• Latest
  • Trending
Kashi of Maharashtra is 'Harihareshwar'

महाराष्ट्र की काशी है ‘हरिहरेश्वर’

August 23, 2024
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

अक्टूबर का निर्यात: आंकड़े के भीतर क्या है

November 23, 2026
विकास परियोजनाएं

गंगा पर 19.7 किलोमीटर का नया रास्ता तैयार

November 21, 2026
पीएफ अब किस्तों में भी मिलेगा

पीएफ अब किस्तों में भी मिलेगा

November 20, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

देश के ग्राहक को भी मिले एक्सपोर्ट क्वालिटी

November 19, 2026
export

अक्टूबर में निर्यात ने तोड़ा हर रिकॉर्ड

November 18, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

डेडलाइन 2047हर दिन लिखी जा रही विकसित भारत की कहानी

November 18, 2026
modi

मोदी सरकार के गरीबी हटाओ प्रयासों पर वर्ल्ड बैंक की मोहर नारों से आगे निकला भारत

November 18, 2026
संप्रभु एआई

विकसित भारत के लिए हर काम का हो हिसाब

November 18, 2026
'नो फोन पॉलिसी' से अनूठी क्रांति की शुरुआत कर रहे हैं रेस्तरां

‘नो फोन पॉलिसी’ से अनूठी क्रांति की शुरुआत कर रहे हैं रेस्तरां

November 18, 2026
एक शताब्दी की ओर बढ़ती प्रेरणादायी यात्रा... भावुक पल

एक शताब्दी की ओर बढ़ती प्रेरणादायी यात्रा… भावुक पल

November 18, 2026
नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेगी ‘सिंगापुर सिटी’

नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेगी ‘सिंगापुर सिटी’

November 18, 2026
दवाओं और मेडिकल उपकरणों के आयात का रास्ता होगा आसान

दवाओं और मेडिकल उपकरणों के आयात का रास्ता होगा आसान

November 18, 2026
Tuesday, November 24, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

महाराष्ट्र की काशी है ‘हरिहरेश्वर’

आकर्षक प्राकृतिक नजारों की भरमार

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 23, 2024
in महाराष्ट्र
0
Kashi of Maharashtra is 'Harihareshwar'
ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में स्थित एक छोटा सा पर्यटन शहर हरिहरेश्वर तीन पहाड़ों हरिहरेश्वर, हर्शिनाचल और पुष्पाद्रि के बीच बसा हुआ है। इस शहर में सावित्री नदी अरब सागर से मिलती है। शहर के उत्तर में हरिहरेश्वर देवता का मंदिर स्थित है। यहीं पर भगवान शिव ने हरिहरेश्वर देवता को आशीर्वाद दिया था।

हरिहरेश्वर को महाराष्ट्र की काशी भी कहा जाता है जो पूरे भारत में अपने कोंकणी मंदिरों और खूबसूरत समुद्र तटों के लिए जाना जाता है। हरिहरेश्वर मंदिर के सामने 2.4 किलोमीटर लंबा समुद्र तट है। यह स्थान सह्याद्रि पर्वत के बीच में स्थित है। इस स्थान के नजारे यहां आने वाले पर्यटकों को सहज ही अपनी ओर आकर्षित करते हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

प्लास्टिक के फूलों पर राज्य में प्रतिबंध

मुंबई की फैमिली के चारों सदस्यों के पास सिर्फ एक किडनी

खूबसूरत हरिहरेश्वर बीच
शांत प्राकृतिक जगह पसंद करने वाले पर्यटकों के लिए हरिहरेश्वर सबसे अच्छी जगह है। यहां के बीच कम भीड़भाड़ की वजह से पर्यटकों को पसंद आते हैं। यहां का सबसे बड़ा आकर्षण समुद्र के सामने बना हरिहरेश्वर देवता का मंदिर है। इस मंदिर के दोनों तरफ खूबसूरत समुद्री तट है। हरिहरेश्वर एक खूबसूरत प्राकृतिक जगह है और यहां का मौसम साल भर पर्यटकों के लिए अच्छा रहता है।

कालभैरव मंदिर : यह मंदिर महाराष्ट्र का सबसे पुराना शिव मंदिर है। इस मंदिर में भगवान शिव के साथ-साथ सभी मंत्रों के स्वामी कालभैरव देवता की मूर्ति स्थापित है। इस मंदिर के बारे में मान्यता है कि भगवान शिव ने अपने विशेष मंत्रों से कालभैरव को आशीर्वाद दिया था। इस मंदिर की आकर्षक वास्तुकला को देखकर पर्यटक आश्चर्यचकित हो जाते हैं। मंदिर के परिसर में कुछ देर बैठने के दौरान समुद्र की ठंडी हवा का अहसास मन को एक नई ताजगी से भर देता है।

गणेश गली : यह आकर्षक स्थान हरिहरेश्वर मंदिर से मात्र 1 किमी की दूरी पर स्थित है। इस गणेश गली की चौड़ाई लगभग 3 फीट है जो एक संकरी गली की तरह दिखती है। ज्वार कम होने पर पर्यटक भगवान गणेश की मूर्ति के दर्शन करने के लिए दो चट्टानों के बीच बने रास्ते से नीचे जा सकते हैं। यह मूर्ति समुद्र में लगभग 30 फीट गहराई पर है और समुद्र के ज्वार के कम होने पर आसानी से देखा जा सकता है।

अलग ही अनुभव
पर्यटकों को यहां से समुद्र देखने का एक अलग ही अनुभव होता है। गणेश गली हरिहरेश्वर मंदिर के परिसर में ही स्थित है और यहां तक पहुंचने के लिए पहाड़ी रास्तों से होकर गुजरना पड़ता है। सुरक्षा कारणों से विकलांगों, बुजुर्गों और बच्चों को इस स्थान पर जाने की मनाही है।

दिवेगर बीच : दिवेगर बीच भी हरिहरेश्वर से करीब 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जो रायगढ़ जिले का हिस्सा है। इस जगह की प्राकृतिक खूबसूरती पर्यटकों को अपना दीवाना बना लेती है। यह जगह जंगल की हरियाली और समुद्र के नीले पानी के लिए मशहूर है। वहीं, यहां के बीच पर मौजूद सफेद रेत के छोटे-छोटे कण इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। समुद्र में सर्फिंग करने वालों के लिए यह जगह सबसे अच्छी है। इस जगह पर सूर्यास्त देखने का अपना ही मजा है।

श्रीवर्धन बीच : यह जगह भी हरिहरेश्वर पर्यटक स्थल के काफी नजदीक है। श्रीवर्धन बीच के पास पर्यटकों के देखने के लिए आस-पास कई मंदिर हैं। इनमें श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर है जो मराठा पेशवाओं की वजह से मशहूर हुआ। इसी मंदिर के नजदीक सुवर्ण गणेश मंदिर, हरिहरेश्वर मंदिर बने हुए हैं जिनका हिंदू धर्म में काफी महत्व है। यहां पर सोमजा देवी का प्राचीन मंदिर बना हुआ है। इस मंदिर के बारे में स्थानीय लोगों की मान्यता है कि सोमजा
देवी सांप के काटने पर इंसान के शरीर से सारा जहर निकाल देती हैं। यहां श्रद्धालु पेट के बल रेंगते हुए सोमजा मंदिर की परिक्रमा लगाते हैं। इसके अलावा बीच पर पर्यटकों के मनोरंजन के लिए बोटिंग की सुविधा भी मौजूद है।

हरिहरेश्वर कैसे पहुंचें
सड़क मार्ग : हरिहरेश्वर मुंबई से लगभग 200 किलोमीटर और पुणे से 170 किलोमीटर दूर है। मुंबई से हरिहरेश्वर तक एक अच्छा राजमार्ग है, इसलिए हरिहरेश्वर पहुंचने में कोई परेशानी नहीं होती। मुंबई से यहां तक की दूरी पर्यटक अपने वाहन से तीन घंटे में तय कर सकते हैं।

रेलमार्ग : हरिहरेश्वर का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन कोंकण रेलवे का मानगांव है, जो हरिहरेश्वर से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। मानगांव से हरिहरेश्वर के लिए बसें, टैक्सी, ऑटो आसानी से उपलब्ध रहते हैं।

हवाई मार्ग : हरिहरेश्वर पहुंचने का सबसे अच्छा तरीका मुंबई में छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है, जो हरिहरेश्वर से लगभग 220 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। हवाई अड्डे के बाहर से हरिहरेश्वर पहुंचने के लिए टैक्सियां आसानी से उपलब्ध रहती हैं। मुंबई में छत्रपति शिवाजी रेलवे स्टेशन से गोवा के लिए ट्रेनें आसानी से मिल जाती हैं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation