्टअप की कैपिटल बनेगी दिल्ली, 4 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

September 21, 2026
लखनऊ स्वच्छ वायु सर्वेक्षण

देश का सबसे साफ हवा वाला शहर बना लखनऊ

September 21, 2026
मुंबई से खत्म होगा झुग्गियों का नामो निशान: सीएम

मुंबई से खत्म होगा झुग्गियों का नामो निशान: सीएम

September 21, 2026
सूरत में ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ का आयोजन

सूरत में ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ का आयोजन

September 21, 2026
Wednesday, September 23, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

एडी साइंटिफिक सूचकांक 2023

साइंस की दुनिया में भारत का जलवा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 5, 2022
in देश
0
एडी साइंटिफिक सूचकांक 2023

ब्लिट्ज विशेष

नई दिल्ली। दुनिया के टॉप साइंटिस्ट्स की लिस्ट एल्पर डोजर साइंटिफिक इंडेक्स में इस बार भारत को 21वां स्थान मिला है। भारत के चुनिंदा 52 वैज्ञानिकों को दुनिया के साइंटिस्ट्स को रैंकिंग देने वाली इस लिस्ट में जगह मिली है। अमेरिका इस लिस्ट में शीर्ष पर रखा गया है।

दुनिया के टॉप 2% में 52 भारतीय

YOU MAY ALSO LIKE

जकार्ता से मेलबर्न तक: भारत ने बुनी व्यापक इंडो-प्रशांत साझेदारी

डिजिटल इंडिया के दस वर्ष: रोज़मर्रा की ज़िंदगी में एक मौन क्रांति

एल्पर डोजर साइंटिफिक इंडेक्स 2023 में दुनिया के 2 प्रतिशत वैज्ञानिक टॉप रैंकिंग में हैं जिनमें से 52 भारतीय वैज्ञानिकों को स्थान मिला है। ये सभी फिजिक्स में हाईलेवल एनर्जी पार्टिकल्स का अध्ययन कर रहे हैं।

रैकिंग में टॉप पर अमेरिकी साइंटिस्ट्स

वैज्ञानिक प्रदर्शन, साइंस को लेकर उनकी प्रोडक्टिविटी और उसकी वैल्यू के आधार पर एल्पर डोजर साइंटिफिक इंडेक्स निर्भर करता है जिसके आधार पर साइंटिस्ट्स को रैंकिंग दी जाती है। हाल ही में जारी ग्रेडिंग में दुनिया के शीर्ष वैज्ञानिकों में से 4,935 के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका सबसे ऊपर रखा गया है।

भारत को मिला 21वां स्थान

एल्पर डोजर साइंटिफिक इंडेक्स में भारत को 21वें स्थान पर रखा गया है। इसके लिए दुनिया के अन्य देशों के अलावा भारत के कुल 50245 वैज्ञानिकों को सूचीबद्ध किया गया है। टॉप पर जो भारतीय वैज्ञानिक हैं वो भौतिकी से जुड़े हैं।

216 देशों के वैज्ञानिकों को मिला मौका

एल्पर डोजर साइंटिफिक सूची के लिए पिछले 5 वर्षों के दौरान दुनिया के तमाम साइंटिस्ट्स के योगदान को आधार बनाया गया। टॉप साइंटिस्ट्स को रैंकिंग देने के लिए दुनिया के 216 देशों के वैज्ञानिकों को नॉमिनेट किया गया था। इसमें दो कटेगरी रखी गई- आई 10 और एच- इंडेक्स।

शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों वाले संस्थान

हार्वर्ड विश्वविद्यालय में दुनिया के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की संख्या सबसे अधिक है जहां से विश्वविद्यालय से 576 वैज्ञानिक हैं। वहीं स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से 377 और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से 252 वैज्ञानिक सूची में जगह बना पाए हैं। भारत के टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (टीआईएफआर), इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च कोलकाता और वेरिएबल एनर्जी साइक्लोट्रॉन सेंटर में वैज्ञानिकों की अधिकतम संख्या है।

सभी भारतीय संस्थानों में 4- 4 वैज्ञानिकों ने टॉप साइंटिस्ट्स की लिस्ट में जगह बनाई है जबकि मद्रास और बॉम्बे में आईआईटी, भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के तीन-तीन वैज्ञानिक लिस्ट में जगह बना पाए हैं।

इन विषयों को किया गया शामिल

एल्पर डोजर साइंटिफिक इंडेक्स के लिए विज्ञान समेत दुनिया के अन्य विषयों से जुड़े रिसर्चर्स को शामिल किया गया जिसमें कृषि और वानिकी, कला, डिजाइन और वास्तुकला, व्यवसाय और प्रबंधन, अर्थशास्त्र और अर्थमिति, शिक्षा, इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी, इतिहास, दर्शन, धर्मशास्त्र, कानून और कानूनी अध्ययन, प्राकृतिक विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, चिकित्सा और स्वास्थ्य विज्ञान सहित 11 विषयों के वैज्ञानिकों को स्थान दिया गया है।

रैंकिंग में टॉप पर हैं ये भारतीय

पंजाब विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जेबी सिंह, जो उच्च ऊर्जा कण भौतिकी के क्षेत्र में काम करते हैं। वे भारतीय वैज्ञानिकों की सूची में सबसे ऊपर हैं। सूची में प्रोफेसर जेबी सिंह 124वें नंबर पर हैं। 1995 में वे उस अंतरराष्ट्रीय साइंटिस्ट्स टीम का हिस्सा थे, जिसने एक एटॉमिक सब- पार्टिकल क्वार्क की खोज की थी। इसके अलावा भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में वैज्ञानिक अधिकारी दीपनविता दत्ता सूची में 219वें स्थान पर हैं। दत्ता उच्च ऊर्जा कण भौतिकी के क्षेत्र में भी काम करती हैं। वहीं टीआईएफआर के गगन मोहंती, बीएआरसी से ए.के.मोहंती, और शूलिनी यूनिवर्सिटी ऑफ बायोटेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट साइंसेज से अनिर्बान साहा भारत के शीर्ष वैज्ञानिकों में शामिल हैं। ये सभी भौतिकी के हाई लेबल एनर्जी पार्टिकल्स क्षेत्र में काम करते हैं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation